---विज्ञापन---

नेचुरल तरीके से कम करें स्ट्रेच मार्क्स, अपनाएं ये 3 घरेलू उपाय  

स्ट्रेच मार्क्स एक आम त्वचा की समस्या है जिसका सामना ज्यादातर लोग करते हैं। इन निशानों का इलाज आप घर पर ही नेचुरल तरीके से कर सकते हैं। हालांकि, कई महंगे केमिकल वाले इलाज मौजूद हैं, लेकिन स्ट्रेच मार्क्स को मिटाने के लिए घरेलू उपाय सबसे अच्छे माने जाते हैं।

---खबर नीचे जारी है---

स्ट्रेच मार्क्स स्किन पर होने वाली एक आम समस्या है, जिससे ज्यादातर लोग परेशान रहते हैं। ऐसे में अगर इसका न किया जाए तो ये हमेशा के लिए बनी रहती हैं। ये समस्या अक्सर गर्भावस्था, वजन में अचानक बदलाव और मांसपेशियों के खिंचाव के दौरान होती है। स्ट्रेच मार्क्स लाल या बैंगनी रंग की लाइन रूप में शुरू हो सकते हैं और समय के साथ फीके पड़ जाते हैं और हल्के रंग के हो जाते हैं। इसे आप घर पर ही कुछ नेचुरल तरीके से कम कर सकते हैं। ये कोलेजन को बढ़ाते हैं और समय के साथ मलिनकिरण को हल्का करते हैं। आइए जानते हैं कि इसे लेकर एक्सपर्ट क्या कहते हैं?

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

डॉ. विजय लक्ष्मी बताती हैं कि स्ट्रेच मार्क्स हमारी स्किन में तेजी से खिंचाव के कारण बनते हैं। साथ ही त्वचा के अंदर जो स्किन को सपोर्ट करने वाले इलास्टिक टूट जाते हैं तो ये समस्या और भी बढ़ जाती है। वैसे तो स्ट्रेच मार्क्स किसी भी तरह से नुकसान नहीं पहुंचाते हैं, लेकिन ये आपकी स्किन को जरूर खराब कर सकते हैं। स्ट्रेच मार्क्स सूखी स्किन पर जल्दी बनते हैं। इसके लिए स्किन पर नमी को बनाए रखना बहुत जरूरी हो जाता है। डॉक्टर बताती हैं कि इसे कम करने के लिए आप कुछ नेचुरल तरीकों का इस्तेमाल कर सकते हैं।

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें- ये 3 लोग भूलकर भी न खाएं गर्मियों में तरबूज, जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट

विटामिन ई कैप्सूल

विटामिन ई कैप्सूल त्वचा के लिए फायदेमंद होता है और पोषक तत्वों की कमी को भी पूरा करता है। इसके लिए आप एक कैप्सूल को तोड़ें और स्ट्रेच मार्क्स पर इसे किसी भी तेल के साथ मिलाकर लगाएं। विटामिन ई त्वचा को हेल्दी रखने और नमी को बढ़ावा देने में मदद करता है, जिससे स्ट्रेच मार्क्स को कम किया जा सकता है।

---खबर नीचे जारी है---

एलोवेरा

एलोवेरा स्किन के लिए काफी हेल्दी माना जाता है। एलोवेरा जेल त्वचा को पोषण देने और स्ट्रेच मार्क्स को हल्का करने में मदद करता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए थोड़े से ताजे एलोवेरा लें और जेल को बाहर निकालकर स्ट्रेच मार्क्स पर मालिश करें।

अरंडी का तेल

अरंडी का तेल स्किन की नमी को बनाए रखने में मदद करता है। साथ ही ये स्किन में सॉफ्टनेस को भी बनाए रखता है। इसके लिए थोड़े से तेल गर्म करें और सोने से पहले स्ट्रेच मार्क्स पर मालिश करें। लगभग 30 मिनट के लिए उस हिस्से को एक साफ कपड़े से ढक दें। इससे आपकी स्किन की नमी बरकरार रहेगी और स्ट्रेच मार्क्स को कम करने मे मदद मिलेगी।

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें- रोजाना खाली पेट कॉफी पीने की आदत कितनी खतरनाक? जानें फिटनेस कोच से

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Apr 13, 2025 03:31 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola