सुबह के समय फ्रेश रहने के लिए कई लोगों रोज कॉफी पीना काफी पसंद होता है। शायद आपको भी लगता होगा कि कॉफी फ्रेश और पूरे दिन एनर्जी से भरपूर रखता है। वहीं कुछ लोगों को ये भी लगता है हर रोज कॉफी पीना शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इसे लेकर फिटनेस कोच डैन गो कहते हैं कि अगर आप हर सुबह कॉफी पीते हैं तो आप टेकनिकली रोजाना ड्रग्स ले रहे हैं। इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए डैन ने कॉफी पीने के प्रभावों के बारे में बात की और बताया कि इससे शरीर को एक्टिव करने के लिए दवा के रूप में क्यों जाना जाता है।
क्या कहते हैं फिटनेस कोच ?
इससे पहले कि हम जानें कि कॉफी के बारे में विज्ञान क्या कहता है और क्या ये सच में आपकी सेहत को उसी तरह से नुकसान पहुंचाती है जिस तरह से नशीली दवाएं शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकती है। उससे पहले ये जानते हैं कि डैन ने क्या कहा। उन्होंने लिखा कि अगर आप हर सुबह कॉफी पीते हैं, तो टेकनिकल तौर पर आप रोजाना नशा कर रहे हैं। और ये आपके शरीर के लिए बिल्कुल भी ठीक नहीं है।
इसके बाद उन्होंने जॉन हॉपकिंस मेडिसिन के अनुसार, कॉफी पीने के बारे में भी बताया….
1. आप लंबे समय तक जीवित रह सकते हैं।
2. आपका शरीर ग्लूकोज या चीनी को बेहतर तरीके से शरीर में घुलने में मदद कर सकता है।
3. हार्ट अटैक आने की संभावना कम हो जाती है।
4. आप पार्किंसंस की बीमारी से बच सकते हैं।
6. कोलन कैंसर होने की संभावना बहुत कम हो जाती है।
7. अल्जाइमर रोग होने का खतरा कम हो सकता है।
8. ब्रेन स्ट्रोक आने की संभावना कम हो सकती है।
सीमित मात्रा में पीना जरूरी
डैन ने आगे कहा कि यह एक कप जावा से मिलने वाले दिमाग और एनर्जी को बढ़ाने को लेकर नहीं है। हर चीज की तरह की इसे अगर ज्यादा मात्रा में हर रोज सेवन किया जाए तो जहर बन सकता है। कैफीन एक अद्भुत दवा है, लेकिन इसे सीमित मात्रा में लेना बहुत जरूरी है।
कॉफी न पीने के फायदे
अपनी पोस्ट में उन्होंने यह भी कहा कि करीब एक साल पहले, मैंने यह देखने के लिए 6 सप्ताह के लिए कॉफी पीना छोड़ दिया कि क्या होता है। हालांकि मेरी नींद थोड़ी अच्छी हुई। उन्होंने कहा कि मैं इस निष्कर्ष पर पहुंचा कि कॉफी के बिना जीवन बेहतर है। प्रतिदिन 2 से 3 कप कॉफी और 2 से 3 कप ग्रीन टी पीने से स्ट्रोक का खतरा 32 प्रतिशत कम होता है और डिमेंशिया का खतरा 28 प्रतिशत कम होता है।
अपनाएं ये आदत
उन्होंने कहा कि झूठ नहीं बोलूंगा, मैं हर बार थोड़ा निराश महसूस करता हूं जब मैं अपनी सुबह की कॉफी पीता हूं। अगर आप भी कॉफी पीते हैं, तो आप रोजाना ड्रग्स ले रहे हैं। लोग सुबह एक कॉफी में 500 से 1000 कैलोरी पीते हैं और सोचते हैं कि उनका वजन क्यों कम नहीं हो रहा है। अगर आप सुबह कॉफी पिए बिना नहीं रह सकते, तो आप एक ड्रग एडिक्ट हैं। मैंने जो सबसे अच्छी सुबह की आदतें अपनाई हैं, उनमें से एक कॉफी पीने से पहले इलेक्ट्रोलाइट्स के साथ एक लीटर पानी पीना है और आप भी इस तरीके को अपना सकते हैं।
कॉफी पीने के क्या होते हैं नुकसान?
नींद में प्रॉब्लम
काफी में कैफीन होता है, जो नींद को प्रभावित कर सकता है। ज्यादा कैफीन पीने से नींद में दिक्कत आ सकती है, जिससे थकान और अन्य शारीरिक समस्याओं का कारण बन सकता है।
ज्यादा कैफीन या फिर हर रोज सुबह कॉफी पीने से घबराहट, चिंता और स्ट्रेस बढ़ सकता है। कुछ लोगों को कैफीन से दिल की धड़कन तेज होने की बीमारी भी हो सकती है।
ज्यादा कॉफी पीने से शरीर में कैल्शियम की कमी हो सकती है, जिससे हड्डियों पर बुरा असर पड़ता है और वह कमजोर हो जाती है।
कॉफी पर डिपेंड हो जाता शरीर
कैफीन शरीर को एक्टिव रखने वाली चीज और ज्यादा सेवन से इसकी आदत लग सकती है। जब शरीर को कैफीन की आदत लग जाती है। जब आप इसका सेवन नहीं करते हैं तो सिरदर्द और चिड़चिड़ापन हो सकता है।
ज्यादा कॉफी पीने से हार्ट अटैक का खतरा बढ़ सकता है। खासकर उन लोगों के लिए कॉफी खतरे का कारण बन सकता है, जो हार्ट की बीमारी से पहले से परेशान हैं।
ज्यादा कॉफी पीने से पेट में जलन, एसिडिटी और अपच जैसी समस्याएं हो सकती हैं। यह खासकर खाली पेट कॉफी पीने से ये समस्या और भी बढ़ सकती है।
कैफीन डाइयूरेटिक की तरह काम करता है, जिससे शरीर में पानी की मात्रा कम हो सकती है और डिहाइड्रेशन हो सकता है। इसलिए ध्यान रखें कि ज्यादा और हर रोज कॉफी पीने से बचें।
कॉफी का ज्यादा सेवन मेटाबॉलिज्म को प्रभावित कर सकता है। कई बार हर रोज कॉफी पीने से मेटाबॉलिज्म स्लो हो जाता है, जिससे वजन बढ़ने की संभावना बढ़ सकती है।
इन बातों का रखें ध्यान
अगर आप भी और चाहते हैं कि रात को अच्छी नींद आए तो इसके लिए शाम के समय कैफीन के सेवन से बचें। साथ ही चाय और कॉफी के अलावा आप ऐसे ड्रिंक्स को भी पीने से बचें जिसमें कैफीन मौजूद हो।
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है