Strawberry kulfi recipe: गर्मियों का मौसम है और इन दिनों कुल्फी ना मिलें तो मजा नहीं आता। इसलिए आज हम आपको स्ट्रॉबेरी कुल्फी की रेसिपी बताने जा रहे हैं।
इसका स्वाद बेहद लजीज होता है और ये बनाने में भी बहुत आसान होती हैं। चलिए जान लेते हैं कि कैसे घर पर बनाते हैं स्ट्रॉबेरी कुल्फी।
स्ट्रॉबेरी कुल्फी बनाने के लिए जरूरी सामग्री
स्ट्रॉबेरी 1 कप, दूध 1 कप, मिल्क पाउडर 2 टेबलस्पून, चीनी 4 टेबलस्पून, इलायची पाउडर- 1/2 चम्मच
स्ट्रॉबेरी कुल्फी बनाने की विधि
स्ट्रॉबेरी कुल्फी बनाने के लिए आपको सबसे पहले स्ट्रॉबेरी लेना हैं। इसके बाद इन्हें अच्छे से धो लें। फिर इन्हें बीच से काट लें।
इसके बाद एक मिक्सी का जार लें। फिर इसमें स्ट्रॉबेरी, दूध, दूध पाउडर, चीनी और इलायची पाउडर डालें और इसका पेस्ट बना लें।
आइसक्रीम मोल्ड में डालें
इसके बाद इसे आइसक्रीम मोल्ड में डाल लें और अगर आपके पास आइसक्रीम मोल्ड नहीं हैं, तो आप इसे किसी गिलास या फिर कप या फिर जो शेप आप देना चाहें उस आकार के बर्तन में डाल लें। इसके बाद इस पर फॉयस पेपर लगाकर इसे बंद कर दें।
फ्रिज में रख दें
साथ ही इस बात का ध्यान रखें कि इसे मोल्ड में डालते हुए इसमें आप आइसक्रीम स्टीक भी डालें। इसके बाद कम से कम इसे 5 से 6 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें और इसे जमने दें।
ड्राई फ्रूट से सजा लें
इसके बाद इसे फ्रिज से निकाल लें और करीब दो मिनट के बाद इसे मोल्ड से निकाल लें। इसके बाद आपकी स्ट्रॉबेरी कुल्फी एकदम तैयार हैं।
आप चाहें तो इसपर ड्राई फ्रूट भी लगाकर इसे सजा सकते हैं। इसके बाद आप स्ट्रॉबेरी कुल्फी को सर्व कर सकते हैं।
ध्यान दें
(इस कुल्फी को फ्रिज में कम से कम 5 से 6 घंटे रखें या फिर इसे आप पूरी रात भी रख सकते हैं, जिससे ये अच्छे से जम जाएं और इसका स्वाद भी शानदार बनेगा।)
संबंधित खबरें
क्या आपने कभी खाया है, गुजरात की फेमस काठियावाड़ी दही तिखारी? जानिए रेसिपी
11 hrs agoमां शैलपुत्री के आगमन से भक्तिमय होगा घर-आंगन, अपनों को भेजें ये शुभकामनाएं
11 hrs agoरिबन, मोती और गोटे से सजाएं डांडिया स्टिक, घर पर आसानी से बनाएं डिजाइन
12 hrs agoघर में कम जगह है? ऐसे बनाएं छोटा-सा खूबसूरत पूजा कॉर्नर
15 hrs agoमूंगफली से घर पर कैसे निकालें तेल? बिना मशीन की ये देसी ट्रिक आएगी काम
16 hrs agoमेंटल हेल्थ को न करें नजरअंदाज, इन तरीकों से रखें खुद का ख्याल
19 hrs agoनौ दिन, नौ रंग! हर दिन इस तरह बनाएं अपना एथनिक लुक खास; काम आएंगे ये टिप्स
1 day agoसफेद कपड़े गंदे होकर पड़ गए हैं पीले तो पानी में यह 1 चीज मिलाकर करें सफाई
1 day agoआपके दांत क्यों हो रहे हैं खराब? कहीं रोजाना की ये आदतें तो नहीं हैं वजह
1 day agoनवरात्रि में चनिया-चोली खरीदने जा रही हैं मार्केट तो ये 5 हैक्स आएंगे काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines