Stomach Burning Home Remedies: बिजी लाइफस्टाइल और डाइट पर अच्छे से ध्यान न देने के कारण आज अधिकतर जंक फूड पर डिपेंड रहते हैं। आज दाल-रोटी से ज्यादा कई लोगों को बर्गर, पिज्जा, चिप्स खाना ज्यादा ही पसंद है। जिसके कारण कई बार पेट में जलन, जैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
कभी-कभी खाना डाइजेस्ट न होने से कई तरह की परेशानी होती है, जिसमें पेट की जलन की समस्या पाई जाती है। यह एसिडिटी, कब्ज, गैस, नींद पूरी न होना, खाना खाकर तेज कदम चलना आदि कई कारणों से हो सकता है, लेकिन टेंशन लेने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आपकी घर की रसोई में ही कुछ चीजें ऐसी रखी होती हैं, जिनसे क्षण भर में ही पेट की जलन शांत हो जाएगी।
पेट की जलन कई कारणों से हो सकती है, जैसे कि खराब खान-पान, अपच, पेट की सूजन, या अन्य पेट की समस्याएं। ये कुछ घरेलू उपाय दिए गए हैं, जो पेट की जलन को कम करने में मदद कर सकते हैं। आप एक बार बस इन नुस्खों को ट्राई करके देखें, तो कभी मेडिसिन या डॉक्टर की जरूरत नहीं होगी..
मुलेठी- मुलेठी का चूर्ण पानी में मिलाकर पीने से अपच और पेट की जलन में आराम मिल सकता है।
नींबू पानी- गुनगुने पानी में नींबू का रस मिलाकर पीने से अपच और पेट की जलन में राहत मिलती है।
अदरक- अदरक का रस निकालकर इसे शहद के साथ मिलाकर लेने से पेट की जलन में राहत मिल सकती है।
धनिया का पानी- धनिये के बीजों को पानी में भिगोकर रखें और इस पानी को पीने से पेट की जलन में आराम मिल सकता है।
योग- ध्यान और प्राणायाम जैसे योग करने से भी पेट की जलन में राहत मिल सकती है।
खानपान का ध्यान- तली हुई, तीखे और ज्यादा मसालेदार खाना खाने से बचें और अधिक पानी पिएं।
ठंडा पानी- ठंडा पानी पेट की जलन को शांत करने में मदद कर सकता है। अगर आपको अपच है, तो ठंडा पानी आपको तुरंत राहत दिला सकती है।
इस बात का ध्यान रखें कि अगर आपको पेट में जलन बार-बार हो रही है और यह लंबे समय तक बनी रहती है, तो डॉक्टर से सलाह लेना सबसे अच्छा है।
ये भी पढ़ें- गर्मियों में वोमिटिंग की समस्या से बचाते हैं ये 5 घरेलू नुस्खे, पेट को भी मिलेगा आराम
संबंधित खबरें
धनतेरस पर बनाएं महाराष्ट्र की फेमस पूरन पोली, मजा हो जाएगा दोगुना
48 mins agoदिवाली पर बिना मावा और चाशनी के बनाएं नारियल के लड्डू, स्वाद ऐसा कि बाजार की मिठाई भी लगेगी फीकी
15 hrs agoदिवाली पर पुरानी साड़ी को इस तरह करें स्टाइल, ट्रेंडी दिखेगा लुक
16 hrs agoदिवाली पार्टी में सबसे अलग दिखना है तो इन एथनिक लुक्स से लें इंस्पिरेशन
17 hrs agoदीपावली पर घर में बनाएं बूंदी के लड्डू, यहां जानिए आसान रेसिपी
18 hrs agoपटाखे से जलने पर क्या नहीं लगाना चाहिए? जानें कब पड़ सकता है निशान
18 hrs agoमिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो मिलावटी की ऐसे करें जांच
20 hrs agoसोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
22 hrs agoछोटी दिवाली से पहले घर की सफाई के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
23 hrs agoदिवाली पर बनाएं चाशनी वाले मीठे शक्करपारे, सभी को आएंगे बेहद पसंद
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines