हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

महिलाएं कभी न करें अपने पार्टनर से ये 3 बातें, रिलेशन एक्सपर्ट ने किया खुलासा

Relationship Tips: कोई भी रिश्ता हो, उसे मजबूत बनाए रखना और समझदारी को बरकरार रखना दोनों पार्टनर्स का काम होता है। मगर कुछ बातें होती हैं, जो कि हमें अपने साथी के साथ भी शेयर नहीं करनी चाहिए। रिलेशनशिप थेरेपिस्ट बताती हैं कि लड़कियों को कभी भी अपने पार्टनर से ये 3 बातें नहीं करनी चाहिए। जानें क्या हैं वो 3 बात।

विज्ञापन
photo credit-freepik

Relationship Tips: रिलेशनशिप में दोनों लोगों की बराबर की हिस्सेदारी होती है। रिश्ता खैर कोई भी हो, उसे जिंदगीभर खुशहाल बनाए रखने में दोनों को ही अपना योगदान देना होता है। खासतौर पर अगर वह रिश्ता प्यार और प्रेम-प्रसंग का हो। कई बार अनजाने में की जाने वाली कुछ गलतियां या कोई बात सामने वाले के दिल को ठेस पहुंचा सकती है, जो कि इतनी गहरी हो जाती है कि रिश्ता टूटने की कागार पर भी आ जाता है। रिलेशन एक्सपर्ट ने एक सूची तैयार की है, जिसमें उन्होंने 3 ऐसी बातों का जिक्र किया है, जो फीमेल पार्टनर्स को कभी अपने मेल पार्टनर के साथ शेयर नहीं करनी चाहिए।

क्या हैं वह 3 बातें?

हिंदुस्तान टाइम्स में पब्लिश एक रिपोर्ट के अनुसार, मशहूर रिलेशनशिप एक्सपर्ट वैनेसा मारिन ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो शेयर करते हुए बताया है कि रिश्ते में फिजिकल इंटिमेसी भी जरूरी है लेकिन उससे जुड़ी 4 बातें महिलाओं को हमेशा ध्यान रखनी चाहिए।

ये भी पढ़ें- बिना सर्जरी राम कपूर ने कैसे घटाया 55 किलो वजन?

विज्ञापन

1. हर पहल पुरुष करें

यह काफी आम समस्या है, अक्सर रिलेशनशिप में रह रहे पार्टनर्स में इस चीज को देखा जाता है कि महिला पार्टनर हर मूमेंट के लिए कोशिश यह करती है कि पहली पहल पुरुष की तरफ से हो, जो कि सही धारणा नहीं है। अगर वह पहल नहीं कर सकती हैं, तो ऐसी बातें कर सकती हैं, जो किसी रोमांटिक मूमेंट से कम न हों।

विज्ञापन

2. उनके मूड की कदर न करना

हर इंसान अलग होता है और उसकी भावनाएं और परिस्थिति से गुजरने की क्षमता भी अलग होती है। एक्सपर्ट बताती हैं कि हमें अपने मेल पार्टनर के अच्छे-बुरे मूड का भी ख्याल रखना चाहिए। उसकी भी कदर करना जरूरी है। महिलाएं अक्सर, उनके मूड के खराब होने पर भी उन्हें ही कोसती है या बुरा महसूस करवाती हैं।

विज्ञापन

3. डिमांड्स से बचना

यहां एक्सपर्ट ऐसी मांगों के बारे में बता रही हैं, जो कि रिलेशनशिप को स्ट्रॉन्ग और रोमांस से भरने में मदद करती हैं। कई बार महिलाएं अपनी जरूरतों या इच्छाओं के बारे में खुलकर मेल पार्टनर से नहीं कहती हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि ऐसा करने से उनके पार्टनर की भावनाएं आहत होंगी।

विज्ञापन

इसके अलावा, एक तर्कपूर्ण स्थिति यह भी है कि फिजिकल रिलेशन में महिलाएं प्यार को दिखाने के लिए कुछ नया नहीं करती हैं। उन्हें लगता है कि शारीरिक संबंध में पुरुषों का ही प्रमुख रोल होता है जबकि मेल पार्टनर को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए महिलाओं को कुछ यूनिक और सिजलिंग एक्टिविटी करनी चाहिए।

ये भी पढ़ें- नए साल पर इन 7 रेजोल्यूशन से बेहतर होगी मेंटल हेल्थ

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola