Ram Kapoor Weight Loss: बिना सर्जरी राम कपूर ने कैसे घटाया 55 किलो वजन?

Ram Kapoor Weight Loss: टीवी एक्टर राम कपूर ने अचानक अपना वजन घटाकर सबको चौंका दिया है। उन्होंने 18 महीने में 55 किलो तक वेट लॉस किया है। उनका वेट लॉस का यह सफर बिना किसी दवा और सर्जरी का था। आइए जानते हैं उनकी वेट लॉस जर्नी के बारे में सबकुछ।

Ram kapoor

Photo Credit-Freepik

Ram Kapoor Weight Loss: टीवी के मशहूर एक्टर राम कपूर इन दिनों अपने वेट लॉस के लिए सोशल मीडिया पर चर्चाओं में रहते हैं। उन्होंने 18 महीने में 55 किलो तक वेट लॉस किया है, जो आश्चर्य की बात है। उन्होंने अपने वेट लॉस को लेकर चौंकाने वाले खुलासे किए हैं, जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे बिना गोलियों और बिना सर्जरी के उनका वेट लॉस हुआ। राम कपूर ने वेट लॉस के लिए अपनी लाइफस्टाइल में बदलाव और पुराने तौर-तरीकों को अपनाया है। एक्टर ने ई-टाइम्स के एक इंटरव्यू में बताया कि कैसे व्यायाम और संतुलित आहार उनके वेट लॉस का आधार बना।

विज्ञापन

कैसे किया वेट लॉस?

एक्टर ने इंटरव्यू में बताया कि मानो या न मानो, मैंने पुराने ढंग से ही वेट लॉस किया है। उन्होंने वेट लॉस के लिए अपनी मानसिकता को सबसे पहले बदला है, क्योंकि वजन घटाना एक संकल्प भी होता है, जिससे दृष्टिकोण बदलता है। इसके अलावा, 51 वर्षीय अभिनेता ने बताया है कि जीवनशैली और रोजाना की आदतों को बदलकर ही उन्होंने वजन कम किया है। साथ ही, एक्टर कहते हैं कि मेरे लिए, यह पूरी तरह से मानसिक और शारीरिक रूप से शरीर को रीसेट करना था, फिटनेस का मतलब तराजू पर संख्या गिनना नहीं है, उन्होंने खुद को स्ट्रॉन्ग, ऊर्जावान और हेल्दी महसूस करने के लिए वेट लॉस किया था।

विज्ञापन

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

इंडिया टूडे की रिपोर्ट के अनुसार, वेट लॉस मुश्किल काम है लेकिन डाइट और हेल्दी हैबिट्स का पालन करना जरूरी है। हालांकि, कुछ लोगों को दवा या सर्जरी करवानी पड़ सकती है, यह बॉडी टाइप पर भी निर्भर करता है। हेल्थ एक्सपर्ट बताते हैं कि वजन अगर स्थायी रूप से घटाना है, तो एक्सरसाइज, डाइट और डेली रूटीन सही होना चाहिए। इसके अलावा, नींद भी वेट लॉस में अहम रोल प्ले करती है। यूके नेशनल हेल्थ और मेयो क्लीनिक के अनुसार, वजन घटाने के लिए कुछ प्रमुख घटकों का ध्यान रखना जरूरी है, जिसमें ये 5 चीजें शामिल हैं।

विज्ञापन

1. एक्टिव रहना- वेट लॉस करने के लिए आपको एक्टिव यानी शरीर को सक्रिय रखने की जरूरत है। अगर हमारा शरीर मूवमेंट नहीं करेगा, तो वजन कम करना मुश्किल हो जाता है।

2. फल और सब्जियां ज्यादा खाएं- वेट लॉस के लिए प्रतिदिन अपनी डाइट में पांच भाग फल और सब्जियों को शामिल करें।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ram Kapoor (@iamramkapoor)

3. खाद्य पदार्थों के लेबल पढ़ें- जब भी हम किसी पैकेट वाले उत्पाद का सेवन कर रहे हैं, तो उस फूड को ही चुनें जिनके पोषण तत्व लेबल पर ज्यादा से ज्यादा लिखे हों।

विज्ञापन

4. पानी सबसे जरूरी- वेट लॉस के लिए पानी पीना बहुत जरूरी होता है। पानी के साथ अन्य लिक्विड्स को भी अपनी डाइट में शामिल करें।

5. चीनी और फैट का सेवन कम करें- चीनी युक्त चीजों को खाने से बचें, उसके बजाय साबुत अनाज वाले अनाज का सेवन फायदेमंद है।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ