---विज्ञापन---

फिजिकल रिलेशन के बाद मिलें ये 5 संकेत तो बदल लें पार्टनर, वरना बीमारी घेर लेगी आपको

Relationship Tips: रिलेशनशिप में दोनों पार्टनर को खुश रहने का हक है। हालांकि, जब भी रिलेशनशिप की बात आती है, तो दिमाग में एक ही ख्याल आता है कि रिश्ता सिर्फ भावनाओं पर आधारित है। अगर फीलिंग्स खत्म हो रही हैं, तो रिश्ता भी खत्म हो जाना चाहिए। मगर ऐसा नहीं है, हमारा शरीर भी कई बार हमारे पार्टनर को रिजेक्ट करता है। जानिए कैसे और क्या संकेत होते हैं?

---विज्ञापन---

Relationship Tips: कहते हैं फिजिकल रिलेशनशिप या संबंध बनाने के बाद रिश्ता गहरा हो जाता है, मगर ऐसा नहीं है क्योंकि कई बार हमारा शरीर ऐसे संकेत देता है जो साफ-साफ इशारा करते हैं कि हमारी बॉडी हमारे पार्टनर को रिजेक्ट कर रही है। मगर कैसे होते हैं ये संकेत?, क्या सभी के साथ होता है ऐसा?

कई बार ऐसा होता है कि हम किसी रिलेशनशिप में होने के बाद भी खुद को खाली और अकेला महसूस करते हैं। हम अपने पार्टनर से प्यार करते हैं, लेकिन हमारा शरीर नहीं। अक्सर हम अपने पार्टनर के आसपास खुश रहते हैं मगर अस्वस्थ भी रहते हैं। इसका कारण क्या है? हम कैसे इन बातों का पता लगा सकते हैं? जानिए इस रिपोर्ट में…

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- ब्रेकफास्ट के बाद ब्रश? जानें क्या है इस पर एक्सपर्ट की राय 

शारीरिक संबंध के बाद ऐसी चीजें होना किस बात का इशारा है?

शारीरिक संबंध को पॉजिटिव माना जाता है। कहते हैं, संबंध बनाने के बाद तनाव और थकावट दूर होती है। लेकिन कुछ लोगों के साथ इसके विपरीत परिस्थिति बनती है। कई महिलाओं के साथ संबंध बनाने के बाद सेहत और शरीर दोनों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। जैसे:-

---विज्ञापन---

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Soniya Vashist (@soniyavashist08)

 

---विज्ञापन---
  • चेहरे पर पिंपल्स और एक्ने निकलना इस बात का संकेत है कि शरीर आपके पार्टनर को पसंद नहीं कर रहा है।
  • शारीरिक संबंध बनाने के बाद पेट में गड़बड़ी होना, जैसे कब्ज, ब्लोटिंग और पाचन की समस्याएं होना।
  • कई महिलाओं को अपने पार्टनर के साथ संबंध बनाने के बाद हार्मोनल इंबैलेंस की समस्या भी होती है। यह भी इशारा है कि शरीर आपके साथी को रिजेक्ट कर रहा है।
  • फिजिकल रिलेशन बनाने के बाद कुछ लोगों को नींद न आने की समस्या होती है। कई बार ये लोग गुस्सैल और चिड़चिड़े हो जाते हैं। इसके अलावा एंग्जाइटी और घबराहट महसूस करना भी संकेत है कि आपका शरीर आपके पार्टनर को इग्नोर करना चाहता है।
  • फिजिकल रिलेशनशिप के बाद चेहरे का ग्लो बढ़ता है, मगर कुछ लड़कियों की त्वचा बिल्कुल मुरझा जाती है। उनके अंदर वो अट्रैक्शन खत्म होने लगता है जो रिलेशनशिप की शुरुआत में हुआ करता था।

प्यार सिर्फ फीलिंग्स का खेल नहीं

बता दें कि किसी से प्यार करना गलत नहीं है, मगर प्यार सिर्फ मन और दिल का खेल नहीं है। कई बार हमारा शरीर भी कुछ चीजों को एक्सेप्ट नहीं कर पाता जो कि हमारे पार्टनर से जुड़ी होती हैं। रिलेशनशिप में फिजिकल रिलेशन की भी अपनी अलग अहमियत होती है।

ये भी पढ़ें- चाय नहीं, कॉफी है भारतीयों की पहली पसंद! जानें 1 कप पीने के 5 फायदे

---विज्ञापन---

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

 

First published on: Sep 23, 2024 12:14 PM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola