चाय नहीं, कॉफी है भारतीयों की पहली पसंद! जानें 1 कप पीने के 5 फायदे

Coffee Benefits: कॉफी दुनियाभर में प्रचलित सबसे कॉमन ड्रिंक है। भारत में भी कॉफी के शौकीनों की लिस्ट में इजाफा हुआ है। जानिए रोज 1 कप कॉफी पीने के क्या फायदे हैं?

Coffee Benefits

Coffee Benefits

Coffee Benefits: दुनिया की आधी आबादी कॉफी पीने की आदि है। कॉफी लोगों की जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन चुकी है। कॉफी आपको इंस्टेंट एनर्जी देने का काम करती है। भारत जैसे देश में, जहां चाय के शौकीन हर गली में मौजूद होते हैं, वहां भी अब कॉफी की डिमांड ज्यादा होने लगी है। एक रिपोर्ट के अनुसार इस बात का खुलासा हुआ।

विज्ञापन

भारत में भी ‘कॉफी ऑन डिमांड’

जी हां, पिछले कुछ सालों में कॉफी पीने का क्रेज बढ़ गया है। कॉफी दुनियाभर के लोगों की पसंद है। अब भारत में भी कॉफी पीने वालों की संख्या बढ़ गई है। इस बात का तब पता चला है जब कॉफी वर्क्स एंड टेक्नॉलजी एट केलाचंद्र कॉफी की प्रमुख ने एक ताजा इंटरव्यू में खुलासा किया कि भारत में अब कॉफी की खेती पहले से कई गुणा बढ़ गई। दुनियाभर में पेट्रोलियम के बाद कॉफी की ही सबसे अधिक डिमांड है। एशिया के देशों में भारत एकमात्र ऐसा देश है जहां कॉफी के प्रति लोगों की रुचि बढ़ी है। भारत में घरेलू कॉफी का उत्पादन भी पहले से 5-6% तक बढ़ा है। भारत के कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल व अन्य उत्तर-पूर्वी इलाकों में कॉफी का उत्पादन हो रहा है।

विज्ञापन

रोज 1 कप कॉफी पीने से मिलेंगे 5 गजब के फायदे

हार्ट हेल्थ

विज्ञापन

कॉफी एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है। रोज 1 कप कॉफी का सेवन आपके हृदय के स्वास्थ्य को बेहतर बना सकता है। कॉफी ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से लड़ने में भी मदद करती है। कॉफी प्रोस्टेट कैंसर के जोखिम को भी कम कर सकता है। अमेरिकन कॉलेज ऑफ कार्डियोलॉजी ने भी अपनी एक रिसर्च में कॉफी को हार्ट के लिए फायदेमंद माना है।

Green Coffee benefits

विज्ञापन

डायबिटीज

कॉफी के रोजाना सेवन से डायबिटीज होने का खतरा कम होता है। साथ ही टाइप-2 डायबिटीज में भी कॉफी पीने से जोखिम कम होते हैं। इस पर हुए एक शोध में भी इस बात का खुलासा हुआ है।

विज्ञापन

लिवर

एक रिसर्च के अनुसार कॉफी पीने से फैटी लिवर, लिवर सिरोसिस, लिवर कैंसर जैसे लिवर के रोगों से लड़ने में कॉफी फायदेमंद है। कॉफी लिवर को प्रोटेक्ट करने में सहायक है।

विज्ञापन

अल्जाइमर

अल्जाइमर का रोग भारत में भी बड़ी संख्या में बढ़ रहा है। अल्जाइमर बुजुर्गों में होने वाली एक बीमारी है जिसमें वे चीजें भूलने लगते हैं। कॉफी पीने से अल्जाइमर के जोखिम को 65% तक कम किया जा सकता है।

विज्ञापन

मेंटल हेल्थ

कॉफी आपकी मेंटल हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद होती है। कॉफी पीने से मस्तिष्क का विकास होता है। कॉफी का एक कप रोज पीने से तनाव कम होता है और थकान दूर होती है। कॉफी आपकी याददाश्त को भी बढ़ाती है।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ