---विज्ञापन---

ब्रेकफास्ट के बाद ब्रश? जानें क्या है इस पर एक्सपर्ट की राय

Brush Before Breakfast: सबको रोज ब्रश करना चाहिए। ब्रशिंग से दांतों की सफाई होती है। ब्रश करने से ओरल हेल्थ बेहतर रहती है। ब्रश करने का सही समय क्या है? क्या ब्रेकफास्ट के बाद ब्रश करना चाहिए? जानिए, क्या कहते हैं एक्सपर्ट।

---विज्ञापन---

Brush After Breakfast: सेहतमंद रहने के लिए हाइजीन मेंटेन करना जरूरी है। स्वस्थ रहने के लिए रोज कुछ आदतों का पालन करना होता है, जिनमें ब्रश करना भी शामिल है। लोग रोज ही ब्रश करते हैं और उसके बाद कुछ खाते-पीते हैं। पिछले कुछ समय से युवाओं में ब्रश करने को लेकर एक अजीब सा ट्रेंड था। ये लोग पहले खा-पी लेते हैं और फिर समय मिलने पर ब्रश करते हैं। हालांकि, उनका ऐसा करने के पीछे कारण था आलस, मगर आज हम आपको बताएंगे कि डेंटल एक्सपर्ट्स भी इस बात से पूरी तरह इत्तेफाक रखते हैं कि हमें ब्रेकफास्ट करने के बाद ही ब्रश करना चाहिए। चलिए जानते हैं इसका कारण।

ये भी पढ़ें- रिसर्च में बादाम को लेकर चौंकाने वाला खुलासा, ड्राई फ्रूट खाने से दूर होंगी ये बीमारियां

---विज्ञापन---

ब्रेकफास्ट के बाद ब्रश करना चाहिए, मगर क्यों?

जी हां, ओरल हेल्थ एक्सपर्ट्स डॉक्टर संदेश मायेकर के अनुसार, भोजन करने के बाद दांतों और मसूड़ों में खाना चिपक जाता है। इस खाने से प्लाक बनता है। प्लाक से दांत खराब होते हैं। इसलिए दांतों की सफाई हमें हमेशा भोजन के बाद करनी चाहिए। इस पर एक्सपर्ट कहते हैं कि रात को जब हम खाना खाने के बाद ब्रश करते हैं तो मुंह और दांत साफ हो जाते हैं। ऐसे में सुबह के समय मुंह के अंदर जो बैक्टीरिया बनते हैं वो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। उन बैक्टीरिया की मदद से पाचन शक्ति मजबूत होती है। एक्सपर्ट बताते हैं कि सुबह खाली पेट 1 गिलास गुनगुना पानी पीने से ये बैक्टीरिया पेट में जाते हैं, जिससे सुबह के समय फ्रेश होने में मदद मिलती है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Billionaire (@tech_by_usman)

---विज्ञापन---

कब करें ब्रश?

हालांकि, यह बात सही है कि नाश्ते के बाद ब्रश करना चाहिए। मगर हमें नाश्ते के तुरंत बाद भी ब्रश नहीं करना चाहिए, क्योंकि हम नाश्ते में ऐसी चीजें खाते हैं जो एसिडिक होती हैं। जब हम ब्रश करेंगे तो वो एसिडिक पार्टिकल्स रगड़ने से पेट के अंदर पहुंच सकते हैं, जिससे पेट में दर्द और गैस हो सकती है। ब्रश करने का सही समय है सुबह ब्रेकफास्ट करने के 30-40 मिनट बाद और रात में डिनर करने के आधे घंटे बाद।

ब्रशिंग के साथ और क्या करें?

ओरल हेल्थ के लिए सिर्फ ब्रशिंग करना सही तरीका नहीं है। ब्रश करने के साथ जीभ की सफाई यानी टंग क्लीनिंग भी जरूरी है। इससे जीभ पर जमी सफेद परत साफ होती है। हफ्ते में 2 से 3 बार फ्लॉसिंग (फ्लॉसिंग दांतों के बीच पतले धागे को घुमाने की प्रक्रिया है)। इससे दांतों के बीच फंसी गंदगी साफ होती है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- घर लाते ही सड़ जाते हैं केले? अपनाएं ये 3 टिप्स, लंबे समय तक रहेंगे फ्रेश!

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

First published on: Sep 22, 2024 03:39 PM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola