अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने साबित कर दिया है कि वह एक ब्यूटी पेजेंट क्वीन हैं, जिस वजह से उनकी स्किन का ग्लो हमेशा बरकरार रहता है। प्रियंका चोपड़ा एक बेटी की मां हैं और आज भी काफी यंग नजर आती हैं। वह हाल ही में संयुक्त राज्य अमेरिका से हैदराबाद के लिए एक लंबी उड़ान भर रही थी, अंदाजा लगाइए कि वह उड़ान के दौरान क्या कर रही थी? वह एक एलईडी मास्क का इस्तेमाल करके अपने स्किन केयर रुटीन को फॉलो कर रही थीं। इससे उनका सुंदर चेहरा और भी निखर गया।
प्रियंका ने किया इस मास्क का इस्तेमाल
प्रियंका चोपड़ा अपनी नई चमक को लेकर बहुत उत्साहित हैं, जो उन्हें भारत के लिए उड़ान भरते समय मिली। अभिनेत्री ने करंट बॉडी एलईडी लाइट थेरेपी फेस मास्क के साथ अपनी स्किन केयर रुटीन को पूरी तरह से अपनाया और वह एक चिल मूड में नजर आईं। 42 साल की गायिका और स्टार ने अपने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए फैंस से यह भी पूछा कि वे अपनी लंबी उड़ानों में क्या करना पसंद करेंगे? प्रियंका का ये स्किन केयर रुटीन लोगों को काफी पसंद आया, क्योंकि 24 घंटे तक विमान में रहने के बाद भी उनकी त्वचा अच्छी दिख रही थी। साथ वह इतनी खुश थीं कि उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के साथ एक कैप्शन से साथ ये भी लिखा था कि 24 घंटे विमान में रहने के बाद भी त्वचा निखर रही है।
ये भी पढ़ें- ब्लू गाउन में रकुल प्रीत सिंह ने लगाया ग्लैमर का तड़का, जानें क्यों खास हैं ये आउटफिट
ट्राई करें ये टिप्स
प्रियंका का नो मेकअप लुक भी काफी अच्छा था, जिसमें उनका चेहरा काफी ग्लो कर रहा था। काजल से भरी आंखें और आड़ू जैसा लिप ऑयल था, जो उनके होठों को एकदम सही चमक दे रहा था। यदि आप प्रियंका के स्किन केयर से प्रेरित हैं तो इस टिप्स को ट्राई कर सकते हैं…
उपचार के रूप में रेड लाइट थेरेपी झुर्रियों, फाइन लाइन और धब्बों को कम करने के लिए फायदेमंद है। यह चेहरे की बनावट में सुधार करने के लिए भी जाना जाता है। साथ ही चेहरे के निशानों को भी कम करने में मदद करता है। इसके अलावा, ये स्किन को धूप से भी बचाता है।
ये भी पढ़ें- विद्या बालन कैसे रहती हैं फिट और हेल्दी? जानें उनका डाइट प्लान
संबंधित खबरें
दिवाली पर बिना मावा और चाशनी के बनाएं नारियल के लड्डू, स्वाद ऐसा कि बाजार की मिठाई भी लगेगी फीकी
3 hrs agoदिवाली पर पुरानी साड़ी को इस तरह करें स्टाइल, ट्रेंडी दिखेगा लुक
4 hrs agoदिवाली पार्टी में सबसे अलग दिखना है तो इन एथनिक लुक्स से लें इंस्पिरेशन
5 hrs agoदीपावली पर घर में बनाएं बूंदी के लड्डू, यहां जानिए आसान रेसिपी
6 hrs agoपटाखे से जलने पर क्या नहीं लगाना चाहिए? जानें कब पड़ सकता है निशान
6 hrs agoमिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो मिलावटी की ऐसे करें जांच
8 hrs agoसोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
9 hrs agoछोटी दिवाली से पहले घर की सफाई के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
11 hrs agoदिवाली पर बनाएं चाशनी वाले मीठे शक्करपारे, सभी को आएंगे बेहद पसंद
12 hrs agoइस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines