विद्या बालन कैसे रहती हैं फिट और हेल्दी? जानें उनका डाइट प्लान

विद्या बालन फिटनेस रहने के लिए एक्सरसाइज ही नहीं बल्कि अपनी डाइट का भी खास ध्यान रखती हैं, जो उनके वजन घटाने और पूरे हेल्थ में योगदान देती है। उनके एंटी-इंफ्लेमेटरी डाइट में पोषक तत्वों से भरपूर फूड शामिल हैं, जिन्हें वह अपनी डेली रुटीन में शामिल करना पसंद करती हैं।

Fitness Tips

Fitness Tips

विज्ञापन

इन चीजों से करती हैं परहेज

हेल्दी रहने के लिए विद्या प्रोसेस्ड फूड, मीठे स्नैक्स और फैट वाले डेयरी प्रोडक्ट से परहेज करती हैं, जो सूजन को बढ़ा सकते हैं। वह सफेद चावल और आटे जैसे प्रोसेसड अनाज से भी दूर रहती हैं, बेहतर पाचन के लिए इसके बजाय साबुत अनाज खाना पसंद करती है।

विज्ञापन

हाइड्रेशन

विद्या नाश्ते को प्रायोरिटी देती हैं, अक्सर ग्रीन टी पीती हैं और अजवाइन और चुकंदर जैसे से बने ताजे जूस पीती हैं, जो सूजन को कम करने में मदद करते हैं और शरीर को हेल्दी रखने के लिए जरूरी पोषक तत्व प्रदान करते हैं।

विज्ञापन

एंटी इनफ्लेमेटरी डाइट

इस डाइट का मतलब होता है, ऐसी डाइट लेना जो इन्फ्लेमेशन को कम करती है। इस डाइट के तहत ऐसी चीजें ही खाई जाती हैं जिससे शरीर के किसी भी अंग में सूजन का खतरा नहीं होता।

क्या होता है इन्फ्लेमेशन?

कभी आपके हाथ या पैर में चोट लग जाए या कट पड़ जाए तो उस हिस्से में इन्फ्लेमेशन हो सकता है। इन्फ्लेमेशन के बारे में आसान भाषा में बात करें तो यूं समझिए कि उस जगह पर रेडनेस, सूजन, दर्द का अहसास हो तो उसे इन्फ्लेमेशन कहा जाता है। इसका एक गंभीर प्रकार भी होता है,  जिसे सिस्टमेटिक इन्फ्लेमेशन कहते हैं। इस तरह के इन्फ्लेमेशन की वजह से ओबेसिटी या मेटाबोलिक सिंड्रोम भी होता है।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ