Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

लाइफस्टाइल

Priyanka Chopra की मम्मी डॉ. मधु चोपड़ा ने बताया अपनी निखरी त्वचा का राज, चेहरे पर लगाती हैं रसोई की यह चीज

Ubtan For Glowing Skin: अगर आप भी सेलेब्रिटीज की तरह ही ग्लोइंग और निखरी हुई त्वचा पाना चाहती हैं तो यहां जानिए चेहरा निखारने के लिए सेलेब्रिटीज वाला उबटन कैसे बनाते हैं. प्रियंका चोपड़ा की मम्मी मधु चोपड़ा ने शेयर किया है यह नुस्खा.

Author
Written By: Seema Thakur Updated: Mar 16, 2026 18:41
Priyanka Chopra
प्रियंका चोपड़ा की मम्मी का बताया उबटन आप भी लगा सकती हैं बनाकर.

Celebrity Skin Care: सभी चाहते हैं कि उनकी स्किन निखरी हुई और बेदाग नजर आए, खासकर सेलेब्स की तरह खूबसूरत दिखने लगे. लेकिन, हमें लगता है कि सेलेब्रिटीज जैसी स्किन पाने के लिए महंगे ट्रीटमेंट्स लेने पड़ते होंगे. मगर सच तो यह है कि सेलेब्स भी घर की ही चीजों से त्वचा को निखारते और बेदाग बनाते हैं. प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और उनकी मम्मी दोनों ही घर पर बने उबटन चेहरे पर लगाना बेहद पसंद करती हैं. यहां प्रियंका की मम्मी डॉ. मधु चोपड़ा का बताया उबटन बनाने का तरीका दिया गया है. आप भी इस सेलेब्रिटीज वाले उबटन (Ubtan) को झट से बनाकर तैयार कर सकती हैं और चेहरे पर लगा सकती हैं.

यह भी पढ़ें – घर पर हेयर डाई कैसे बनाएं? यहां जानिए सफेद बालों को काला करने का जबरदस्त घरेलू नुस्खा

---विज्ञापन---

प्रियंका चोपड़ा की मम्मी ने बताया उबटन बनाने का तरीका

डॉ. मधु चोपड़ा (Dr. Madhu Chopra) ने बताया कि वे घर पर ही फेस पैक बनाकर लगाती हैं जिससे स्किन को निखार मिलता है. इस फेस पैक को बनाने के लिए आपको दही, आटा और हल्दी की जरूरत होगी. एक चम्मच आटे में जरूरत के अनुसार दही और चुटकीभर हल्दी मिला लें. इस मिश्रण को चेहरे पर लगाकर 5 से 6 मिनट रखें और फिर हल्के हाथों से मलते हुए धोकर हटा लें. चेहरा निखर जाएगा और ग्लोइंग नजर आने लगेगा.

डॉ. मधु चोपड़ा का कहना है कि अगर आपको गाढ़ा पेस्ट नहीं चाहिए तो आप इसमें पानी मिला सकते हैं. अगर यह चेहरे पर सूखकर कड़ा हो जाए तो चेहरे को पहले गीला करें और फिर हल्के हाथों से मलते हुए धोकर हटा लें.

---विज्ञापन---

इस उबटन को सुबह लगाने पर स्किन पर ताजगी बनी रहती है और स्किन निखरी हुई नजर आती है सो अलग.

प्रियंका चोपड़ा लगाती हैं यह फेस पैक

अपनी मम्मी के साथ शेयर किए गए एक वीडियो में प्रियंका चोपड़ा ने बताया था कि टैनिंग हटाने के लिए वह इस फेस पैक को लगाती हैं. इस फेस पैक को बनाना बेहद आसान है और इसका असर कमाल का नजर आता है. फेस पैक बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में एक चम्मच आटा, आधा चम्मच हल्दी, नींबू के रस की कुछ बूंदे और आधा चम्मच दही और थोड़ा सा गुलाबजल मिलाकर पेस्ट बना लें.

इस तैयार फेस पैक को चेहरे पर 15 से 20 मिनट लगाकर रखने पर फायदा नजर आता है. इस फेस पैक से स्किन पर जमी टैनिंग (Tanning) हल्की होने में मदद मिलती है. इसे हफ्ते में एक बार लगाया जा सकता है.

यह भी पढ़ें – घमौरियों के दानों से घिर गई है पीठ, तो यहां जानिए क्या लगाने पर दूर हो जाएंगी Prickly Heat

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

First published on: Mar 16, 2026 06:41 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.