---विज्ञापन---

तांबे के बर्तन में पानी पीना कब हो सकता है जानलेवा? जानिए किन बातों का रखना चाहिए ध्यान

Tambe Ke Bartan Ka Istemal: आपने यकीनन सुना होगा कि तांबे के बर्तन में पानी पीना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है, लेकिन क्या आपको पता है कि अगर इसका सही तरीके से इस्तेमाल ना किया जाए तो यह खरतरनाक साबित हो सकता है. इसलिए आपको इन बातों का ध्यान रखना चाहिए.

---विज्ञापन---

When Copper Is Dangerous: भारत में तांबे के बर्तन में पानी पीने की परंपरा काफी पुरानी है. पहले स्टील के बर्तनों का कम इस्तेमाल किया जाता था, क्योंकि आयुर्वेद के अनुसार तांबे के पात्र में रखा पानी शरीर को शुद्ध करता है. साथ ही, ये बर्तन कई बीमारियों से बचाने में भी मददगार साबित होता है. मगर क्या आप जानते हैं कि अगर इसे गलत तरीके से इस्तेमाल किया जाए, तो यही फायदेमंद आदत नुकसानदेह और कभी-कभी जानलेवा भी बन सकती है? अगर आप भी तांबे के बर्तनों का इस्तेमाल करते हैं, तो यकीनन आपको पता होना चाहिए कि कब तांबे का पानी नुकसान पहुंचा सकता है और किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है. आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं.

इसे भी पढ़ें- 10 साल की उम्र तक बच्चे को जरूर सिखाएं ये 10 काम, जीवन में हमेशा रहेगा सबसे आगे

---विज्ञापन---

कब तांबे का पानी बन जाता है जहर?

तांबे के बर्तन में पानी का इस्तेमाल करना फायदेमंद माना जाता है, लेकिन अगर आप इसकी साफ-सफाई पर ध्यान नहीं दे रहे हैं तो यकीनन आप बीमार पड़ सकते हैं. कहा जाता है कि तांबा अंदर से बहुत ही जल्दी गंदा होता है और इसमें काई भी जमने लगती है. इसलिए एक नियमित वक्त के अंतराल के बाद तांबे के बर्तन की साफ-सफाई करनी बहुत जरूरी है.

लक्षण

  • उल्टी या मतली
  • पेट दर्द
  • चक्कर आना
  • गंभीर स्थिति में लिवर डैमेज

किन लोगों को तांबे के बर्तन इस्तेमाल करने से बचना चाहिए?

  • लिवर की बीमारी वाले
  • किडनी रोगी
  • छोटे बच्चे

किन स्थितियों में हो सकता है मुकसान?

  • तांबे में मौजूद तत्व शरीर के लिए जरूरी है, लेकिन इसकी अधिक मात्रा कॉपर टॉक्सिसिटी का कारण बन सकती है. अगर कोई इंसान दिनभर सिर्फ तांबे के बर्तन का पानी ही पीता है तो इससे शरीर में कॉपर की मात्रा बढ़ सकती है.
  • अगर आप पानी को एक वक्त तक स्टोर करते हैं तो यह परेशानी हो सकती है. तांबे के बर्तन में पानी 8 घंटे तक रखना फायदेमंद माना जाता है, लेकिन अगर आप इसे 24 घंटे या उससे ज्यादा समय तक रखते हैं तो पानी में कॉपर की मात्रा बढ़ सकती है.
  • अगर आप तांबे के बर्तन में खट्टी चीजों का इस्तेमाल करते हैं तो यह तांबे के साथ रिएक्शन करके जहरीले बन सकते हैं. इसलिए आप इसमें नींबू पानी या कोई खट्टी चीज बिल्कुल भी ना इस्तेमाल करें.
  • तांबे के बर्तन में समय के साथ पैटिना जम जाती है जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होती है. इसलिए हफ्ते में 3 बार नींबू और नमक से बर्तन को साफ करें.

इसे भी पढ़ें- नाश्ते में बनाएं स्वादिष्ट सूजी चीला, मिनटों में बनकर तैयार हो जाएगा ब्रेकफास्ट

---विज्ञापन---
First published on: Apr 08, 2026 08:01 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola