घर पर हेयर डाई कैसे बनाएं? यहां जानिए सफेद बालों को काला करने का जबरदस्त घरेलू नुस्खा

Natural Hair Dye: अगर आप भी सफेद बालों से परेशान हैं और उन्हें काला करना चाहते हैं तो यहां जानिए घर पर ही कैसे हेयर डाई तैयार की जा सकती है. इस हेयर डाई को आप भी मिनटों में बनाकर तैयार कर सकते हैं.

Hair Dye For White Hair

Homemade Hair Dye: बालों को जल्दी से काला कैसे करें?

White Hair Home Remedies: उम्र बढ़ने लगती है तो बालों का सफेद होना लाजिमी है. ऐसे बहुत से लोग हैं जो सफेद बाल पसंद नहीं करते हैं और इसीलिए बालों को काला करने की कोशिश करते हैं. आमतौर पर बालों को काला करने के लिए हेयर डाई (Hair Dye) लगाई जाती है. लेकिन, ये हेयर डाई केमिकल से भरी होती हैं और बालों को फायदे से ज्यादा नुकसान पहुंचा सकती हैं. इन हेयर डाई का एक नुकसान यह भी होता है कि ये बालों के साथ-साथ स्कैल्प पर भी जम जाती हैं और केमिकल्स से स्कैल्प को खराब करने लगती हैं जिससे बालों के टूटने और रूखे होने जैसी दिक्कतें होती हैं. इन हेयर कलर से बालों की स्कैल्प पर रूखेपन से पपड़ी भी जमने लगती है और अक्सर ही शर्मिंदगी महसूस होती है सो अलग. ऐसे में बाजार से हेयर डाई लाकर लगाने से बेहतर आप घर पर ही हेयर डाई तैयार कर सकते हैं. इनका असर लंबे समय तक तो रहता ही है, साथ ही ये बालों को नुकसान नहीं पहुंचाती हैं. यहां जानिए कैसे तैयार करें घर पर सफेद बालों को काला करने के लिए हेयर डाई.

विज्ञापन
विज्ञापन

घर पर कैसे बनाएं सफेद बालों के लिए हेयर डाई

नेचुरल हेयर डाई बनाने के लिए आपको एक कप मेंहदी में 3 से 4 चम्मच आंवले का पाउडर मिलाना है. इसमें 4 चम्मच इंडिगो पाउडर भी डाल दें. अब इसमें एक चम्मच भरकर कॉफी पाउडर डाल दें. सभी चीजों को मिलाने के लिए जरूरत के अनुसार पानी लें और मिला लें. इससे नेचुरल हेयर डाई तैयार हो जाएगी. इस हेयर डाई को बालों पर लगाकर रखने के 40 से 50 मिनट बाद धोकर हटा लें.

क्यों फायदेमंद है यह डाई – बालों पर आमतौर पर सादा ही मेहंदी लगाई जाती है जिससे सफेद बाल काले दिखने के बजाय लाल या संतरी नजर आने लगते हैं. लेकिन, कॉफी, इंडिगो और आंवला डालकर मेहंदी लगाई जाए तो बालों को काली रंगत मिलती है. ये नेचुरल चीजें बालों को खराब नहीं करती हैं.

विज्ञापन

डाई लगाने से पहले जान लें ये बातें

  • बालों पर डाई लगाते हुए डाई कान पर, माथे पर या फिर गर्दन पर ना लग जाए इसीलिए इन हिस्सों पर डाई लगाने से पहले नारियल का तेल मल लें. इससे हेयर डाई त्वचा को प्रभावित नहीं करेगी.
  • ग्लव्स पहनकर हेयर डाई लगाएं जिससे यह पक्का रंग आपके हाथों पर ना चिपक जाए. रंग आपको बालों पर लगाना है हाथों पर नहीं.
  • बालों को और गहरा रंग देने के लिए हेयर डाई को जरूरत से ज्यादा देर तक ना लगाकर रखें. इससे बाल ड्राई हो जाते हैं. लेकिन, इस बात का भी ध्यान रखें कि बहुत कम देर हेयर डाई लगाकर ना रखी जाए. इससे बाल ड्राई हो सकते हैं.

यह भी पढ़ें – गर्मियों में चेहरा दिखने लगा है चिपचिपा तो रसोई की इस चीज को देख लीजिए लगाकर, ऑयली स्किन फिर नहीं करेगी परेशान

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.


विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ