Poha Pakoda Recipe: बारिश में लें पोहा पकोड़े का मजा, मिनटों में होते हैं तैयार

Poha Pakoda Recipe

Poha Pakoda Recipe

विज्ञापन

Poha Pakoda Recipe: बारिश का मौसम हो और अगर पकौड़े मिल जाएं तो बारिश का मजा दोगुना हो जाता है। वैसे तो पकौड़े कई तरह के होते हैं, जैसे- आलू, प्याज, पनीर, पालक आदि। लेकिन क्या आपने कभी पोहे के पकौड़े खाएं हैं।

जी हां, पोहे के पकौड़े, जो बेहद टेस्टी होते है। साथ ही इनको बनाने में ज्यादा झंझट भी नहीं है। बच्चों से लेकर बड़ों तक को ये बेहद पसंद आते हैं। इसलिए आज हम आपको पोहे के पकौड़े की रेसिपी बताने जा रहे हैं। चलिए जान लेते हैं…

विज्ञापन

Poha Pakoda बनाने के लिए जरुरी सामग्री

  • पोहा- सवा कप
  • उबल आलू मसले- 1/2 कप
  • हरी मिर्च कटी- 1 टी स्पून
  • हरा धनिया कटा- 2 टेबलस्पून
  • जीरा- 1/2 टी स्पून
  • लाल मिर्च पाउडर- 1 टी स्पून
  • चीनी- 1/2 टी स्पून
  • नींबू रस- 1 टी स्पून
  • तेल- तलने के लिए
  • नमक- स्वादानुसार

Poha Pakoda बनाने की आसान विधि

  • पोहा पकोड़ा बनाने के लिए आपको सबसे पहले पोहा लेना है।
  • इसके बाद पोहे को अच्छे से धो लें।
  • अब पोहे को 10 मिनट के लिए गलने के लिए रख दें।
  • अब एक बड़ा बाउल लें और गिले पोहे को उसमें डालें।
  • इसके बाद आलू को उबालें और उनके छिलके उतारकर मैश कर लें।
  • अब पोहे और आलू को एक साथ मिला लें और अच्छे से मैश करें।
  • इसके बाद इसमें हरा धनिया, हरी मिर्च, जीरा, लाल मिर्च पाउडर, चीनी, नींबू का रस और स्वादानुसार नमक मिक्स कर लें।
  • अब एक कड़ाही लें और धीमी आंच पर तेल गरम करें।
  • इसके बाद तैयार मिश्रण से पकौड़े बनाएं और कड़ाही में डालें।
  • पकौड़े कड़ाही में डालने के बाद इन्हें पलटते रहें।
  • इसके बाद जब तक ये सुनहरे भूरे ना हो जाएं, तब तक इन्हें पकाएं।
  • जब ये अच्छे से पक जाएं, तो इन्हें प्लेट में निकाल लें।
  • अब क्रिस्पी पोहा पकोड़े को सॉस के साथ सर्व करें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ