People Pleaser habit: लोगों को खुश करने की आदत कहीं आपको न पहुंचा दे नुकसान, जानें क्या है पीपल प्लीजिंग?

People Pleaser habit, People Pleaser signs, People Pleaser quotes

People Pleaser signs

विज्ञापन

People Pleaser habit: अक्सर कई लोग दूसरे लोगों को खुश करने की कोशिश में अपनी खुशियों को नजरअंदाज कर देते हैं। यह आदत शुरुआत में अच्छी लगती है लेकिन कुछ समय बाद यह बोझ लगने लगती है और बाद में यह सिर्फ और सिर्फ आपको मानसिक दबाव देने का काम करती है। क्या आपने कभी सोचा है कि ऐसे व्यवहार का कारण क्या हो सकता है? आइए जानते हैं क्या है पीपल प्लीजिंग और यह मानसिक स्वास्थ्य को कैसे नुकसान पहुंचाता है।

क्या है पीपल प्लीजिंग?

जब किसी को लगता है कि लोग उससे बात नहीं करेंगे या उसे पसंद नहीं करेंगे तो यह डर पीपल प्लीजिंग की समस्या को विकसित करने का काम करती है। जैसे-जैसे आप मैच्योर होते जाते हैं वैसे-वैसे आप इस आदत के कारण मानसिक समस्याओं का शिकार होने लगते हैं।

Advertisment

पीपल प्लीजिंग के नुकसान

आत्म-सम्मान की कमी- अक्सर देखा जाता है कि दूसरे को खुश रहने वाले लोग चिंता और आत्मसम्मान की कमी से जूझते हैं। ऐसा क्या करें कि दूसरे लोग हमारी बात मानें, हमसे खुश रहें, ये सारी बातें दिमाग में चलती रहती हैं।

निराशा- अपनी इच्छाओं और आवश्यकताओं को दबाकर हम अपने प्रति आक्रोश विकसित कर सकते हैं और समय के साथ, इससे निराशा, क्रोध और जीवन के प्रति असंतोष की भावना पैदा हो सकती हैं।

विज्ञापन

तनाव- दूसरों की जरूरतों को अपनी जरूरतों से पहले रखकर, हम अपने बारे में सोचना बंद कर देते हैं और अपना समय और ऊर्जा दूसरों के लिए काम करने और उन्हें खुश करने में खर्च करते हैं। ये चीजें आगे चलकर तनाव का कारण बन सकती हैं।

पीपल प्लीजिंग की आदत से ऐसे पाएं छुटकारा

न कहना सीखें- पीपल प्लीजिंग की समस्या से छुटकारा पाने के लिए न कहने की आदत सीखें। इससे आपकी आधी से ज्यादा परेशानियां कम हो जाएंगी। इससे आपको चाहने वालों की संख्या कम हो जाएगी लेकिन आप मानसिक रूप से शांति महसूस करेंगे।

विज्ञापन

अपना ख्याल रखें- स्व-देखभाल गतिविधियों को प्राथमिकता दें, जो आपको शारीरिक और मानसिक रूप से खुश रख सकें। जैसे कि अपने किसी शौक को पूरा करने के लिए समय निकालना।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ