गर्मी का बढ़ता कहर आपकी स्किन पर न पड़े भारी, अभी जानिए बचाव के असरदार उपाय, वरना होना पड़ेगा परेशान

Summer Skin Care Tips: गर्मी के दिनों में कैसे स्किन केयर करना चाहिए इसके बारे में अक्सर लोगों को सही जानकारी नहीं होती है, जिस कारण गर्मियों में उन्हें स्किन से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है. इस स्टोरी में हमने गर्मी में स्किन केयर सही से करने का आसान तरीका बताया है, जिसकी मदद से आपकी त्वचा पूरा सीजन ग्लोइंग और फ्रेश रहेगी.

Summer Skin Care Routine

गर्मी में स्किन कैसे रखें ग्लोइंग?

Summer Skin Care Routine: सर्दी अब जाने को है और गर्मी का असर भी भारत के कई राज्यों में दिखाई देने लगा है. गर्मी में सिर्फ पियास ही एक समस्या नहीं होती, बल्कि ज्यादा गर्मी के कारण स्किन की सुरक्षा भी जरूरी हो जाती है, वरना त्वचा रूखी, बेजान, रंग घेरा आदि होने का खतरा बढ़ जाता है. ऐसे मौसम में त्वचा की सही तरीके से कैसे देखभाल करना चाहिए इसके बारे में अक्सर लोगों को मालूम ही नहीं होता है, जिसके बाद उनकी शिकायत रहती है कि महंगे प्रोडक्टस इस्तेमाल करने के बावजूद असर कुछ खास नहीं दिखाई दे रहा है. आइए इस स्टोरी में हम आपको आसान शब्दों में समझाते हैं गर्मी में कैसे अपनी स्किन को ग्लोइंग और फ्रेश रखें?

विज्ञापन
विज्ञापन

गर्मी में कैसे रखें त्वचा को ग्लोइंग और फ्रेश? How to keep your skin glowing and fresh in summer?

डेली रूटीन में छोटे बदलाव देकर पा सकते हैं बड़ी राहत

सनस्क्रीन जरूर लगाएं

विज्ञापन

घर से बाहर निकलने से करीब 15-20 मिनट पहले SPF 30 या उससे ज्यादा वाला सनस्क्रीन लगाना चाहिए. इससे सूरज की हानिकारक UV किरणों से बचाव होता हैऔर अगर आप लंबे समय तक बाहर रहते हैं तो हर 2-3 घंटे में दोबारा लगाना बेहतर होगा.

तेज धूप से बचाव करें

विज्ञापन

दोपहर 11 बजे से 4 बजे तक धूप सबसे ज्यादा तेज होती है, ऐसे समय में बेहतर होगा कि आप बाहर जाने से बचें. अगर जरूरी काम से निकलना पड़े तो छाता, सनग्लासेस या कैप का इस्तेमाल करें ताकि आपकी त्वचा सुरक्षित रह सके.

कॉटन और ढीले कपड़े पहनें

विज्ञापन

गर्मी में टाइट और सिंथेटिक कपड़े पहनने से पसीना ज्यादा आता है और स्किन इरिटेशन हो सकता है. इसलिए हल्के रंग और कॉटन के ढीले कपड़े पहनें ताकि त्वचा को हवा मिलती रहे और रैशेज से बचाव हो.

शरीर को हाइड्रेट रखें

विज्ञापन

गर्मी में पानी की कमी स्किन को डल बना सकती है, इसलिए दिन में 8-10 गिलास पानी जरूर पिएं. साथ ही नारियल पानी, नींबू पानी और मौसमी फलों का सेवन करने से शरीर ठंडा रहता है और स्किन भी हेल्दी रहती है.

हल्का मेकअप और स्किन कूलिंग

विज्ञापन

गर्मियों में भारी मेकअप से बचना चाहिए. जेल बेस्ड मॉइश्चराइजर और एलोवेरा जेल जैसे हल्के प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करें. बाहर से आने के बाद ठंडे पानी से चेहरा धोना स्किन को फ्रेश रखने में मदद करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ