Breakfast Ideas Hindi: सुबह के नाश्ते में झटपट बनाएं स्वादिष्ट पोहा, जानें आसान रेसिपी

How To Make Poha: सुबह नाश्ते में क्या बनाया जाए, यह एक मुश्किल सवाल रहता है, क्योंकि नाश्ते में सही चुनाव दिनभर एनर्जी देने में मदद करता है. अगर आप भी कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं, तो आपके लिए पोहा एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है, आइए जानते हैं कैसे बना सकते हैं पोहा?

Poha Recipe

नाश्ते में कैसे बनाएं पोहा?

Poha Banane Ki Asaan Recipe: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की ऊर्जा के लिए बहुत जरूरी होता है, लेकिन कई बार ऑफिस, स्कूल या काम की जल्दी के कारण लोग नाश्ता छोड़ देते हैं, जो सेहत के लिए ठीक नहीं होता. ऐसे में अगर आप जल्दी बनने वाला और हल्का-फुल्का स्वादिष्ट नाश्ता ढूंढ रहे हैं तो पोहा एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है. यह खाने में हल्का, पौष्टिक और जल्दी तैयार होने वाली डिश है जिसे बच्चे से लेकर बड़े तक पसंद करते हैं. पोहा की खास बात यह है कि इसे साधारण तरीके से भी बनाया जा सकता है और चाहें तो इसमें प्याज, टमाटर, मटर, मूंगफली या दूसरी सब्जियां डालकर इसे और ज्यादा पौष्टिक बनाया जा सकता है. हल्की खुशबू, मसालों का स्वाद और नींबू की खटास इसे और भी मजेदार बना देती है. अगर आप भी इसके स्वाद का आनंद लेना चाहते हैं, तो आइए आपको बनाना सिखाते हैं, पोहा.

विज्ञापन
विज्ञापन

स्वादिष्ट पोहा बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • पोहा बनाने के लिए आपको चाहिए होगा;
  • 2 कप मोटा या पतला पोहा.
  • 2 चम्मच तेल या घी.
  • 1 चुटकी हींग.
  • 1 छोटी चम्मच राई (सरसों के दाने).
  • 1 बारीक कटा हुआ प्याज.
  • आधा चम्मच हल्दी पाउडर.
  • आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर (स्वाद के अनुसार).
  • नमक स्वादानुसार.
  • 2 बारीक कटी हरी मिर्च.
  • आधे नींबू का रस.
  • 3-4 चम्मच बारीक कटा हरा धनिया.
  • साथ ही आप चाहें तो, इसमें भुनी मूंगफली, करी पत्ता, टमाटर, नमकीन या चाट मसाला डाल सकते हैं, ताकि स्वाद और बढ़ जाए.

घर पर आसान तरीके से पोहा बनाने की स्टेप-बाय-स्टेप तरीका

विज्ञापन
  • सबसे पहले पोहे को एक छलनी में डालकर हल्के पानी से धो लें और 1-2 मिनट के लिए अलग रख दें ताकि वह नरम हो जाए और पानी निकल जाए.
  • अब एक कड़ाही या पैन में तेल या घी गर्म करें.
  • गर्म तेल में हींग, राई और अगर करी पत्ता हो तो वो डालें.
  • इसके बाद बारीक कटा प्याज डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें.
  • अब इसमें हल्दी, नमक और लाल मिर्च पाउडर डालें और अच्छी तरह मिलाएं.
  • इसके बाद भीगा हुआ पोहा डालकर हल्के हाथ से चलाएं ताकि वह टूटे नहीं.
  • फिर इसमें हरी मिर्च, नींबू का रस और हरा धनिया डालें.
  • आखिर में ऊपर से मूंगफली, नमकीन या थोड़ा चाट मसाला डालकर स्वाद बढ़ा सकते हैं.
  • इस तरह आपको स्वादिष्ट पोहा तैयार हो जाएगा, जिसे आप सुबह की चाय के साथ खा सकते हैं.

यह भी पढ़ें: क्या आपकी किडनी सही से काम कर रही है? इन आसान तरीकों से घर पर करें किडनी की हेल्थ चेक

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ