Relationship Tips: ट्रॉमा बॉन्ड क्या है? कैसे हो सकते हैं इसके शिकार, जानिए लक्षण

trauma bonding signs, relationship, how to break a trauma bond

trauma bonding signs

विज्ञापन

Relationship Tips: ट्रॉमा बॉन्ड एक अनहेल्दी रिलेशनशिप की निशानी है, जो किसी भी समय किसी भी रिश्ते में दस्तक दे सकती है। यह तब बढ़ता है, जब कोई व्यक्ति दर्द, मानसिक प्रताड़ना, दुर्व्यवहार से भरे रिश्ते में फंस कर रह जाता है। ऐसा किसी भी रिश्ते में हो सकता है लेकिन आमतौर पर पार्टनर के साथ ऐसा अधिक होता है। ट्रॉमा बॉन्ड तब बनते है जब एक इंसान अपने दूसरे इंसान को चोट पहुंचता रहता है। ट्रॉमा बॉन्ड तब बनते है जब एक इंसान अपने दूसरे इंसान को चोट पहुंचता रहता है लेकिन भावनात्मक लगाव की वजह से पीड़ित व्यक्ति उस चोट पहुंचाने वाले को छोड़ नहीं पाता।

ट्रॉमा बॉन्ड स्वास्थ्य के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं है। इसमें रहकर इंसान को यह समझ नहीं आता कि वह खुश है या दुखी। आइए जानते हैं ट्रॉमा बॉन्ड के लक्षण क्या हैं।

Advertisment

ट्रॉमा बॉन्ड रिलेशनशिप के लक्षण

बेचैनी होना- हम अक्सर रिश्ते को छोड़कर कोई और रास्ता ढूंढने के बारे में सोचते हैं लेकिन पार्टनर को छोड़ने के ख्याल से भी हम घबरा जाते हैं।

गुस्से को प्यार समझने की गलती- अक्सर कई बार ऐसा होता है कि हमारा पार्टनर हमारे साथ बहुत ज्यादा बदतमीजी करता है और हम उसके व्यवहार को प्यार समझने लगते हैं। हमें लगता है कि उसने ऐसा इसलिए किया क्योंकि हम दोनों के बीच बहुत प्यार करता है।

विज्ञापन

अजीब तरह का बर्ताव- हम अक्सर महसूस करते हैं कि हमारा पार्टनर कभी-कभी कुछ ऐसा कर देता है जिसकी हमने कभी कल्पना भी नहीं की होती है। हमें इस बात का कोई अंदाज़ा नहीं होता कि वो किसी बात पर क्या जवाब देंगे, ऐसे में आप उन्हें कुछ भी बताने से डरते हैं।

बहाने बनाना- रिलेशनशिप में रहते हुए हम अक्सर अपने पार्टनर के रिएक्शन और एक्शन को छुपाने के लिए बहाने बनाते रहते हैं। भले ही हम जानते हों कि गलती उनकी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ