एडवेंचर लवर्स के लिए परफेक्ट है उत्तराखंड का पंचाचूली पर्वत, यहां ट्रेकिंग के साथ मिलेगा प्रकृति का शानदार नजारा

Adventure Sites in Uttarakhand: क्या आप भी इस गर्मियों के मौसम में पहाड़ की चढ़ाई या ट्रेकिंग करना चाहते हैं? इस स्टोरी में हम उत्तराखंड के पंचाचूली पर्वत के बारे में बताएंगे, जो एडवेंचर लवर्स के लिए किसी जन्नत से कम नहीं है.

Panchachuli Mountain Uttarakhand

एडवेंचर पसंद लोगों के लिए जन्नत है यह जगह.

Trekking Places in Uttarakhand: गर्मियों के मौसम लगभग शुरू हो ही गया है दिल्ली समेत कई राज्यों में घरों में पंखे चलने लगे हैं और लोग सड़कों पर सिंगल टी-शर्ट पहनकर निकल रहे हैं. जैसे- जैसे गर्मी बढ़ती है, वैसे-वैसे मन करता है कि कहीं बाहर पहाड़ों पर घूमा जाए. लेकिन पहाड़ों में वहीं मॉल रोड, आदि बोर सा करने लगा है, जरूरत है कुछ सिंगल, ट्रेकिंग और खूबसूरत नजारों को देखने का, जो दिल व दिमाग दोनों को सुकून दे और ऑफिस के टेंशन को गायब कर दें. इस स्टोरी में हम आपको उत्तराखंड के पंचाचूली पर्वत के बारे में बताएंगे, जो आपको यह सारे मजे करवा सकता है.

विज्ञापन
विज्ञापन

कहां है यह हिडन जेम

उत्तराखंड के कुमाऊं अंचल में बर्फ से ढकी पांच ऐसी चोटियां है, जो आसमान को चूमती है और एक अनोखा नजारा आंखों के सामने पेश करती है. इन्हीं चोटियों को पंचाचूली पर्वत (Panchachuli Mountains) कहा जाता है. यह खूबसूरत वादियां कुमाऊं क्षेत्र के पूर्वी भाग में दारमा घाटी के दुग्तू के करीब बसी हुई है, जहां का नजारा देख पर्यटक हैरान रह जाते हैं. बता दें कि यह हिल स्टेशन समुद्र तल से लगभग 2,200 मीटर ऊंचाई पर बसा हुआ है.

विज्ञापन

एडवेंचर पंसद लोगों के लिए परफेक्ट है यह जगह

जो लोग एडवेंचर पसंद करते हैं और अनुभवी हैं, उनके लिए यह जगह इसलिए बेस्ट है क्योंकि यहां मौजूद इन चोटियों की ऊंचाई लगभग 6,334 मीटर से लेकर 6,904 मीटर के बीच है. इतनी ज्यादा ऊंचाई होने के कारण यहां कई बार बर्फीले तूफान आते रहते हैं और यहां मौजूद बर्फ इसकी चढ़ाई को बहुत चुनौतीपूर्ण बना देती है. मुश्किल मौसम होने के कारण यह जगह विशेष रूप से अनुभवी और साहसी पर्वतारोहियों को अपनी ओर आकर्षित करती है. अगर आप यहां जाने का प्लान बना रहे हैं, तो मार्च से जून और सितंबर से नवंबर के बीच का समय सबसे अनुकूल माना जाता है.

विज्ञापन

ट्रेकिंग के लिए बेस्ट हैं यह जगहें

पंचाचूली क्षेत्र ट्रेकिंग पसंद करने वाले लोगों के लिए किसी जन्नत से कम नहीं माना जाता. यहां कई शानदार ट्रेकिंग रूट हैं, जहां से बर्फ से ढके पहाड़, हरे-भरे मैदान और खूबसूरत घाटियों का मनमोहक नजारा देखने को मिलता है. खालिया टॉप ट्रेक (Khalia Top Trek) से पंचाचूली की चोटियों का शानदार व्यू दिखाई देता है, जबकि मिलम ग्लेशियर ट्रेक (Milam Glacier Trek) एडवेंचर पसंद करने वालों के लिए एक बेहतरीन और चुनौतीपूर्ण रास्ता है, जो ऐतिहासिक व्यापारिक मार्गों से होकर गुजरता है. वहीं रालम ग्लेशियर ट्रेक (Ralam Glacier Trek) उन लोगों के लिए खास है, जो प्रकृति की गोद में सुकून और शांति का अनुभव करना चाहते हैं, क्योंकि यहां भीड़ कम होती है और प्राकृतिक सुंदरता भरपूर देखने को मिलती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ