हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

क्या आप बच्चों के Lunchbox में गलती से दे रहे हैं बीमारियां? ये हो सकते हैं ऑप्शन

ऐसे बहुत से लोग हैं जो अपने बच्चों को लंच में रात की बची हुई चीजें या अनहेल्दी स्नैक्स पैक करके देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह आदत आपके बच्चे की सेहत पर काफी बुरा प्रभाव डाल सकती है? अगर नहीं, तो आइए जानते हैं कुछ ऐसी चीजें जिन्हें आपको कभी भी बच्चों के लंच बॉक्स में नहीं रखना चाहिए।

विज्ञापन

Parenting Tips: हर माता-पिता चाहते हैं कि उनका बच्चा स्कूल में अच्छा खाए और तंदुरुस्त रहे। लेकिन कई बार जल्दबाजी या बच्चों की पसंद के चक्कर में हम टिफिन में ऐसी चीजें रख देते हैं जो उनकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकती हैं। कुछ फूड्स दिखने में अच्छे लगते हैं, लेकिन उनमें पोषण बिल्कुल नहीं होता और वे बच्चों को बीमार भी कर सकते हैं। अगर बच्चों का टिफिन रोज बोरिंग तला-भुना या बहुत मीठा होता है, तो वे खाना छोड़ देते हैं या बाहर का अनहेल्दी खाना खाने लगते हैं। इसलिए जरूरी है कि टिफिन में ऐसा खाना रखें जो न सिर्फ हेल्दी हो, बल्कि टेस्टी भी हो।

किन चीजों को लंच बॉक्स में नहीं देना चाहिए?

बासी या रात का बचा हुआ खाना

अगर आप बच्चों के लंच में रात का बचा हुआ या बासी खाना देते हैं तो इससे पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। साथ ही इससे फूड पॉइजनिंग का भी खतरा रहता है। इसलिए हमेशा ताजा और पोषक तत्वों से भरपूर खाना ही दें।

चिप्स, नमकीन और प्रोसेस्ड स्नैक्स

कई बार जल्दी में माता-पिता बच्चों को चिप्स, नमकीन या प्रोसेस्ड फूड्स दे देते हैं। इनमें ज्यादा तेल, नमक और प्रिजर्वेटिव्स होते हैं जो बच्चों की सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

विज्ञापन

ज्यादा मीठी चीजें जैसे केक, कुकीज या चॉकलेट

Image Source Freepik

ऐसे खाद्य पदार्थों में अत्यधिक शुगर होती है, जिससे बच्चों को थकान, सुस्ती और दांतों की समस्याएं हो सकती हैं। रोजाना ऐसी चीजें देना बिलकुल सही नहीं है।

विज्ञापन

सॉफ्ट ड्रिंक्स या पैकेज्ड जूस

इनमें बहुत अधिक शक्कर और आर्टिफिशियल फ्लेवर होते हैं जो बच्चों के शरीर के लिए हानिकारक हो सकते हैं।

बहुत तीखा या तला-भुना खाना

ऐसा खाना बच्चों के पाचन तंत्र पर बुरा असर डालता है और खासकर गर्मियों में पेट की तकलीफ बढ़ा सकता है।

विज्ञापन

तो बच्चों के लंच बॉक्स में क्या दें?

  • रंग-बिरंगे फलों का छोटा सलाद – विटामिन और फाइबर से भरपूर।
  • पनीर से भरे मिनी सैंडविच – प्रोटीन का अच्छा स्रोत।
  • फिलिंग और टेस्टी रोल या फ्रूट रैप्स – मजेदार भी और पोषणयुक्त भी।
  • बेसन चिल्ला या सूजी इडली के मिनी वर्शन – हल्का, टेस्टी और पेट के लिए बेहतर।

ये भी पढ़ेंं- जानें कैसे सिर्फ चेहरे पर ही नहीं, बालों में भी चमक ले आएगी मुल्तानी मिट्टी

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

 

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola