Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

लाइफस्टाइल

जानें कैसे सिर्फ चेहरे पर ही नहीं, बालों में भी चमक ले आएगी मुल्तानी मिट्टी

ऐसे तो आप लोगों ने मुल्तानी मिट्टी के फायदे सिर्फ चेहरे के लिए ही सुने और अपनाए होंगे, लेकिन क्या आप जानते हैं कि मुल्तानी मिट्टी स्किन के लिए ही नहीं बल्कि बालों के लिए भी काफी ज्यादा लाभदायक है? अगर नहीं तो आइए जानते हैं कि आप कैसे मुल्तानी मिट्टी को बालों पर लगा सकते हैं और चमकदार बना सकते हैं।

Author
Edited By : News24 हिंदी Updated: May 30, 2025 20:47

Hair Care Tips: मुल्तानी मिट्टी का नाम सुनते ही सबसे पहले चेहरा और स्किन केयर का ख्याल आता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये जादुई मिट्टी बालों के लिए भी उतनी ही फायदेमंद होती है। मुल्तानी मिट्टी बालों को नेचुरली साफ करने, स्कैल्प से गंदगी और एक्स्ट्रा ऑयल हटाने और बालों को सिल्की व चमकदार बनाने में बेहद मदद करती है। यह मिट्टी बालों की जड़ों को ठंडक देती है, डैंड्रफ और खुजली से
राहत दिलाती है और बालों को घना और मजबूत बनाने में मदद करती है। इसके साथ ही इसका हेयर पैक लगाने से बालों में चमक आती है और वे टूटने या झड़ने से भी बचते हैं। अगर आपने अभी तक मुल्तानी मिट्टी को बालों में इस्तेमाल नहीं किया है, तो आइए जानते हैं ऐसे 5 तरीके जिससे आप अपने बालों में मुल्तानी मिट्टी का प्रयोग कर सकते हैं।

मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल हेयर मास्क

मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल का मिश्रण बालों की जड़ों को ठंडक देता है और स्कैल्प की गंदगी को बाहर निकालता है। यह पैक बालों को नेचुरल शाइन देता है और डैंड्रफ से भी राहत दिलाता है। आप इस हेयर पैक को हफ्ते में 1 बार आजमा सकते हैं। इसे बनाने के लिए 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी में 3-4 चम्मच गुलाब जल मिलाएं और बालों की जड़ों में लगाएं फिर 20-30 मिनट बाद धो लें।

---विज्ञापन---

मुल्तानी मिट्टी, एलोवेरा और नींबू का रस

ये तीनों तत्व मिलकर स्कैल्प को डिटॉक्स करते हैं, खुजली और डैंड्रफ को कम करते हैं, और बालों की जड़ों को मजबूत बनाते हैं। नींबू बालों की चिपचिपाहट हटाता है और एलोवेरा बालों को मॉइस्चराइज करता है। इसे बनाने के लिए 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी, 2 चम्मच एलोवेरा जेल और 1 चम्मच नींबू रस मिलाकर हेयर पैक बनाएं। 30 मिनट तक लगाएं और फिर धो लें।

मुल्तानी मिट्टी और दही

दही बालों को गहराई से पोषण देता है और मुल्तानी मिट्टी स्कैल्प को साफ करती है। यह पैक ड्राई और बेजान बालों को सिल्की और सॉफ्ट बनाता है। इसे बनाने के लिए 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी में 2-3 चम्मच ताजा दही मिलाएं, अच्छी तरह से फेंटें और बालों की जड़ों से सिरों तक लगाएं। 25-30 मिनट बाद हल्के गुनगुने पानी से धो लें।

---विज्ञापन---

मुल्तानी मिट्टी और पानी

अगर आपके पास समय कम है तो सिर्फ मुल्तानी मिट्टी और पानी का पैक भी बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। यह बालों से तेल, गंदगी और बदबू हटाकर उन्हें हल्का और साफ बनाता है। इसे बनाने के लिए: 2-3 चम्मच मुल्तानी मिट्टी में पानी मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे स्कैल्प और बालों में लगाकर 20 मिनट बाद धो लें।

मुल्तानी मिट्टी, काली मिर्च पाउडर और दही

काली मिर्च स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाती है जिससे बालों की ग्रोथ तेज होती है। दही बालों को सॉफ्ट बनाता है और मुल्तानी मिट्टी गहराई से सफाई करती है। इसे बनाने के लिए 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी, 1 चुटकी काली मिर्च पाउडर और 2 चम्मच दही मिलाकर पेस्ट बनाएं। 20-25 मिनट बालों में लगाकर फिर धो लें।

ये भी पढ़ें- Lip Care Tips: क्या आप भी काले होंठों से परेशान हैं? अपनाएं ये 5 आसान टिप्स हमेशा रहेंगे गुलाबी और खूबसूरत

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

 

First published on: May 30, 2025 08:47 PM

संबंधित खबरें