Travel Destinations: घूमना-फिरना न सिर्फ मन को सुकून देता है, बल्कि नए अनुभव, संस्कृतियां और जगहों को जानने का मौका भी देता है। बहुत से लोग होते हैं जिन्हें नई-नई जगहें घूमने का शौक होता है। अगर आप भी ऐसे ही लोगों में से एक हैं, तो यह समय है कुछ खास और कम भीड़भाड़ वाली जगहों को एक्सप्लोर करने का। भारत में ऐसी कई खूबसूरत और ऐतिहासिक जगहें हैं जो प्राकृतिक सुंदरता, संस्कृति और रोमांच से भरपूर हैं। कुछ जगहें समुद्र के किनारे शांति देती हैं तो कुछ जंगलों में रोमांच का एहसास कराती हैं। आइए जानते हैं ऐसी खास जगहों के बारे में जहां आप जाने का सोच सकते हैं।
महाबलीपुरम
महाबलीपुरम तमिलनाडु में स्थित यह ऐतिहासिक नगर अपने प्राचीन मंदिरों, समुद्र तटों और पत्थर की नक्काशी के लिए काफी ज्यादा प्रसिद्ध है। युनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट में शामिल यह जगह इतिहास और कला प्रेमियों के लिए स्वर्ग है। आप चाहें तो यहां जाने का प्लान कर सकते हैं।
काजीरंगा
असम में स्थित यह नेशनल पार्क विश्व प्रसिद्ध है एक-सींग वाले गैंडे के लिए। यह प्रकृति और वाइल्डलाइफ लवर्स के लिए बेहतरीन जगह है, जहां हाथी सफारी और पक्षी दर्शन का भी आनंद लिया जा सकता है। तो आप इस जगह का भी चुनाव कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Travel Destination: अब घूमना नहीं रहेगा सपना, ये खूबसूरत जगहें हैं एकदम बजट फ्रेंडली
नाणेघाट
महाराष्ट्र में स्थित यह जगह ट्रेकिंग प्रेमियों के लिए किसी जन्नत से कम नहीं। इतिहास से जुड़ा यह घाट एक समय व्यापार मार्ग के रूप में इस्तेमाल होता था, और आज शांति व प्रकृति के बीच समय बिताने का सुंदर स्थान है।
कडगु
कर्नाटक में बसा यह हिल स्टेशन अपने कॉफी बागानों, हरियाली और झरनों के लिए जाना जाता है। यहां की ताजी हवा और सुंदर नजारे इसे एक परफेक्ट वीकेंड गेटवे बनाते हैं।
सापुतारा
गुजरात का एकमात्र हिल स्टेशन सापुतारा, पश्चिम भारत की छिपी हुई खूबसूरती के लिए काफी जाना जाता है। यहां झील, बोटिंग, रोपवे और पहाड़ी दृश्यों का आनंद लिया जा सकता है। फैमिली ट्रिप के लिए यह एक शांत और आकर्षक जगह है। आप यहां अपनी फैमिली के साथ आने का प्लान बना सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Travel Destination: सितंबर में घूमने की सोच रहे हैं? ये 5 विदेशी जगहें बना देंगी ट्रिप को यादगार
संबंधित खबरें
कहीं व्रत में आप भी तो नहीं खा रहे नकली साबूदाना? जानिए कैसे करें पहचान
12 hrs agoनल पर लगे खारे पानी के दाग कैसे साफ करें? सफाई के लिए क्लीनर बनाएं इस तरह
17 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन व्रत में खाएं साबूदाना खिचड़ी, इस तरह नहीं चिपकेगी
21 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन इन खास मैसेजेस को भेजकर दीजिए शुभकामनाएं
23 hrs agoक्या आपने कभी खाया है, गुजरात की फेमस काठियावाड़ी दही तिखारी? जानिए रेसिपी
1 day agoमां शैलपुत्री के आगमन से भक्तिमय होगा घर-आंगन, अपनों को भेजें ये शुभकामनाएं
1 day agoरिबन, मोती और गोटे से सजाएं डांडिया स्टिक, घर पर आसानी से बनाएं डिजाइन
1 day agoघर में कम जगह है? ऐसे बनाएं छोटा-सा खूबसूरत पूजा कॉर्नर
1 day agoमूंगफली से घर पर कैसे निकालें तेल? बिना मशीन की ये देसी ट्रिक आएगी काम
1 day agoमेंटल हेल्थ को न करें नजरअंदाज, इन तरीकों से रखें खुद का ख्याल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines