Travel Destination: अब घूमना नहीं रहेगा सपना, ये खूबसूरत जगहें हैं एकदम बजट फ्रेंडली

ऐसे बहुत से लोग हैं जो कि घूमने का प्लान तो बनाते हैं लेकिन किसी न किसी वजह से नहीं जा पाते हैं। अगर आप भी इन्हीं लोगों में से हैं तो आइए जानते हैं कुछ जगहों के बारे में जो कि आपके बजट में भी है साथ ही घूमने के लिए भी बेस्ट है।

Travel Destination: अब घूमना नहीं रहेगा सपना, ये खूबसूरत जगहें हैं एकदम बजट फ्रेंडली

Travel Destination: अगर आपको घूमना पसंद है और आप नई जगहों की खोज करना चाहते हैं, तो दुनिया में ऐसी कई खूबसूरत जगहें हैं जहां की सैर आपके दिल को छू लेगी। सफर सिर्फ मंजिल तक पहुंचने का नाम नहीं होता, बल्कि रास्ते में मिलने वाले अनुभव, नजारे और यादें ही यात्रा को खास बनाते हैं। नई जगहें देखना न सिर्फ हमारे ज्ञान को बढ़ाता है, बल्कि हमें अलग-अलग संस्कृतियों को समझने का मौका भी देता है। भारत से लेकर विदेश तक, हर कोना अपने आप में अनोखा और देखने लायक है। कभी बर्फ से ढके पहाड़ों की शांति तो कभी समुद्र के किनारे की ठंडी हवा, हर जगह की अपनी अलग ही खूबसूरती होती है। तो आइए जानते हैं कुछ जगहों के बारे में जहां आप जाने का सोच सकते हैं।

विज्ञापन

दार्जिलिंग

पश्चिम बंगाल में स्थित दार्जिलिंग को ‘पहाड़ों की रानी’ कहा जाता है। यहां की टॉय ट्रेन, चाय के बागान, और कंचनजंगा की झलक इसे एक परफेक्ट हिल स्टेशन बनाते हैं। इसके साथ ही सूर्योदय के समय टाइगर हिल से दिखने वाला नजारा बेहद अद्भुत होता है। आप चाहें तो यहां जाने का प्लान कर सकते हैं।

विज्ञापन
Image Source Twitter

कसोल

हिमाचल प्रदेश की पार्वती घाटी में बसा यह छोटा सा गांव बैकपैकर्स और नेचर लवर्स के लिए जन्नत है। यहां की शांति, ट्रेकिंग ट्रेल्स और इजराइली कैफे इसे एक अनोखा अनुभव बनाते हैं। यह जगह युवाओं में काफी लोकप्रिय है। इसके साथ ही यह जगह आपके लिए काफी बेस्ट और बजट अनुसार है।

मेघालय

पूर्वोत्तर भारत का यह राज्य बादलों का घर कहा जाता है। चेरापूंजी की बारिश, मावलिननोंग की सफाई और जीवित जड़ों वाले पुल इस जगह को खास बनाते हैं। यहां की जनजातीय संस्कृति और प्राकृतिक सुंदरता किसी का भी दिल जीत लेती है।

विज्ञापन

अल्लेप्पी

केरल का अल्लेप्पी अपनी बैकवाटर बोट हाउस राइड्स के लिए जाना जाता है। नारियल के पेड़ों से घिरे चैनल्स में नाव की सवारी एक शांत और रोमांटिक अनुभव देती है। इसे ‘पूर्व का वेनिस’ भी कहा जाता है।

विज्ञापन

धर्मशाला

Image Source Twitter

तिब्बती संस्कृति और हिमालय की गोद में बसा धर्मशाला, ध्यान और प्रकृति प्रेमियों के लिए आदर्श जगह है। यहां आप मकलोडगंज घूम सकते हैं, बौद्ध मठों का दर्शन कर सकते हैं और ट्रेकिंग का आनंद ले सकते हैं। यह काफी सुंदर और शांत जगहों में से एक है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ