Travel Destination: सितंबर में घूमने की सोच रहे हैं? ये 5 विदेशी जगहें बना देंगी ट्रिप को यादगार
अगर आप घूमने का प्लान कर रहे हैं, लेकिन समझ नहीं आ रहा कि जाएं कहां, तो आइए जानते हैं कुछ ऐसी जगहों के बारे में जहां आप जाने का प्लान कर सकते हैं। इसके साथ ही पलों को यादगार बना सकते हैं।
Travel Destination: सितंबर का महीना घूमने-फिरने के लिए एकदम परफेक्ट समय होता है। न ज़्यादा गर्मी, न ज़्यादा सर्दी, और बारिश भी धीरे-धीरे विदा ले चुकी होती है। ऐसे में अगर आप भी लंबे समय से एक ट्रिप की प्लानिंग कर रहे हैं, तो अब देर न करें। सितंबर वो मौका है जब प्रकृति सबसे खूबसूरत रूप में नजर आती है हरियाली, ताज़ी हवा और ठंडक भरा मौसम साथ होता है। चाहें आप परिवार के साथ सुकून भरे पल बिताना चाहते हों, दोस्तों के साथ एडवेंचर ट्रिप प्लान कर रहे हों, या पार्टनर के साथ किसी रोमांटिक जगह पर जाना चाहते हों आइए जानते हैं ऐसी जगहों के बारे में, जिनके बारे में जानकर आप तुरंत ही टिकट बुक करवा लेंगे।
विज्ञापन
स्कॉटलैंड
Image Source twitter
अगर आप शांति, हरियाली और प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर जगह की तलाश में हैं, तो स्कॉटलैंड एक शानदार ऑप्शन है। सितंबर में यहां का मौसम सुहावना होता है और आप एडिनबरा, हाइलैंड्स और नीस झील जैसी जगहों का लुत्फ उठा सकते हैं। रोमांटिक ट्रिप या फैमिली वेकेशन को यादगार बना सकते हैं।
विज्ञापन
क्रोएशिया
क्रोएशिया अपनी खूबसूरत बीचेस, ऐतिहासिक शहरों और अनोखे कल्चर के लिए जाना जाता है। आप यहां अपने दोस्तों के साथ आ सकते हैं साथ ही एडवेंचर का मजा ले सकते हैं।
जॉर्डन
अगर आपको इतिहास, एडवेंचर और मिस्ट्री पसंद है, तो जॉर्डन जरूर जाएं। पेट्रा के प्राचीन मंदिर, वादी रम का रेगिस्तान और मृत सागर का अनुभव आपको एक अलग ही रोमांच देगा। फैमिली के साथ कुछ नया एक्सप्लोर करने के लिए यह बेहतरीन जगह है।
क्यूबा उन लोगों के लिए है जो कल्चर, म्यूजिक और विंटेज लाइफस्टाइल को एन्जॉय करना चाहते हैं। हवाना की रंगीन गलियां, पुराने अमेरिकी कारें और लाइव म्यूजिक आपको एक अलग ही दुनिया में ले जाएंगे। यह जगह दोस्तों के साथ मस्ती के लिए परफेक्ट है।
विज्ञापन
चिली
Image Source twitter
चिली अपने खूबसूरत पहाड़ों, झीलों और वाइन यार्ड्स के लिए जाना जाता है। अगर आपको एडवेंचर और प्रकृति से प्यार है, तो चिली की यात्रा आपको पूरी तरह से तरोताजा कर देगी।