Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

लाइफस्टाइल

Netaji Subash Chandra Bose Jayanti 2026: सभी को भेजिए नेताजी के ये 10 अनमोल वचन

Netaji Subash Chandra Bose Jayanti: नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन्म आज ही के दिन 1897 में हुआ था. नेताजी का जीवन सभी के लिए प्रेरणादायक रहा है. ऐसे में नेताजी की कही प्रेरणादायक और जोश से भरी ये बातें आप भी सभी से शेयर कर सकते हैं.

Author
Written By: Seema Thakur Updated: Jan 23, 2026 09:37
Netaji Subash Chandra Bose Jayanti 2026
नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती पर सभी को भेजें ये मैसेजेस.

Netaji Subash Jayanti Bose Jayanti 2026: नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन्म 23 जनवरी, 1897 में उड़ीसा के शहर कटक में हुआ था. आज नेताजी की 130वीं जयंती मनाई जा रही है. नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने ब्रिटिश हुकुम के खिलाफ जाते हुए अपनी सिविल की नौकरी छोड़ दी थी. उन्होंने देश को ‘तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा’ का अमर नारा भी दिया था. नेताजी का जीवन युवाओं में देशभक्ति की लहर दौड़ाता है, साहस की परम गाथा गाता है और देश के हर व्यक्ति को अपने देश के लिए आगे आने का जज्बा देता है. नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने अंग्रेजों की गुलामी के बजाय देश सेवा का रास्ता चुना था और आजाग हिंद फौज को फिर से खड़ा किया था. आज नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जन्मदिवस के आप भी पढ़िए और सभी को भेजिए नेताजी के कहे प्रेरणादायक और जोश से भरे अनमोल वचन.

नेताजी सुभाष चंद्र बोस के 10 अनमोल वचन

  • एक व्यक्ति किसी विचार के लिए मर सकता है, लेकिन वह विचार उसकी मृत्यु के बाद हजारों लोगों के जीवन में अवतरित होगा.
  • मैंने जीवन में कभी भी खुशामद नहीं की है. दूसरों को अच्छी लगने वाली बातें करना मुझे नहीं आता.
  • हमारा सफर कितना ही भयानक, कष्टदायी और बदतर हो, लेकिन हमें आगे बढ़ते रहना ही है. सफलता का दिन दूर हो सकता है, लेकिन उसका आना अनिवार्य ही है.
  • अगर जीवन में संघर्ष न रहे, किसी भी भय का सामना न करना पड़े, तो जीवन का आधा स्वाद ही समाप्त हो जाता है.
  • आशा की कोई न कोई किरण होती है, जो हमें कभी जीवन से भटकने नहीं देती.
  • समय से पूर्व की परिपक्वता अच्छी नहीं होती, चाहे वह किसी वृक्ष की हो या व्यक्ति की और उसकी हानि आगे चल कर भुगतनी ही होती है.
  • मुझे यह नहीं मालूम कि स्वतंत्रता के इस युद्ध में हम में से कौन-कौन जीवित बचेंगे! परन्तु मैं यह जानता हूँ, अंत में विजय हमारी ही होगी!
  • सफलता हमेशा असफलता के स्तंभ पर खड़ी होती है. इसलिए किसी को भी असफलता से घबराना नहीं चाहिए.
  • संघर्ष ने मुझे मनुष्य बनाया, मुझमें आत्मविश्वास उत्पन्न हुआ, जो पहले मुझमें नहीं था.
  • याद रखिए सबसे बड़ा अपराध, अन्याय सहना और गलत के साथ समझौता करना है.

इतिहास का सबसे बड़ा रहस्य: नेताजी की मृत्यु

---विज्ञापन---

नेताजी सुभाष चंद्र बोस का निधन कैसे हुआ था यह इतिहास का सबसे बड़ा रहस्य बन चुका है. 18 अगस्त, 1945 में नेताजी का ताइवान के ताइपे में एक विमान हादसे में निधन हुआ था. उड़ान भरने के बाद ही विमान में आग लग गई थी. इसके बाद अस्पताल में उन्होंने अतिंम सांसें लीं. हालांकि, परिवार और करीबी इस थ्योरी को सच नहीं मानते हैं.

यह भी पढ़ें – Happy Basant Panchami 2026 Wishes LIVE: ज्ञान का दीपक जलाएं, मां सरस्वती के आगमन का उत्सव मनाएं… बसंत पंचमी भेजिए ये खास शुभकामनाएं

---विज्ञापन---
First published on: Jan 23, 2026 09:37 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.