Weight Loss Story: किसी के लिए भी मोटे से पतला होना उनके हेल्थ और आत्मसम्मान को बढ़ावा देता है। खास कर के उन लड़कियों के लिए जो अपनी लाइफ में कुछ करना चाहती हो। हर किसी की वेट लॉस जर्नी उनकी फीलिंग से जुड़ी होती है। इस दौरान की जाने वाली मेहनत खुद को हेल्दी बनाए रखने की अटूट भावना को दर्शाती है। ऐसी ही एक कहानी अमेरिका के सिएटल में रहने वाली 39 वर्षीय महिला चांदनी सिंह की है। चांदनी का वजन कभी 118 किलोग्राम हुआ करता था। इसके बाद उन्होंने 48 किलो वजन एक साथ कम किया, जो सबके लिए प्रेरणा बनी। ये एक पत्नी और मां भी है और हाल ही में उन्होंने मिसेज ग्रैंड इंटरनेशनल यूएसए 2024 का ब्यूटी कॉन्पिटिशन जीती हैं। आइए यहां जानते हैं इनकी वेट लॉस स्टोरी…
गर्भावस्था के दौरान हुई थी परेशानी
उन्होंने बताया कि मेरे लिए सबसे महत्वपूर्ण मोड़ तब था जब मैं मां बनी गर्भावस्था के बाद गंभीर हेल्थ से जुड़ी समस्या होने लगी। पोल्य्सिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (PCOS) के कारण मुझे मां बनने में परेशानी हुई और बाद में गर्भावस्था संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ा। आगे की समस्याओं से बचने के लिए, मेरे डॉक्टर ने मुझे दूसरी और तीसरी यानी कुल मिलाकर लगभग छह महीने के दौरान बिस्तर पर आराम करने की सलाह दी, जिससे मेरा वजन बहुत बढ़ गया।
ये भी पढ़ें- शरीर को हाइड्रेटेड करने के लिए क्या सिर्फ पानी पीना है जरूरी?
गर्भावस्था के बाद, मुझे ठीक होने में लंबा समय लगा और मुझे डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और हाई कोलेस्ट्रॉल का सामना करना पड़ा। ये सब मेरे लिए एक चेतावनी थी। मुझे एहसास हुआ कि अगर मैंने अपने वजन और हेल्थ को कंट्रोल नहीं किया तो आगे मुझे परेशानी हो सकती है। इस चीज ने मुझे हेल्थ पर ध्यान देने के लिए प्रेरित किया।
डाइट का रखा ध्यान
उन्होने कहा कि मैंने अपनी लाइफस्टाइल और डाइट में बदलाव किया। मुझे पता था कि मैं फैड डाइट का पालन करके बहुत तेजी से वजन कम कर सकती हूं। इसलिए क्रैश डाइटिंग के बजाय, मैंने घर का बना भारतीय भोजन खाने को प्राथमिकता दी, जिससे मुझे अपना वजन कम करने में मदद मिली। इसके लिए मैने अपनी डाइट में चावल, रोटी, पनीर और चिकन करी खाना शुरू किया। साथ ही मैंने अपने सभी खाने में प्रोटीन और फाइबर को भी शामिल किया। मैंने बाहर में खाने को सप्ताह में केवल एक बार या खास मौके पर ही खाया। जितना संभव हो सका जंक और प्रोसेस्ड फूड को कम किया।
वर्कआउट को भी किया शामिल
डाइट के साथ वह वर्कआउट भी करती थी रोज सुबह जॉगिंग करने का टाइम फिक्स था। ब्रेक लेने के बावजूद लगातार चलती, जॉगिंग करती और जिम में जाकर वजन उठाती थीं। शुरूआती दिनों में उन्हें काफी दिक्कतें आई, लेकिन धीरे-धीरे उन्हें इन सभी चीजों की आदत हो गया। इसके बाद जो रिजल्ट आया उससे वह काफी खुश थीं।
ये भी पढ़ें- कोलन कैंसर की पहली स्टेज के शुरुआती संकेत क्या?
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
मां कूष्मांडा को प्रसाद में चढ़ाए आलू के मालपुए, घर पर बनाने की आसान रेसिपी
4 hrs agoरोजाना साबूदाना खाकर हो गए हैं बोर? आज ही से व्रत में खाएं ये चीजें
8 hrs agoमां कूष्मांडा के इन संदेशों से अपनों को दें नवरात्रि की बधाई
11 hrs agoशाम के नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी सोयाबीन, यह रही आसान रेसिपी
1 day agoपानी में डालते ही पता चल जाएगा साबूदाना असली है या नकली? जानिए आसान तरीका
1 day agoकीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
1 day agoमां चंद्रघंटा को चढ़ाएं दूध से बनी ये मिठाई, जानें आसान रेसिपी
1 day agoनवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी
1 day agoहाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
2 days agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines