हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

30 मिनट वॉक करने से दूर भागेगी ये बीमारी, होंगे फायदे ही फायदे

Walking Benefits: पैदल चलने से सेहत को कई लाभ होते हैं। अक्सर वॉक को हम हमेशा वजन घटाने के लिए फायदेमंद बताते हैं। मगर शायद, आप इस बात से अनजान हैं कि 30 मिनट की वॉक आपको और भी कई फायदे दे सकती है। चलिए, जानते हैं।

विज्ञापन
फोटो क्रेडिट- फ्रीपिक

Walking Benefits: रोजाना वॉक करने की सलाह हर डॉक्टर देता है। इसकी वजह है कि वॉक करने से शरीर को कई लाभ होते हैं। पैदल चलना फायदेमंद है लेकिन फिर भी हम इस बात को जानते हुए चलने से दूर भागते हैं। थोड़ी दूरी तक जाने के लिए भी हम गाड़ी का इस्तेमाल करते हैं। पैदल चलने से न सिर्फ शारीरिक बल्कि मानसिक स्वास्थ्य पर भी अच्छा असर पड़ता है। हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, रोजाना 30 मिनट पैदल यात्रा करने से आपका पूरा स्वास्थ्य सही रहेगा। 30 मिनट की वॉक हड्डियों को मजबूत, दिल को स्वस्थ और फैट बर्न कर सकती है। आइए जानते हैं वॉक करने के क्या-क्या फायदे हैं।

दूर होंगी बीमारियां

कार्डियोलॉजी एक्सपर्ट डॉ. रवि प्रकाश के अनुसार, चलने से आपको सेहतमंद बनाए रखने के लिए सबसे बढ़िया टेकनीक है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि हर दिन केवल 30 मिनट की वॉक से हृदय संबंधी रोग और टाइप-2 डायबिटीज के जोखिम को कम किया जा सकता है।। यहीं नहीं, 30 मिनट की वॉक से ऑस्टियोपोरोसिस जैसी घातक बीमारी से भी बचा जा सकता है।

रोज 30 मिनट वॉक करने से होंगे ये फायदे

वेट मैनेजमेंट

विज्ञापन

नियमित रूप से वॉक करने से आपका वजन नियंत्रित रहेगा और इससे शरीर से एक्स्ट्रा फैट भी कम करने में मदद मिलेगी।

ये भी पढ़ें- Eyes Care Tips: आंखों की रोशनी तेज करने में मददगार हैं ये 5 ड्रिंक्स! जानें पीने का सही तरीका

विज्ञापन

हार्ट हेल्थ

इतनी वॉक करने से यह हृदय रोग, स्ट्रोक, हाई बीपी से लेकर कैंसर और टाइप 2 डायबिटीज की भी रोकथाम होगी। हार्ट के मरीजों को तो नियमित रूप से पैदल चलना चाहिए।

विज्ञापन

मजबूत हड्डियां

हर दिन कम से कम 30 मिनट तक टहलने से हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूती मिलती है। इतनी वॉक करने से हड्डियों के दर्द में भी कमी आएगी और मांसपेशियों में हो रही ऐंठन की समस्या भी कम होगी।

विज्ञापन

फोटो क्रेडिट- फ्रीपिक

एनर्जी

विज्ञापन

हालांकि, कुछ लोग सोच सकते हैं कि वॉक करने में एनर्जी लगती है तो यह एनर्जी प्रदान कैसे करेगी। मगर ऐसा नहीं है, पैदल चलने से शरीर में ऊर्जा का स्तर बढ़ता है। इससे शरीर में ऑक्सीजन और खून का सर्कुलेशन सही रहता है।

स्ट्रेस

विज्ञापन

अगर आप रोज सुबह के वक्त कम से कम 30 मिनट वॉक करते हैं तो यह आपके मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है। सुबह-सुबह की ताजी हवा इंसान को तनाव मुक्त रहने में मदद करती है।

कैसे करें वॉक?

हालांकि, सुबह के समय ताजी हवा में लगातार 30 मिनट की वॉक ज्यादा फायदेमंद होती है लेकिन अगर आप उन लोगों में से हैं जो सुबह जल्दी नहीं जग पाते हैं तो आप दिनभर में अपने रोजमर्रा के कामों को करते हुए इतनी वॉक कर सकते हैं, जैसे- ऑफिस से आते-जाते समय थोड़ा वॉक कर लें। सामान खरीदने के लिए गाड़ी की जगह पैदल यात्रा चुनें।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- High Cholesterol Diet: बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल को कम करेंगे ये 7 फल, ऐसे करें डाइट में शामिल

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola