High Cholesterol Diet: बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल को कम करेंगे ये 7 फल, ऐसे करें डाइट में शामिल

High Cholesterol Diet: हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या गंभीर है। अपनी डाइट में बदलाव कर बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल कम किया जा सकता है। इसे नियंत्रित करने के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये 7 फल।

High Cholesterol Diet

High Cholesterol Diet: कोलेस्ट्रॉल एक ऐसी समस्या है जिससे दुनियाभर के लाखों लोग परेशान हैं। शरीर में दो तरह के कोलेस्ट्रॉल होते हैं- गुड कोलेस्ट्रॉल और बैड कोलेस्ट्रॉल। बैड कोलेस्ट्रॉल को LDL भी कहते हैं। बैड कोलेस्ट्रॉल ऐसा पदार्थ है जो शरीर में जमा होने लगता है। इससे ब्लड सर्कुलेशन में परेशानी होती है। गंदे कोलेस्ट्रॉल से हार्ट के रोगों का खतरा तेज हो जाता है। इसके अलावा, बैड कोलेस्ट्रॉल से पेट में दर्द जैसी कई समस्याएं भी हो सकती हैं। बैड कोलेस्ट्रॉल से ओबेसिटी (मोटापा) भी हो सकती है। कोलेस्ट्रॉल की समस्या से राहत पाने के लिए सिर्फ दवाओं का सहारा लेना सही नहीं है। ऐसे कई फल हैं जिन्हें खा कर आप गंदे कोलेस्ट्रॉल को शरीर से बाहर निकाल सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही सेहतमंद फलों के बारे में जो शरीर से बैड कोलेस्ट्रॉल को साफ करने में मदद कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन 7 फलों को खाने से कम होगा बैड कोलेस्ट्रॉल

संतरा- विटामिन-सी से भरपूर यह फल शरीर में जम रहे प्लाक (plaque) को कम करता है। संतरा खाने से एंटीऑक्सीडेंट्स की कमी पूरी होती है। संतरा खाने से हृदय रोगों की भी रोकथाम होती है।

बैरीज- बैरीज में भी एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। बैरीज में एंटी-इंफ्लामेटरी गुण भी होते हैं जो शरीर से बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं। बैरीज खाने से शरीर में एनर्जी भरपूर रहती है।

विज्ञापन

अनार- अनार फायदेमंद फलों में से एक है। इसमें विटामिन-सी, ए, बी और फाइबर जैसे कई गुण मौजूद हैं। अनार खाने से पाचन शक्ति मजबूत होती है। अनार से कब्ज कम होती है। अनार ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में मदद करता है। गंदे कोलेस्ट्रॉल को फ्लश आउट करने के लिए अनार खाना फायदेमंद है।

fruits to avoid in fatty liver

फोटो क्रेडिट- फ्रीपिक

विज्ञापन

पपीता- इस फल में पैपन नाम का एक एंजाइम होता है जो दिल के रोगों को कम कर सकता है। पपीता खून से अनहेल्दी फैट और कोलेस्ट्रॉल को साफ करने में मदद करता है। पपीता बेहतर पाचन क्रिया के लिए भी खाया जा सकता है। पपीते में फाइबर होता है जो गुड कोलेस्ट्रॉल लेवल को बढ़ाने में मदद करता है।

एवोकाडो- एवोकाडो में मोनोसैचुरेटेड फैट्स होते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल लेवल को बैलेंस रखते हैं। एवोकाडो विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। एवोकाडो LDL की समस्या में खाना ज्यादा फायदेमंद होता है।

विज्ञापन

सेब- सेब खाने से भी गंदे कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद मिलती है। सेब सबसे ज्यादा फायदेमंद फल माना जाता है। सेब खाने से रोग-प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। रोजाना 1 सेब खाने से हार्ट की बीमारियों से बचा जा सकता है।

अमरूद- अमरूद और अमरूद के पत्ते, दोनों ही बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में सहायक हैं। अमरूद को बैड कोलेस्ट्रॉल का दुश्मन माना जाता है। अमरूद खाने से नसों में जमा गंदा कोलेस्ट्रॉल भी साफ हो जाता है। अमरूद खाने से ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल रहता है।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ