Hair Care Tips: मानसून का मौसम जहां एक ओर ठंडक और सुकून लाता है, वहीं दूसरी ओर नमी और गंदगी के कारण बालों की समस्याएं बढ़ जाती हैं। इस मौसम में सिर की त्वचा पर पसीना और नमी जमा हो जाती है जिससे जुएं पनपने लगती हैं। जुएं न सिर्फ सिर में खुजली और जलन पैदा करती हैं बल्कि बालों की सेहत को भी नुकसान पहुंचाती हैं। इसके साथ ही अगर इसका समय पर ध्यान न दिया जाए तो यह समस्या तेजी से फैल सकती है। लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है कुछ आसान घरेलू उपायों से आप जुओं से छुटकारा पा सकते हैं। तो आइए जानते हैं कुछ टिप्स के बारे में जिन्हें आप अपना सकते हैं और आसानी से जुओं से छुटकारा पा सकते हैं।
स्कैल्प को रखें साफ और सूखा
मानसून में अक्सर नमी के कारण सिर में गंदगी और पसीना जमा हो जाता है जिससे जुएं होने की संभावना काफी बढ़ जाती है। इसलिए स्कैल्प को हमेशा साफ और सूखा रखें। हफ्ते में 2-3 बार माइल्ड शैम्पू से बाल धोएं और तौलिये से अच्छी तरह सुखा लें।
नीम का पेस्ट
नीम में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-पैरासिटिक गुण होते हैं जो जुओं को मारने में बेहद कारगर हैं। ताजी नीम की पत्तियों को पीसकर उसका पेस्ट बनाएं और सिर पर लगाएं। 30 मिनट बाद धो लें। इससे आपको जुओं से छुटकारा मिल सकता है।
नारियल तेल और कपूर
नारियल तेल बालों को पोषण देता है और कपूर जुओं को खत्म करता है। एक चम्मच कपूर को दो बड़े चम्मच नारियल तेल में मिलाएं और रातभर सिर में लगाकर रखें। सुबह माइल्ड शैम्पू से धो लें। इससे आपको डैंड्रफ और जुओं दोनों से छुटकारा मिल सकता है।
ऐपल साइडर विनेगर से करें सफाई
सेब का सिरका (Apple Cider Vinegar) जुओं और उनके अंडों को हटाने में मदद करता है। एक भाग विनेगर में एक भाग पानी मिलाकर सिर पर लगाएं और 15-20 मिनट बाद धो लें।
संतुलित आहार अपनाएं
सिर्फ बाहरी उपाय नहीं, बालों की सेहत के लिए अंदर से पोषण भी जरूरी है। मानसून में विटामिन A, E और प्रोटीन से भरपूर आहार (जैसे दूध, अंडा, हरी सब्जियां, मेवे) लें जिससे बाल मजबूत और स्वस्थ बनें।
ये भी पढ़ें- Monsoon Tips: बरसात के मौसम में कपड़ों से बदबू कैसे हटाएं? जानिए आसान घरेलू टिप्स
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
रजाई, कंबल और गर्म कपड़ों की बदबू कैसे करें दूर? ये टिप्स आएंगे काम
24 mins agoनवरात्रि के छठे दिन क्या प्रसाद बनाएं? भोग के लिए ट्राई करें ये आसान रेसिपी
2 hrs agoनवरात्रि के छठे दिन होती है मां कात्यायनी की पूजा, ऐसे भेजें शुभकामनाएं
2 hrs agoघर पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट रामदाना लड्डू? यहां जानिए आसान रेसिपी
17 hrs agoकरवाचौथ पर दिखना है खूबसूरत तो इस उबटन को बना लीजिए आज ही
20 hrs agoसिंक का पाइप हो गया है जाम तो एक चम्मच डाल दें यह चीज, निकल जाएगी गंदगी
22 hrs agoNavratri Vrat Recipes: व्रत में बनाकर खाएं लौकी की खीर, स्वाद भी आएगा अच्छा
23 hrs agoआज नवरात्रि के पांचवे दिन सभी को भेजिए मां स्कंदमाता पूजा की शुभकामनाएं
1 day agoमां कूष्मांडा को प्रसाद में चढ़ाए आलू के मालपुए, घर पर बनाने की आसान रेसिपी
1 day agoरोजाना साबूदाना खाकर हो गए हैं बोर? आज ही से व्रत में खाएं ये चीजें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines