'मेरे रिश्ते पर प्रश्न लगा दिया…', उत्तराखंड की मंत्री रेखा आर्य ने पति के खिलाफ दर्ज कराया केस; हत्या की साजिश का लगाया आरोप; जारी किया VIDEO

रेखा आर्य ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर अपने पति गिरधारी लाल साहू के खिलाफ देहरादून के कैंट थाने में मामला दर्ज कराने की जानकारी दी थी.

Rekha Arya, Who is Rekha Arya, Uttarakhand minister Rekha Arya, Rekha Arya video, who is Rekha Arya husband, Uttarakhand Assembly, Rekha Arya husband Girdhari Sahu,Girdhari Sahu STATEMENT, Uttarakhand minister, Dehradun news

रेखा आर्य ने अपने पति की एक ऑडियो रिकॉर्डिंग भी शेयर की है. (Image - FB/@RekhaAryaOffice)

उत्तराखंड की महिला सशक्तीकरण और बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने गुरुवार को अपने पति के खिलाफ जान से मारने की साजिश रचने, जालसाजी और जातिगत प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए देहरादून में मामला दर्ज कराया. पुलिस सूत्रों ने बताया कि मामला दर्ज कराने के कुछ ही देर बाद मंत्री की तबियत बिगड़ गयी जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. उन्हें चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया है.

विज्ञापन

इससे पहले रेखा आर्य ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर अपने पति गिरधारी लाल साहू के खिलाफ देहरादून के कैंट थाने में मामला दर्ज कराने की जानकारी दी थी. उन्होंने वीडियो के साथ अपने पति की एक ऑडियो रिकॉर्डिंग भी साझा की, जिसमें वह कथित तौर पर उन्हें जान से मारने की साजिश रचते सुनाई दे रहे हैं. वीडियो में आर्य ने कहा कि अपने बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर उन्होंने यह मामला दर्ज कराया है. उन्होंने बताया कि साहू से उनकी शादी 2004 में हुई थी.

विज्ञापन

मंत्री ने शेयर किया वीडियो

आंखों से बहते आंसुओं के बीच वीडियो में मंत्री ने बताया कि उनके पति के इस ऑडियो ने उन्हें झकझोर कर रख दिया है. उन्होंने कहा, ‘इस ऑडियो ने मेरे वैवाहिक जीवन और समर्पण पर प्रश्नचिन्ह लगा दिया है. क्या सच्चाई, ईमानदारी के साथ रहने का यही परिणाम मिलता है?’ उन्होंने कहा कि इस ऑडियो को सुनने के बाद मानसिक आघात और अपने बच्चों की सुरक्षा की चिंता के कारण उन्होंने पति के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराने का निर्णय लिया.

वीडियो बनाने की बताई वजह

अपने वीडियो बनाने की वजह बताते हुए मंत्री ने कहा, ‘मैं यह वीडियो इसलिए भी बना रही हूं कि महिला चाहे आम हो या खास, वह घरेलू अत्याचार और मानसिक उत्पीड़न नहीं सहे. इसे सहना नहीं है, बल्कि इसके खिलाफ आवाज उठानी है.’ उन्होंने कहा कि वह हमेशा संविधान को साक्षी मानकर अपने कर्तव्य निभाती आयी हैं और आगे भी ऐसा करती रहेंगी. उन्होंने कहा, ‘मुझे अपनी इस देवभूमि ने यहां तक पहुंचाया है. मैं पीड़ा में हूं, लेकिन अपने कर्तव्य को नहीं भूली हूं.’

विज्ञापन

मंत्री ने कहा कि उनके मायके वालों ने हमेशा उनका साथ दिया है और उन्हें भरोसा है कि इस मुश्किल घड़ी में भी वे उनके साथ खड़े होंगे. वीडियो के अंत में उन्होंने कहा कि इस बारे में आगे कुछ कहने के लिए उनके पास शब्द नहीं हैं.

आर्य अल्मोड़ा जिले के सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ