Monsoon Tips: बरसात के मौसम में कपड़ों से बदबू कैसे हटाएं? जानिए आसान घरेलू टिप्स

बरसात के मौसम में ऐसा कई बार होता है कि कपड़ों से अजीब सी स्मेल आने लगती है, जिसके चलते कपड़ों को वापस से धोना पड़ता है, जिस कारण बहुत से लोग परेशान रहते हैं। अगर आप भी बरसात के मौसम में इस परेशानी का सामना कर रहे हैं तो आइए जानते हैं कुछ ऐसे घरेलू उपायों के बारे में जिन्हें आप आजमा सकते हैं।

Monsoon Tips: बरसात के मौसम में कपड़ों से बदबू कैसे हटाएं? जानिए आसान घरेलू टिप्स

Monsoon Tips: बारिश का मौसम ठंडक और ताजगी लेकर आता है। लेकिन कभी-कभी यह मौसम हमारे कपड़ों के लिए परेशानी बन जाता है। जब कपड़े बार-बार भीगते हैं या धूप न मिलने की वजह से ठीक से सूख नहीं पाते तो उनमें एक अजीब सी सीलन और बदबू आने लगती है। यह बदबू न सिर्फ पहनने में परेशानी देती है, बल्कि कपड़ों की सुंदरता और साफ-सफाई पर भी काफी असर डालती है। इस स्मेल को हटाना काफी मुश्किल होता है। लेकिन कुछ आसान घरेलू उपायों को अपनाकर आप अपने कपड़ों को फिर से ताजगी और महक दे सकते हैं। तो आइए जानते हैं कुछ घरेलू उपायों के बारे में जिससे आप अपने कपड़ों में ताजगी ला सकते हैं।

विज्ञापन

कपड़े तुरंत सुखाएं

 Image Source Freepik

विज्ञापन

बरसात के मौसम में जैसे ही कपड़े बारिश में भीगे, उन्हें देर किए बिना सुखाने की कोशिश करें। अगर कपड़े देर तक पड़े रहेंगे तो उनमें नमी बनी रहेगी, जिससे बदबू पैदा होती है। जल्दी सुखाने से फंगस और बदबू बनने की संभावना कम हो जाती है।

घर में सुखाते समय पंखे का सहारा लें

अगर बाहर धूप नहीं है तो कपड़ों को कमरे में सुखाते समय पंखे का इस्तेमाल करें। इससे हवा का संचार बना रहेगा और कपड़े जल्दी सूखेंगे। नमी कम होने से बदबू नहीं आएगी।

विज्ञापन

धोते समय सिरका और नींबू मिलाएं

कपड़े धोते समय वॉशिंग मशीन या बाल्टी में थोड़ा सा सफेद सिरका और नींबू का रस मिलाएं। ये प्राकृतिक कीटाणुनाशक होते हैं और बदबू को दूर करने में मदद करते हैं। इसके साथ ही कपड़े भी फ्रेश महकते
हैं।

सूखने के बाद कपड़ों को प्रेस करें

 Image Source Freepik

विज्ञापन

कपड़ों को अच्छी तरह सूखने के बाद प्रेस (इस्त्री) जरूर करें। गर्मी से बैक्टीरिया मर जाते हैं और कपड़ों में जो थोड़ी बहुत नमी रह गई हो, वह भी खत्म हो जाती है। तो कपड़ों को सूखने के बाद तुरंत प्रेस करें।

सूखे और हवादार स्थान पर रखें

कपड़ों को हमेशा सूखी और हवादार जगह पर रखें। अगर आप उन्हें बंद अलमारी में रखते हैं तो थोड़ी देर अलमारी को खुला छोड़ें ताकि हवा अंदर जा सके। आप चाहें तो नेफ्थलीन बॉल्स भी रख सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ