Monsoon Health Tips: मानसून में इम्यूनिटी को बूस्ट करते हैं ये 3 नेचुरल ड्रिंक्स, जानें क्या कहता है आयुर्वेद

Monsoon Health Tips: अगर आप भी बारिश के मौसम में बीमार होने से बचना चाहते हैं, तो इसके लिए अपनी डाइट में कुछ हेल्दी ड्रिंक को शामिल कर सकते हैं। इससे आपका इम्यून सिस्टम मजबूत रहेगा और कई बीमारियों से बचे रह सकते हैं।

Monsoon Health Tips

बारिश में ट्राई करें ये ड्रिंक्स फोटो सोर्स Freepik

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहता है आयुर्वेद? 

आयुर्वेद के अनुसार बारिश के मौसम में अपने खानपान का ध्यान रखना बहुत जरूरी माना जाता है, क्योंकि इस दौरान बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में  इम्यूनिटी को मजबूत बनाना जरूरी होता है, ताकि आप कई बीमारियों शरीर को बचा सके। इसके लिए आप अपनी डाइट में कुछ नेचुरल ड्रिंक को शामिल कर सकते हैं, जो कई पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं।

हल्दी और अदरक का दूध

हल्दी में भरपूर मात्रा में करक्यूमिन होता है, जो एक एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट है। इसके फायदे को बढ़ाने के लिए आप दूध के साथ अदरक, दालचीनी और काली मिर्च के साथ मिलाकर एक नेचुरल ड्रिक तैयर कर सकते हैं। इससे आपका इम्यून सिस्टम बूस्ट होता है, ये ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करता है और कई अन्य बीमारियों से दूर रखता है।

विज्ञापन

नींबू और अदरक की चाय

नींबू और अदरक की चाय एक आरामदायक ड्रिंक है, जो विटामिन सी और एंटी इंफ्लेमेटरी से भरपूर होती है। ये गले की खराश को शांत करने और इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में मदद करती है। इसके साथ ही जब आप इसे बारिश के मौसम में अपनी डाइट में शामिल करते हैं ये आपको वायरल इंफेक्शन से दूर रखती है।

बेरी और सिट्रस की स्मूथी

बेरी और सिट्रस की स्मूथी में एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसे बनाने के लिए आप स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी, संतरे और नींबू  का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे विटामिन सी का पावरहाउस भी माना जाता, जो आपकी स्किन के लिए फायदेमंद होता है। इसके अलावा आप पेट को ठंडा रखने के लिए दही मिला सकते हैं, जो प्रोबायोटिक से भरपूर होता है और आंतों को हेल्दी रखता है। ये आपके ब्लड वेसल्स और सूजन को कंट्रोल करने में मदद करता है।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ