Constipation Tips: क्या आपका भी बच्चा है कब्ज से परेशान, ट्राई करें ये 3 घरेलू नुस्खे

Constipation Tips: अगर आपका भी बच्चा लंबे समय तक कब्ज की समस्या से परेशान है, तो इसके कारण पेट से जुड़ी अन्य समस्याएं भी बढ़ जाती हैं। ऐसे में इससे छुटकारा पाना बहुत जरूरी होता है। इसके लिए आप कुछ आसान से घरेलू नुस्खे ट्राई कर सकते हैं।

Constipation Tips

ऐसे मिलेगा कब्ज से आराम फोटो सोर्स News 24

विज्ञापन

इसबगोल की भूसी

प्रेमानंद महाराज कहते हैं कि अगर आप या कोई भी कब्ज से परेशान हैं, तो इससे छुटकारा पाने के लिए एक चम्मच छोटी हरड़ और एक या डेढ़ चम्मच इसबगोल की भूसी एक कटोरी में मिला लें। इसके बाद इसे बिना चीनी मिलाए दूध के साथ पी लें। इसका सेवन आप लगातार 8 से 10 दिन तक करें। अपच, कब्ज और पेट से जुड़ी अन्य समस्याएं भी दूर रहेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सेब

सेब मल्टीविटामिन से भरपूर होता है। इसमें फाइबर और नेचुरल लैक्सेटिव गुण मौजूद होते हैं, जो बच्चों की हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद माने जाते हैं। सेब खाने से मल पतला होता है और पेट साफ होने में मदद मिलती है। साथ ही, मल त्यागना भी आसान हो जाता है और कब्ज से आराम मिलता है। सेब के अलावा, बच्चों को अन्य फल भी खिला सकते हैं, जिसमें भरपूर मात्रा में फाइबर मौजूद हो।

बच्चे को हाइड्रेट रखें

शरीर में पानी की कमी से भी कब्ज का खतरा बढ़ जाता है। इसके लिए बच्चे को ज्यादा से ज्यादा पानी पिलाएं। एक्सपर्ट कहते हैं कि बच्चे को दिनभर में 6-7 गिलास पानी जरूर पिलाएं, जिससे उनका शरीर डिहाइड्रेशन से बचा रहे। इसके साथ ही उनका खाना भी आसानी से पचता है। इसके अलावा, आप अपने बच्चे को सुबह-शाम गुनगुना पानी पीने की आदत लगाएं।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है। 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ