Methi Muthiya Recipe: कुछ लोगों को मेथी खाना बिल्कुल पसंद नहीं होता, लेकिन अगर मेथी से बना ये स्नैक एक बार खा लिया, तो कोई भी मेथी का दिवाना हो जाएगा।
यूं तो मेथी से सब्जी, पकोड़े और काफी सारी डिशेज बनाई जाती है, लेकिन क्या आपने मेथी मुठिया खाया है, अगर नहीं तो ये रेसिपी आपके लिए फायदेमंद हो सकती है। चलिए जान लेते हैं कि कैसे बनाते है मेथी मुठिया।
मेथी मुठिया का आटा बनाने के लिए जरूरी साम्रगी
बेसन 2 कप, पानी या दही 1 चम्मच, बेकिंग सोडा 1/4 छोटा चम्मच, मेथी के पत्ते- 2.5 कप कटी हुई, चीनी 2 चम्मच (आवश्यकतानुसार), नमक 1 छोटा चम्मच (आवश्यकता अनुसार), तेल 2 चम्मच, सूजी या गेहूं की मलाई 2 बड़े चम्मच, सफेद तिल 2 चम्मच, हल्दी पाउडर 1 छोटा चम्मच, धनिया पाउडर 1 छोटा चम्मच, जीरा पाउडर 1 छोटा चम्मच, लाल मिर्च पाउडर ½ छोटा चम्मच, नींबू का रस 2 चम्मच, अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट 2 चम्मच, मुठिया को भाप देने के लिए पानी, तेल तलने के लिए
उबला हुए मुठिया
तेल 2 बड़े चम्मच, सफेद तिल 1 छोटा चम्मच, राई 1 छोटा चम्मच, हींग 1 चुटकी, करी पत्ते की टहनी 1 से 2, गार्निश के लिए हरा धनिया कटा हुआ और कुछ ताजा कसा हुआ नारियल
ऐसे बनाएं आटा
सबसे पहले आपको एक बाउल लेना है और उसमें बेसन, कटी हुई मेथी, चीनी, नमक, सूजी, तिल, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर और लाल मिर्च पाउडर को अच्छी तरह से मिला लें। इसके बाद इसमे बेकिंग सोडा, अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट और नींबू का रस मिला लें।
इसके बाद इसे कम से कम 15 से 20 मिनट के लिए अलग रख दें। इस समय के दौरान मेथी पानी छोड़ना शुरू कर देगी, तो आगे के लिए कितना पानी जोड़ना है उसका पता चल जाएगा। इसके बाद थोड़ा-सा पानी डालकर या फिर दही से आटा गूंथ लें।
ऐसे बनाएं उबली हुई मेथी मुठिया
इसके बाद आधा आटा लें और उन्हें अपने पसंद का आकार देकर एक ट्रे में रख लें। इसके बाद एक पैन में पानी गर्म कर लें और जब पानी गर्म हो जाएं, तो उसके ऊपर घी लगी ट्रे रखें। इसके बाद 10 से 15 मिनट के लिए मुठिया को ढककर भाप दें। इस तरह से उबली हुई मुठिया बनाई जाती है।
अब अगर आप तली हुई मुठिया खाना चाहते हैं तो इसके लिए एक कड़ाही में तेल गरम करें और उसमें तड़का तैयार करें। इसके लिए आप सरसों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं और जब यह फूट जाए तो इसमें उबले मुठिया को डालकर धीमी आंच पर भून लें।
ऐसे बनाएं तली हुई मुठिया
इसके बाद बचा हुआ आटा लें और उसका रोल बना लें। फिर एक कड़ाही में तेल गरम करें और उबले हुए मुठिया को सुनहरा भूरा और कुरकुरा होने तक हल्का या डीप फ्राई कर लें। इसके बाद इसे गार्निश करने के लिए हरा धनिया और कद्दूकस किया हुआ नारियल डालें। इसके बाद आप इसे चटनी के साथ सर्व करें।
संबंधित खबरें
स्वाद और सेहत से भरपूर होते हैं काले चने के स्प्राउट्स, यहां जानिए घर पर बनाने का आसान तरीका
14 hrs agoदीवाली से पहले घर को करा रहे हैं पेंट तो ये 7 रंग चुन सकते हैं आप, एक्सपेंसिव लगेगा होम
15 hrs agoऊटी के लिए कम है बजट तो घूम आइए येरकौड, तमिलनाडु का वो खूबसूरत हिल स्टेशन जहां मिलती है सात जंगलों की हरियाली
18 hrs agoस्वाद में लाजवाब है लहसुन का भरता, जानिए घर पर कैसे बनाएं यह बंगाली रोशुन भोर्ता
22 hrs agoLal Bahadur Shastri Jayanti 2026: लाल बहादुर शास्त्री के अनमोल वचन सभी को भेज सकते हैं आप, यादगार हैं ये Quotes
1 day agoGandhi Jayanti 2026: गांधी जयंती पर सभी को भेजिए महात्मा गांधी की कही ये 10 बातें, मन में जोश भर देंगे बापू के विचार
1 day agoFrench Fries Recipe: एयर फ्रायर में कैसे बनाएं फ्रेंच फ्राइज? इस तरह चुटकियों में हो जाएंगे तैयार
1 day agoनींबू से भी भाग सकते हैं घर के सारे मच्छर, बस इस तरह करें इस्तेमाल, महंगे लिक्विड खरीदने की नहीं पड़ेगी जरूरत
1 day agoपितृ पक्ष में श्राद्ध की थाली में क्या रखें? ये सात्विक चीजें जरूर करें शामिल
1 day agoGarba Night Safety: रात में गरबा के लिए घर से बाहर निकलते वक्त इन बातों का रखें ध्यान, मस्ती में नहीं आएगी कमी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines