---विज्ञापन---

Diwali 2022 Celebration: छोटी दिवाली पर सभी का मुंह कराएं मीठा केसर काजू पिस्ता बर्फी के साथ, ये रही रेसिपी

Kesar Kaju Pista Barfi: आज पूरे भारत में छोटी दिवाली मनाई जा रही है। दिवाली भारत में मानाया जाने वाला एक सबसे बड़ा त्योहार होता है। इस त्योहार में लोग मिठाई से एक दूसरे का मुंह मीठा कराते हैं और घर-घर मिठाई बांटते हैं। ऐसे में अगर आप मीठे में किसी डिश की तलाश कर […]

---विज्ञापन---

Kesar Kaju Pista Barfi: आज पूरे भारत में छोटी दिवाली मनाई जा रही है। दिवाली भारत में मानाया जाने वाला एक सबसे बड़ा त्योहार होता है। इस त्योहार में लोग मिठाई से एक दूसरे का मुंह मीठा कराते हैं और घर-घर मिठाई बांटते हैं। ऐसे में अगर आप मीठे में किसी डिश की तलाश कर रहे हैं तो आज हम आपके लिए केसर काजू पिस्ता बर्फी बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। ये स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहतमंद भी होती है। इनको बनाना भी काफी सिंपल होता है। इसका स्वाद हर किसी को खूब पसंद आएगा, तो चलिए जानते हैं केसर काजू पिस्ता बर्फी (Kesar Kaju Pista Barfi) बनाने की विधि-

अभी पढ़ें Utsav Snack Recipe: खाने में बेहद मजेदार लगते हैं क्रंची राजमा के पकौड़े, ये रही चटपटी रेसिपी

---विज्ञापन---

केसर काजू पिस्ता बर्फी बनाने की आवश्यक सामग्री-

  • 1 कप काजू
  • 1 कप पिस्ता
  • 1/2 टी स्पून केसर
  • 250 ग्राम मावा (खोया)
  • जरुरत के मुताबिक देसी घी
  • 1/2 कप चीनी बूरा (स्वादानुसार)

अभी पढ़ें Festival Delight: गर्मागर्म चाय के साथ खूब लजीज लगते हैं क्रिस्पी बैंगन के चिप्स, इस विधि से घर पर करें तैयार

केसर काजू पिस्ता बर्फी कैसे बनाएं? (How To Make Kesar Kaju Pista Barfi)

  • केसर काजू पिस्ता बर्फी बनाने के लिए आप सबसे पहले एक कढ़ाई में 2 टेबलस्पून घी डालें।
  • फिर आप इसमें काजू और पिस्ता डालकर करीब 2 मिनट तक भूनकर एक बर्तन में निकाल लें।
  • इसके बाद आप काजू और पिस्ता को मिक्सर जार में डालकर बारीक पीस लें।
  • फिर आप एक अन्य कढ़ाई में मावा डालकर हल्का सुनहरा होने तक भून लें।
  • इसके बाद आप गैस को बंद करके मावे को एक बर्तन में निकालकर ठंडा होने के लिए रख दें।
  • फिर जब मावा हल्का गर्म हो तो आप इसमें काजू पिस्ता का पाउडर डालें।
  • इसके बाद आप इसमें चीनी का बूरा डालकर अच्छी तरह से मिला लें।
  • फिर आप इस मिश्रण को अच्छी तरह से करीब 5 मिनट तक मसलते हुए सॉफ्ट कर लें।
  • इसके बाद आप एक थाली या ट्रे को घी से अच्छी तरह से ग्रीस कर लें।
  • फिर आप ट्रे में तैयार मिश्रण को डालकर समान अनुपात में फैला लें।
  • इसके बाद आप इसको सैट होने के लिए करीब 1 घंटे के लिए छोड़ दें।
  • फिर आप इसको चाकू की मदद से मनचाहे शेप काट लें।
  • अब आपकी स्वादिष्ट केसर काजू पिस्ता बर्फी बनकर तैयार हो चुकी है।
  • फिर आप इसको काजू के बारीक टुकड़े, केसर और पिस्ता से गार्निश करके सर्व करें।

अभी पढ़ें – लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

---विज्ञापन---
First published on: Oct 23, 2022 01:24 PM
End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola