Hair Care Tips: बालों की ग्रोथ और चमक दोनों बढ़ाएगा ये घर में तैयार Hair Serum, ऐसे बनाएं

आप भी झड़ते व रूखे बालों से परेशान है और जल्दी ही इस समस्या से राहत पाना चाहते हैं? मशहूर न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया घर पर कैसे बना सकते हैं हेयर सीरम.

DIY Hair Growth Serum

बालों को मजबूत बनाने के लिए क्या करें. (Image: AI)

अच्छे बाल हर किसी की जरूरत है, भले वह पुरुष हो या महिला. आज बड़ी संख्या में लोग बालों से जुड़ी समस्या से जूझ रहे हैं, जिसमें ज्यादातर लोगों को दिक्कत रहती है कि उनके बालों का ग्रोथ रुक सा गया है और चमक भी कम होती जा रही है, जबकि उनकी उम्र भी ज्यादा नहीं है. इस तरह की समस्या से राहत पाने के लिए आमतौर पर लोग सीधा दवाओं या फिर महंगे हेयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने लगते हैं. लेकिन कैसा हो अगर आपको बताया जाए कि आप घर पर ही फायदेमंद हेयर सीरम बना सकते हैं? आइए जानते हैं आप कैसे घर पर तैयार हेयर सीरम से अपने बालों को बचा सकते हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

किन चीजों से तैयार होगा हेयर सीरम?

मशहूर न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इस समस्या को लेकर आसान समाधान पोस्ट करती है और लोगों को बताती हैं कि वह कैसे घर पर ही हेयर सीरम तैयार कर सकते हैं. श्वेता अपनी पोस्ट में बताती है कि इस स्पेशल हेयर सीरम को बनाने के लिए आपको चाहिए:-

  • 2 गिलास पानी
  • 2-3 शिकाकाई
  • आधा चम्मच मेथी के बीज
  • एक मुट्ठी करी पत्ते
  • कुछ रोजमेरी की पत्तियां

कैसे बनाएं हेयर सीरम?

  • हेयर सीरम को बनाने के लिए सबसे पहले शिकाकाई और मेथी को रातभर पानी में भिगोकर रख दें
  • अगली सुबह पानी को गैस में रखकर उबालें और उसमें करी पत्ते और रोजमेरी की पत्तियां डालें.
  • पानी को तब तक उबालें, जब तक इसकी मात्रा आधी न हो जाए.
  • इसके बाद गैस को बंद कर दें और पानी को अच्छी तरह ठंडा होने दें.
  • पानी जब ठंडा हो जाए, तो उसे छान लें, इस तरह आपका हेयर सीरम तैयार हो जाएगा, जिसे एक स्प्रे बोतल में भर लें.

बालों में कैसे लगाएं?

  • श्वेता द्वारा शेयर की गए पोस्ट के अनुसार, न्यूट्रिशनिस्ट सीरम को सीधे सिर की त्वचा यानी स्कैल्प पर स्प्रे करें.
  • स्प्रे लगाने के बाद बालों को उंगलियों से 2-3 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें.
  • ध्यान रखें कि आपको सीरम को करीब 1 घंटे तक स्कैल्प पर लगा रहने दें, फिर बाद में शैंपू से बालों को धो लें.
  • अच्छे रिजल्ट के लिए आप हफ्ते में 2-3 बार इस सीरम को इस्तेमाल में ला सकते हैं.

श्वेता शाह अपनी पोस्ट में बताती हैं कि इस लगाने से काफी फायदा होगा. शिकाकाई स्कैल्प को प्राकृतिक रूप से साफ करने में मदद करता है, जबकि मेथी बालों को कंडीशनर करने के साथ उन्हें मजबूत बनाने में सहायक है. रोजमेरी हेल्दी स्कैल्प को सपोर्ट करता है और करी पत्ते एंटीऑक्सीडेंट्स व जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, जो बालों की बेहतर देखभाल में मदद कर सकते हैं.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ