Chicken Korma Recipe: घर पर बनाएं होटल से भी लजीज चिकन कोरमा, स्वाद ऐसा कि उंगलियां चाटते रह जाएंगे

How To Make Chicken Korma at Home: क्या आप भी घर पर आसान स्टेप्स से चिकन कोरमा बनाना चाहते हैं, जिसका स्वाद लाजवाब हो और एक-एक निवाला दिल खुश कर दे? आइए आपको बताते हैं आसान रेसिपी.

Chicken Korma

घर पर कैसे बनाएं चिकन कोरमा? (Image: Pexels)

नॉनवेज खाने की दुनिया में चिकन का स्थान हमेशा से ऊपर ही रहा है, आज भारत में चिकन खाने वालों की कमी नहीं है. होटलों में चिकन से जुड़ी कई शानदार डिशिज मौजूद है, जिसमें आमतौर लोग सिर्फ बटर चिकन या चंगेजी तक ही जानते हैं. हम आपको इस स्टोरी में चिकन की एक नई रेसिपी चिकन कोरमा के बारे में बताएंगे, जिसका स्वाद इतना लजीज होता है कि खाने वाला हर निवाले में उसकी तारीफ करता रहता है. रोटी के साथ, चिकन को एक छोटा टुकड़ा लेकर उसे ग्रेवी में में अच्छे से लगाकर जब पहला निवाला जुबान को छूता है, तो ऐसा अनुभव होता है कि मानों इसे खाते रहें और पेट जल्दी न भरे. ऐसी तारीफ सुनने के बाद आपका भी इसे खाने का मन बन गया होगा, ऐसे में हम आपको इस स्टोरी में इस चिकन कोरमे की आसान रेसिपी बताएंगे, जिसे खाकर हर कोई आपकी तारीफ करेगा.

विज्ञापन
विज्ञापन

चिकन कोरमा बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • 1/2 kg चिकन
  • 2-3 घी
  • 6-7 लौंग
  • 2 छोटा चम्मच लहसुन
  • 1 कप तेल
  • 1 छोटा चम्मच स्पून मिर्च
  • स्वादानुसार नमक
  • 7-8 इलायची
  • 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
  • 1 टी स्पून अदरक पेस्ट
  • 1 कप दही
  • 1 टीस्पून गरम मसाला
  • 2 (फ्राइड, दही के साथ पीस हुई) स्लाइसड प्याज
  • (3 छोटे चम्मच पानी के साथ मिला हुआ) केसर
  • गार्निशिंग के लिए हरा धनिया
  • ध्यान रखें कि अगर आप ज्यादा बना रहे हैं, तो सामग्री भी बढ़ेगी.

घर पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट चिकन कोरमा

  • चिकन कोरमा बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में तेल/घी गर्म करें. तेल जब गर्म हो जाए, तो उसमें इलायची, लौंग, लहसुन डालें और इसे अच्छे से फ्राई करें.
  • जब पैन में मौजूद सामग्री अच्छे से फ्राई हो जाए, तो उसमें चिकन डालें और उसे 3-5 मिनट तक पकाएं. ध्यान रखें कि चिकन को लगातार चलाते रहे.
  • पैन में मौजूद चिकन जब ब्राउन हो जाए, तो इसमें धनिया और लाल मिर्च पाउडर डालें और फिर चलाएं और स्वादानुसार नमक डालें.
  • अब चिकन वाले पैन में अदरक का पेस्ट, फ्राइड प्याज, दही डालें और 2-3 मिनट तक उसे पकने दें. ध्यान रखें उसे मिलाना है और तभी गरम मसाला भी डालें.
  • सब कुछ डालने के बाद चिकन वाले पैन को 15-20 मिनट के लिए पकने दें, लेकिन याद रखें कि पैन को थोड़ी-थोड़ी देर में चलाते रहना है, क्योंकि चिकन जल भी सकता है.
  • वक्त पूरा हो जाए, तो पैन के ऊपर का ढक्कन हटाकर खुशबू लें, अगर खुशबू निखर कर आ रही हो, तो ये तैयार है. आपको अब बस हरा धनिया डालकर उसे गार्निश करना होगा.

यह भी पढ़ें: BRICS में विदेशी मेहमानों को परोसे जाने वाले कश्मीरी शाही पुलाव घर पर कैसे बनाएं? जानें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ