Bajre Ki Raab Recipe: दादी-नानी के जमाने की देसी रेसिपी, आज भी है खास; ऐसे बनाएं बाजरे की राब

Bajre Ki Raab Recipe: आज भले ही बाजार में कई तरह के इंस्टेंट फूड और ड्रिंक आसानी से मिल जाते हैं, लेकिन पारंपरिक रेसिपीज की खासियत यह है कि इन्हें साधारण सामग्री से घर पर तैयार किया जा सकता है. 

Bajre Ki Raab Recipe

बाजरे की राब की रेसिपी. Image Credit- Freepik

विज्ञापन

आज के समय में जब लोग अपनी डाइट में हेल्दी और पारंपरिक चीजों को शामिल करने की कोशिश कर रहे हैं, ऐसे में दादी-नानी के जमाने की कई देसी रेसिपी फिर से लोकप्रिय हो रही हैं. इन्हीं में से एक है बाजरे की राब. राजस्थान और उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में पारंपरिक रूप से बनाई जाने वाली यह रेसिपी अपने देसी स्वाद और आसान बनाने के तरीके के लिए जानी जाती है. बाजरे की राब को आमतौर पर बाजरे के आटे और छाछ या दही के साथ तैयार किया जाता है. इसका स्वाद हल्का खट्टा और देसी होता है. अगर आप भी घर पर कुछ पारंपरिक ट्राई करना चाहते हैं तो इस आसान रेसिपी से बाजरे की राब बना सकते हैं. 

इसे भी पढ़ें- Chicken Korma Recipe: घर पर बनाएं होटल से भी लजीज चिकन कोरमा, स्वाद ऐसा कि उंगलियां चाटते रह जाएंगे

विज्ञापन

बाजरे की राब की रेसिपी 

सामग्री

  • बाजरे की रोटी- 2 चम्मच
  • छाछ- 1 कप
  • पानी- 1 आधा कप 
  • घी- 1 चम्मच
  • जीरा- आधा छोटा चम्मच
  • हींग- चुटकी भर 
  • नमक- स्वादानुसार 
  • धनिया पत्ती- जरूरत के हिसाब से 

विधि 

  • सबसे पहले एक बर्तन में बाजरे का आटा लें और उसमें थोड़ा पानी डालकर अच्छी तरह घोल लें. ध्यान रखें कि उसमें गुठलियां न रहें. अब इसमें छाछ डालकर अच्छी तरह मिला लें. 
  • इस मिश्रण को कुछ मिनट के लिए रख दें. एक पैन में घी गर्म करें, जिसमें जीरा और चुटकी भर हींग डालकर तड़का लगाएं. अब तैयार बाजरे और छाछ के मिश्रण को पैन में डाल दें. 
  • इसे लगातार चलाते हुए हल्की आंच पर पकाएं, ताकि मिश्रण बर्तन के तले में चिपके नहीं और गुठलियां भी न बनें. जरूरत के अनुसार थोड़ा पानी डालकर इसकी कंसिस्टेंसी को अपनी पसंद के अनुसार रख सकते हैं. 
  • लगभग 10 मिनट तक पकाने के बाद इसमें स्वादानुसार नमक डालें. जब राब अच्छी तरह पक जाए और हल्की गाढ़ी हो जाए तो गैस बंद कर दें. ऊपर से थोड़ा हरा धनिया डालकर इसे गरमा-गरम सर्व करें. 
  • कई जगह इसे पारंपरिक तरीके से घी के साथ भी सर्व जाता है. इसका स्वाद बढ़ाने के लिए आप इसमें अपनी पसंद के हिसाब से हल्का मसाला या तड़का भी डाल सकते हैं.

इसे भी पढ़ें- मोदक तो हर बार बनाते हैं, इस गणेश चतुर्थी ट्राई करें मोदक वाली खीर, बप्पा को लगाएं खास भोग

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ