Jalebi Recipe: इंदौर की फेमस पतली जलेबी अब घर कैसे बनाएं? नोट करें आसान रेसिपी

क्या आप भी घर पर कुछ मीठा बनाना चाहते हैं, तो आइए आपको इंदौर की मशहूर जलेबी की आसान रेसिपी के बारे में बताते हैं. इसे बनाने में आपको ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी.

How to make thin crispy jalebi at home

घर पर जलेबी कैसे बनाएं? (Image: Pexels)

विज्ञापन

क्या आप भी घर में शाम के वक्त परिवार व मेहमानों के लिए कुछ मीठा बनाना चाहते हैं, तो इंदौर की मशहूर जेलबी एक अच्छा विकल्प हो सकता है. इंदौर की मशहूर पतली जलेबी, स्वाद से भरी और काफी कुरकुरी होती है, जिसे खाने में ऐसा लगता है कि बार-बार इसे खाते रहे. लेकिन मुश्किल तब आती है कि आखिर जलेबी बनाएं कैसे? अगर आपने पहले कभी घर पर जलेबी नहीं बनाई है और घर पर ही ट्राई करना चाहते हैं, तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि इस स्टोरी में हम आपको इंदौर की मशहूर जलेबी बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे, जिसे फॉलो करके आप स्वादिष्ट जलेबी बना सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Chicken Korma Recipe: घर पर बनाएं होटल से भी लजीज चिकन कोरमा, स्वाद ऐसा कि उंगलियां

विज्ञापन

किन चीजों से तैयार होगी जलेबी?

  • 2 कप मैदा
  • 2 बड़े चम्मच बेसन
  • ½ कप दही
  • ½ छोटी चम्मच बेकिंग पाउडर
  • ¼ छोटी चम्मच बेकिंग सोडा
  • ½ छोटी चम्मच इलायची पाउडर
  • खाने वाला रंग, 1 चुटकी
  • जरूरत के अनुसार पानी
  • चाशनी के लिए
  • 2 कप चीनी
  • 1 कप पानी
  • ½ छोटी चम्मच इलायची पाउडर
  • 5-6 केसर के धागे
  • 1 छोटी चम्मच नींबू का रस
  • तलने के लिए तेल

घर पर कैसे बनाएं इंदौर की मशहूर जलेबी?

  • सबसे पहले एक बड़े बाउल में मैदा, बेसन, बेकिंग पाउडर और बेकिंग सोडा डालकर अच्छी तरह मिक्स करें. अब इसमें दही और इलायची पाउडर डालें.
  • धीरे-धीरे पानी मिलाते हुए ऐसा घोल तैयार करें जो आसानी से बह सके, लेकिन ध्यान रखें कि बैटर न ज्यादा गाढ़ा हो और न ही बहुत पतला.
  • घोल तैयार होने के बाद बाउल को ढककर किसी गर्म जगह पर करीब 10 से 12 घंटे के लिए रख दें. इस दौरान बैटर अच्छी तरह फर्मेंट हो जाएगा और उसमें छोटे-छोटे बुलबुले नजर आने लगेंगे.
  • जलेबी बनाने से पहले घोल को हल्के हाथ से फेंट लें और अगर बैटर ज्यादा गाढ़ा लगे तो थोड़ा पानी मिलाकर ठीक कर लें.
  • अब चाशनी के लिए एक पैन में चीनी और पानी डालकर उबालें आप इसमें इलायची और केसर डाल दें.
  • आखिर में थोड़ा नींबू का रस मिलाएं, इससे चाशनी ज्यादा गाढ़ी होकर जमने से बचेगी. जलेबी के लिए चाशनी बहुत गाढ़ी नहीं होनी चाहिए, बल्कि हल्की चिपचिपी होनी चाहिए.
  • अब तैयार घोल को किसी सॉस बोतल, पाइपिंग बैग या जलेबी बनाने वाली बोतल में भर लें, ताकि तेल में जलेबी का आकार देना आसान हो.
  • कड़ाही में तेल या घी गर्म करें और शुरुआत में आंच मध्यम से धीमी रखें. अब बोतल को हल्का दबाते हुए बैटर को तेल में गोल-गोल घुमाकर जलेबी का आकार दें.
  • ध्यान रखें कि तेल बहुत ज्यादा गर्म न हो, वरना जलेबी ठीक से आकार नहीं लेगी और फैल सकती है.
  • जलेबी का आकार बनने के बाद आंच को मध्यम से तेज कर दें. जलेबी को दोनों तरफ से अच्छी तरह सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें.
  • जब जलेबी अच्छी तरह क्रिस्पी हो जाए, तो उसे तेल से निकालकर तुरंत गर्म चाशनी में डाल दें. कुछ सेकंड तक चाशनी में रखने के बाद जलेबी बाहर निकाल लें.
  • तैयार इंदौरी जलेबी को प्लेट में निकालें और इसके स्वाद का आनंद लें.

यह भी पढ़ें: Bajre Ki Raab Recipe: दादी-नानी के जमाने की देसी रेसिपी, आज भी है खास; ऐसे बनाएं बाजरे 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ