बालों में दही लगाने से क्या होगा? एक्सपर्ट जावेद हबीब ने बताया लगाने का सही तरीका

Curd Apply On Hair: अगर आपके बालों में डैंड्रफ है या फिर बाल रूखे हैं तो इस लेख में बताए गए जावेद हबीब के टिप्स फॉलो करें. उन्हें दही बालों पर लगाने का सही तरीका इंस्टाग्राम की एक वीडियो के जरिए साझा किया है, जिसे आप भी अप्लाई कर सकते हैं. 

Curd Apply On Hair

जावेद हबीब ने बताया दही लगाने का तरीका. Image Credit- Freepik

बालों को मुलायम और चमकदार बनाए रखने के लिए लोग कई तरह के घरेलू नुस्खे आजमाते हैं. इनमें दही, हल्दी और एलोवेरा सबसे ज्यादा इस्तेमाल की जाने वाली सामग्री है. हालांकि, एक्सपर्ट जावेद हबीब का मानना है कि दही बालों पर लगाने से कई तरह के फायदे हो सकते हैं. दही को बालों पर लगाने से बालों में कंडीशनिंग जैसा असर महसूस हो सकता है और रूखे बाल कुछ समय के लिए मुलायम नजर आ सकते हैं. हालांकि, इससे बाल झड़ने या किसी स्कैल्प की बीमारी का इलाज माना सही नहीं है. दही को लगाने के लिए आपको बालों की देखभाल सही तरीके से करनी होगी. 

विज्ञापन
विज्ञापन

जावेद हबीब ने बताया दही लगाने का तरीका

हेयर एक्सपर्ट जावेद हबीब ने बालों की ड्राईनेस के लिए दही के साथ सरसों का तेल इस्तेमाल करने का तरीका बताया है. उनके बताए तरीके में एक कटोरी दही में सरसों का तेल मिलाकर इसे बालों की लंबाई और खासकर सिरों पर लगाया जाता है. इसे लगाते समय करीब 5 से 7 मिनट तक हल्की मसाज करने और इसके बाद शैंपू से बाल धोने के लिए कहा गया है. 

ऐसे तैयार करें दही का हेयर पैक

इसके लिए आपको बहुत ज्यादा चीजों की जरूरत नहीं है. बस आपको आधा कटोरी दही और 2 चम्मच सरसों का तेल चाहिए होगा. इसे अच्छी तरह से मिलाकर बालों को छोटे हिस्सों में बांटकर इसे बालों की लंबाई और सिरों पर लगाएं. जावेद हबीब के बताए तरीके में मिश्रण को बालों पर लगाते हुए हल्की मसाज करने की बात कही गई है. खासकर बालों के सिरों पर इसे अच्छी तरह लगाएं, क्योंकि यही हिस्सा अक्सर ज्यादा रूखा और बेजान हो जाता है.

विज्ञापन

क्या दही से बालों का झड़ना रुक जाएगा?

बाल झड़ने के पीछे हार्मोनल बदलाव, पोषण की कमी, स्ट्रेस या स्कैल्प से जुड़ी समस्या जैसी कई वजहें हो सकती हैं. इसलिए लगातार या बहुत ज्यादा बाल झड़ रहे हों तो सिर्फ घरेलू नुस्खे अपनाकर इससे छुटकारा पाया जा सकता है. हाल ही में जावेद हबीब के नाम से दही और मुलेठी वाला हेयर पैक भी चर्चा में रहा है, लेकिन एक्सपर्ट की सलाह पर आपको दही का इस्तेमाल करना चाहिए.  

दही लगाने से बालों में क्या बदलाव महसूस हो सकता है?

दही लगाने के बाद खासकर रूखे बाल कुछ समय के लिए नरम और आसानी से कंघी करने लायक महसूस हो सकते हैं. इसे एक कंडीशनिंग हेयर देखा जा सकता है, लेकिन इससे बाल तेजी से बढ़ेंगे, नए बाल आएंगे या गंजापन दूर होगा. अगर सिर की स्किन पर खुजली, घाव, लालिमा या कोई इंफेक्शन है तो बिना एक्सपर्ट की सलाह पर सिर पर बिल्कुल न लगाएं.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ