---विज्ञापन---

चाय की छलनी गंदगी से हो गई है काली, इन 3 ट्रिक से हो जाएगी बिल्कुल नई जैसी!

Tea Strainer Cleaning Tips: चाय छानते-छानते क्या आपकी चाय की छलनी पर भी जमा हो गई है गंदगी? इन आसान हैक्स से करें साफ और बनाएं नए जैसा।

Tea Strainer Cleaning Tips: चाय के शौकीन किसी भी समय चाय पी लेते हैं। अपने देश में तो चाय किसी इमोशन से कम नहीं है। चाय छानने के लिए हम एक छलनी का इस्तेमाल करते हैं। बार-बार एक ही छलनी का प्रयोग करने से वह गंदी और उस पर दूध-पत्ती की चिकनाई जम जाती है। इसे साफ करना बेहद जरूरी होता है। भले ही हम इसे रोज साफ करते हैं, मगर इस पर जमी गंदगी को साफ करना मुश्किल होता है, क्योंकि इतनी ज्यादा कड़क हो जाती है कि सिर्फ साबुन की मदद से साफ नहीं होती है। आप इन 3 आसान तरीकों से अपनी गंदी चाय छलनी को नए जैसा चमका सकते हैं।

इन 3 आसान ट्रिक्स से अपनी चाय छलनी को करें साफ

1. बेकिंग सोडा और विनेगर

बेकिंग सोडा और विनेगर की जोड़ी कई गहरे दागों और जमी हुई गंदगी को साफ करने के लिए इस्तेमाल की जाती है। छलनी साफ करने के लिए आपको विनेगर और सोडा को समान मात्रा में मिलाकर एक घोल तैयार करना होगा। इस घोल में छलनी को लगभग 2 घंटों के लिए डुबोकर छोड़ दें। इसके बाद रगड़-रगड़कर इसे साफ करें।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- घर पर अबॉर्शन खतरनाक, 6 नुकसान या जाएगी जान, गर्भपात के समय इन बातों का ख्याल रखें

2. नींबू का रस

नींबू का रस एक नैचुरल क्लीनर की तरह माना जाता है। नींबू कड़े से कड़े दागों को निकाल देता है। चाय छलनी को साफ करने के लिए आपको 1 ताजे नींबू को काट कर इसके दोनों हिस्सों से छलनी को अच्छे से रगड़ना होगा। इसके बाद 10-15 मिनट के लिए उसे ऐसे ही छोड़ दें। इसके बाद पानी से धो लें। आपकी गंदी छलनी एकदम चमक उठेगी।

---विज्ञापन---

3. ब्रश की मदद से छलनी को रगड़ें

दांतों पर इस्तेमाल किए जाने वाले ब्रश से चाय की छलनी को रगड़ने से मैल साफ हो जाएगा। इसके लिए आपको छलनी को गुनगुने पानी में डूबो कर रखना होगा। इसके बाद एक कटोरी में साबुन और पानी का मिक्सचर तैयार करना है। अब ब्रश को इस घोल में डुबो-डुबोकर आपको चाय छलनी को रगड़ते हुए साफ करना है। जबतक उस पर जमा हुई गंदगी साफ न हो जाए, तब तक इसे ऐसे ही साफ करते रहें।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- घर लाते ही सड़ जाते हैं केले? अपनाएं ये 3 टिप्स, लंबे समय तक रहेंगे फ्रेश!

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

---विज्ञापन---
First published on: Sep 30, 2024 04:30 PM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola