Gardening Tips: कटोरी फूल क्या होता है और कैसा दिखता है? जानिए घर पर इसे लगाने और देखभाल का सही तरीका

Katori Plant: आपने एक नहीं बल्कि कई तरह के पौधों के बारे में सुना होगा, लेकिन कभी कटोरी फूलों वाला पौधा लगाया है या कभी देखा है? अगर नहीं, तो इस लेख में विस्तार से जानते हैं.

Pentapetes phoenicea

कटोरी फूल लगाते समय इन गलतियों से बचें. Image Credit- Freepik

Planting Tips: गार्डनिंग का शौक रखने वाले हमेशा नए पौधे लगाने की तलाश में रहते हैं. अगर आपको घर की बालकनी या गार्डन में कुछ अलग और खूबसूरत फूल लगाने का शौक है तो कटोरी फूल आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है. अपने नाम की तरह ही इसके फूल देखने में कटोरी या प्याले जैसे लगते हैं. आम बोलचाल में इसे दुपहरिया के नाम से भी जाना जाता है. बहुत कम लोग इसे कटोरी फूल के तैयार पर जानते हैं. हालांकि, इस मौसम में इसका पौधा लगाना बेस्ट हो सकता है, क्योंकि ग्रोथ बहुत अच्छी होती है. बस इसे सही तरीके से लगाने का तरीका आपको पता होना चाहिए. 

विज्ञापन
विज्ञापन

कटोरी फूल कैसा दिखता है?

कटोरी फूल की खासियत इसका फूल है जो खुलने पर प्याले या कटोरी जैसा शेप लेता हुआ दिखाई देता है. इसके फूल आमतौर पर लाल रंग के होते हैं और हरे पत्तों के बीच काफी सुंदर नजर आते हैं. यही खास शेप इसे दूसरे फ्लावर से अलग बनाता है. हालांकि, कटोरी शब्द वनस्पति विज्ञान में फूल के एक हिस्से के लिए भी इस्तेमाल होता है. 

घर पर कटोरी फूल कैसे लगाएं?

  • कटोरी फूल को बीज से आसानी से उगाया जा सकता है. इसके लिए सबसे पहले ऐसा गमला लें, जिसमें नीचे पानी निकलने के लिए छेद जरूर हों. मिट्टी तैयार करते समय बगीचे की मिट्टी में वर्मीकंपोस्ट या अच्छी तरह सड़ी हुई जैविक खाद और थोड़ी रेत मिलाया जा सकता है. 
  • मिट्टी पर ध्यान देने के बाद आप बीजों को गहराई पर लगाएं. इससे हल्की मिट्टी से ढकने के बाद पानी का छिड़काव करें और फिर 7 से 10 दिनों तक देखभाल करें. कुछ ही दिनों में पौधा अंकुरित मिल सकता है. 

कटोरी फूल लगाने का क्या है सही समय? 

कटोरी फूल गर्म और बरसाती मौसम में अच्छी तरह बढ़ने वाला पौधा माना जाता है. बीज लगाने के लिए फरवरी से मार्च या जुलाई से अक्टूबर का समय अच्छा बताया जाता है. बरसात के मौसम में भी इस पौधे को आसानी से लगा सकते हैं.  

विज्ञापन

कितनी धूप चाहिए?

कटोरी फूल को अच्छी ग्रोथ और फूलों के लिए सही रोशनी चाहिए. गमले को ऐसी जगह रखें जहां पौधे को रोजाना करीब 6 घंटे धूप मिल सके. अगर पौधे को बहुत कम रोशनी मिलेगी तो उसकी ग्रोथ कम हो सकती है. 

पानी की मात्रा का ध्यान कैसे रखें? 

कटोरी फूल की मिट्टी को पूरी तरह सूखने न दें, लेकिन गमले में पानी जमा होना भी ठीक नहीं है. जरूरत से ज्यादा पानी जड़ों को नुकसान पहुंचा सकता है. पानी देने से पहले उंगली से मिट्टी की ऊपरी लेयर को चेक करें. अगर ऊपर की मिट्टी सूखी महसूस हो तो पानी दें और बारिश में नमी देखकर पानी देने की कोशिश करें.  

विज्ञापन

कटोरी फूल लगाते समय इन गलतियों से बचें

  • आपको गमले का ड्रेनेज होल चेक करना होगा, ताकि पौधे की ग्रोथ अच्छी तरह से की जा सके. कई बार मिट्टी डालते वक्त होल पूरी तरह से बंद हो जाता है, जिससे ग्रोथ बिल्कुल रुक जाती है.  
  • पौधे को हमेशा उसकी जरूरत के हिसाब से पानी दें. कई बार पानी जरूरत से ज्यादा देने पर मिट्टी में नमी बढ़ जाती है, जिससे फूल अच्छी तरह से नहीं बढ़ते हैं. 
  • इस पौधे को धूप और छाया की जरूरत होती है तो बेहतर होगा कि आप इस पौधे को ऐसी जगह रखें जहां पर धूप के साथ-साथ छाया भी आए.

इसे भी पढ़ें- Gardening Tips: साल के 12 महीने हरे-भरे दिखेंगे ये पौधे, घर के गार्डन के लिए हैं बेस्ट

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ