लंबे समय तक जवां दिखने के लिए आंवला-एवोकाडो और क्या खाएं? डाइट में शामिल करें ये 4 फूड्स

Skin Care Foods: हर कोई चाहता है कि उसकी स्किन इतनी ग्लोइंग और हेल्दी रहे कि बढ़ती उम्र में भी वह यंग दिखे. अगर आप भी ग्लोइंग स्किन चाहते हैं, तो हम आपको कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बताएंगे, जिनके सेवन से आपकी स्किन ग्लो करेगी और मुलायम बनी रहेगी.

Glowing Skin Foods

स्किन की चमक बनाए रखने के लिए क्या खाएं? (Image: AI)

स्किन को लंबे समय तक ग्लोइंग रखना एक बड़ी चुनौती है, क्योंकि बढ़ती उम्र का असर सबसे ज्यादा स्किन पर दिखता है. इसमें सबसे आम समस्या, चेहरा डल दिखना, चेहरे की चमक कम होना, चेहरे का रूखा रहना आदि समस्या देखने को मिलता है. ऐसे में आमतौर पर लोग मार्केट में मौजूद महेंगे प्रॉडक्ट का इस्तेमाल करते हैं या फिर इस समस्या को कम करने के लिए ट्रीटमेंट तक करवा लेते हैं. इतना ही नहीं, कई लोग ऐसे भी होते हैं, जो स्किन के लिए खुद से ही दवाओं का सेवन करने लगते हैं. हालांकि, कैसा हो अगर हम आपको बताएंगे कि अपनी डाइट में कुछ फूड्स को शामिल करने से आप बढ़ती उम्र में भी यंग दिखेंगे. आइए जानते हैं इन फूड्स के बारे में.

विज्ञापन
विज्ञापन

यंग दिखने के लिए क्या खाएं?

अपनी स्किन को ग्लोइंग और दाग से दूर रखने के लिए आपको कुछ सस्ती व फायदेमंद चीजों को खाने की आदत बनानी होगी. इसमें;

एवोकाडो

अच्छी स्किन के लिए सिर्फ क्रीम आदि का इस्तेमाल करना काफी नहीं होता है, बल्कि सही डाइट भी जरूरी है. स्किन को ग्लोइंग रखने के लिए आप एवोकाडो खाना शुरू करें. एवोकाडो में हेल्दी फैट्स, विटामिन E और विटामिन C जैसे कई खास गुण मौजूद रहते हैं, तो स्किन के लिए काफी फायदेमंद होते हैं. अमरूद की तरह दिखने वाला ये फल स्किन में नमी बनाए रखने में मदद करता और स्किन को ग्लोइंग रखने में मदद करता है.

विज्ञापन

आंवला

आंवला का इस्तेमाल सिर्फ बालों और खाने में स्वाद बढ़ाने तक सीमित नहीं है, बल्कि आंवला में मौजूद विटामिन्स चेहरे पर कोलेजन बनाए रखने में मदद करते हैं. इतना ही नहीं, इसके सेवन से स्किन ग्लोइंग और हेल्दी बनी रहती है.

अखरोट

अखरोट कोई आम ड्राई फ्रूट नहीं है, बल्कि इसका सेवन त्वचा को ग्लोइंग और हेल्दी बनाए रखने में मदद कर सकता है. अखरोट में मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड त्वचा को अंदर से पोषण देता है, जिससे सूजन कम होती है और त्वचा मुलायम रहता है.

विज्ञापन

ग्रीट-टी

ग्रीन-टी सिर्फ वजन कम करने तक सीमित नहीं बल्कि इसको पीने से त्वचा पर भी निखार आता है. ग्रीन-टी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स गुण स्किन को स्वस्थ रखन में मदद करते हैं. अगर आप नियमित रूप से ग्रीन-टी का सेवन करेंगे, तो जल्दी ही आपको फायदा दिखने लगेगा.

इस बात को भी समझे

स्किन की चमक उम्र के साथ कम होती जाती है, इसके अलावा अगर त्वचा पर किसी तरह की समस्या पैदा हो रही है, जैसे खुजली, या दाग आदि की तो डॉक्टर से इसकी जांच जरूर कराएं. इसके साथ ही, बिना डॉक्टर की सलाह के खुद से या किसी के कहने पर दवा का सेवन न करें और न ही कोई केमिकल प्रॉडक्ट को चेहरे पर लगाएं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ