कुर्सी पर बैठकर होता है कमर और गर्दन में दर्द? हर 1 घंटे में 2 मिनट का यह आसान स्ट्रेच देगा आराम

क्या आप भी घंटों तक कुर्सी पर बैठकर काम करते हैं, जिस कारण आपके गर्दन और कमर में हर वक्त दर्द की समस्या बनी रहती है? आइए जानते हैं कुछ छोटी एक्सरसाइज के बारे में जिन्हें करने से आप इन समस्याओं से राहत पा सकते हैं.

Daily Office Exercise

ऑफिस में काम करते वक्त सिर और कमर का दर्द कैसे ठीक करें? (Image: AI/Pexels)

खबर की मुख्य बातें:-

विज्ञापन
  • काम करने के कारण कई लोगों के गर्दन और कमर में दर्द की समस्या होने लगती है. इस समस्या को ठीक करने के लिए कुछ आसान एक्सरसाइज किए जा सकते हैं.
  • इस समस्या का कारण घंटों कुर्सी पर बैठने के कारण रीढ़ की हड्डी और गर्दन की मांसपेशियों पर दबाव पड़ना है.
  • आप कुर्सी पर बैठकर ही चिन टक, स्कैपुलर स्क्वीज, नेक रोटेशन और उठकर-टहलने जैसी एक्सरसाइज की मदद से दर्द की समस्या दूर कर सकते हैं.

अक्सर लोगों को परेशानी होती है कि उनके कमर और गर्दन में हर वक्त दर्द रहता है, जिस कारण वह न ही ठीक से दिन में काम कर पाते हैं और रातभर दर्द रहता है. ये समस्या एक दो लोगों की नहीं बल्कि ऑफिस में काम करने वाले बड़ी संख्या में लोगों को रहती है. दरअसल, इस ऐसी समस्या के पीछे एक बड़ा कारण कई घंटों तक कुर्सी पर बैठकर काम करना होता है. अमूमन ऑफिस में 9 घंटे की शिफ्ट पूरी करनी होती है, ऐसे में लोग सिर्फ ब्रेक के लिए 40 मिनट के लिए थोड़ी-थोड़ी देर के लिए उठते हैं. लेकिन बाकी के समय कुर्सी पर बैठने के कारण दर्द की समस्या पैदा हो जाती है. ऐसे में हम आप आपको इस स्टोरी में बताएंगे कि आप कैसे कुछ छोटी एक्सरसाइज की मदद से इस दर्द से राहत पा सकते हैं?

विज्ञापन

क्यों घंटों तक एक ही जगह पर बैठना दर्द का कारण बन जाता है

लंबे समय तक कुर्सी पर बैठे रहने की ये आदत शरीर के कुछ अंगों पर दबाव बनाती है. जानकारी के अनुसार, कुर्सी पर बैठने से रीढ़ की हड्डी और गर्दन की मांसपेशियों पर दबाव पड़ता है, जिससे ‘स्पाइन स्ट्रेस’ कहते हैं. ये समस्या छोटी लग सकती है, लेकिन लंबे समय तक बने रहने से बैठना-लेटना और चलना सब मुश्किल हो जाता है. हालांकि. अगर अपनी डेली-रूटीन में कुछ छोटी एक्सरसाइज को एड करेंगे, तो इससे आपको काफी फायदा पहुंचेगा और दर्द की समस्या कम होगी.

विज्ञापन

दर्द से राहत पाने के लिए क्या करें?

दर्द की समस्या से राहत पाने के लिए हर 1 घंटे में नीचे दिए गए एक्सरसाइज को आप करने की आदत डालें. आप ये एक्सरसाइज अपनी कुर्सी पर ही कर सकते हैं और ये काफी आसान भी है.

चिन टक- इस एक्सरसाइज को करने के लिए सबसे पहले सीधे बैठें और फिर अपनी ठुड्डी को बिना नीचे झुकाए धीरे-धीरे पीछे की तरफ ले जाएं. आपको ऐसा 10 बार करना होगा, तभी जाकर आपकी इसका सही फायदा मिलेगा. इस एक्सरसाइज को करने से से गर्दन की पोस्चर में सुधार आता है.

विज्ञापन

स्कैपुलर स्क्वीज- दर्द से राहत पाने के लिए आप कुर्सी पर बैठे-बैठे स्कैपुलर स्क्वीज एक्सरसाइज भी कर सकते हैं. इस एक्सरसाइज को करने के लिए आपको अपनी पीठ को सीधा रखें और फिर दोनों कंधों और शोल्डर ब्लेड्स को आपस में पीछे की तरफ सिकोड़ें. ध्यान रखें कि इस एक्सराइज को ठीक से करने के लिए शोल्डर ब्लेड्स को पीछे की तरफ 3-5 सेकंड के लिए रोकें और फिर छोड़ दें. ऐसा आपको 10 बार करना होगा.

नेक रोटेशन- इस एक्सरसाइज को करने के लिए अपने सिर को धीरे-धीरे दाएं और बाएं घुनाएं. इस एक्सरसाइज को दोनों तरफ 5-5 बार दोहराएं और रोजाना करने की आदत बनाएं. इस एक्सरसाइज को करने से गर्दन की जकड़न कम होती है.

विज्ञापन

उठकर टहलना- ये भले ही कोई एक्सरसाइज न हो, लेकिन बीच-बीच में उठना और थोड़ा टहलना कमर और गर्दन के दर्द के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है. आप काम के बीच हर 30 -60 मिनट के बाद उठकर टहलने की आदत बनाएं, ऐसा करने से कमर थोड़ा स्ट्रेच होगा और दर्द की समस्या दूर होगी.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ