Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

लाइफस्टाइल

खाना खाने के तुरंत बाद बिस्तर पर लेटना क्या खतरनाक होता है? जानिए सेहत पर कैसा पड़ेगा असर

Most Common Mistakes After Eating: अक्सर लोग खाना खाने के तुंरत बाद बिस्तर पर लेट जाते हैं और फोन चलाने लगते हैं. ये आम सी दिखने वाली आदत आपका क्या हाल कर सकती है, इसके बारे में जानने के बाद आप कभी ये गलती नहीं करेंगे. आइए जानते हैं खाना खाने के बाद लेटने से सेहत पर कैसा असर पड़ता है?

Author
Written By: Azhar Naim Updated: Feb 14, 2026 14:58
Food Digestion Tips
खाना खाने के तुरंत बाद सोना कैसा है?

Healthy Lifestyle Tips: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में कई लोग खाना खाने के बाद थकान महसूस करके तुरंत बिस्तर पर लेट जाते हैं. यह आदत आराम देने वाला लगता है, लेकिन यह आदत सेहत के लिए काफी नुकसानदेह हो सकती है. खाना खाने के तुरंत बाद सोने से वजन बढ़ना, पेट की समस्या, एसिडिटी और कई अन्य स्वास्थ्य समस्याएं पैदा हो सकती हैं. इस वजह से हेल्थ एक्सपर्ट हमेशा सलाह देते हैं कि खाने के बाद थोड़ी हल्की वॉक करना ज्यादा सुरक्षित और फायदेमंद है. आइए विस्तार से जानते हैं क्या होगा अगर आप खाना खाकर तुरंत बिस्तर पर लेट जाएं?

यह भी पढ़ें: तोंद सॉफ्ट या टाइट, कौन सा बेली फैट सेहत के लिए ज्यादा खतरनाक? सच्चाई जानकर हिल जाएंगे आप

---विज्ञापन---

खाना खाने के तुरंत बाद सोने से क्या होगा

  • अगर आप खाना खाने के तुरंत बाद सो जाते हैं, तो मोटापा बढ़ने की संभावना काफी ज्यादा रहती है. इसके साथ ही ब्लड शुगर का स्तर भी असंतुलित हो सकता है.
  • पेट में भोजन सही से पचता नहीं है, जिससे भारीपन, बदहजमी और नींद में खलल पड़ सकता है.
  • लंबे समय तक इस आदत से फैटी लिवर (Fatty Liver) और हाई कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) जैसी समस्याएं भी बढ़ सकती हैं.
  • पेट भरा होने पर लेटने से एसिडिटी (Acidity) की समस्या आम होती है. लेटने से जलन, खट्टी डकार और पेट दर्द जैसी परेशानियां भी हो सकती हैं.

खाने के बाद क्या करना चाहिए

खाना के बाद तुरंत बिस्तर पर न लेटें. एक्सपर्ट्स सलाह देते हैं कि खाने के 15-20 मिनट बाद हल्की वॉक करें. इससे भोजन जल्दी पचता है और पेट की कई समस्याओं से बचाव होता है. इसके अलावा, खाना खाने के तुरंत बाद भारी पानी पीने से भी बचें. पानी कम से कम आधा से एक घंटे बाद पीना चाहिए ताकि पेट भारी न महसूस हो और पाचन ठीक से हो जाए.

---विज्ञापन---

खाने के बाद सही आदतें अपनाएं

  • खाना खाने के बाद हल्की वॉक कम से कम 15-20 मिनट जरूर करें.
  • तुरंत बिस्तर पर लेटने की बजाय थोड़ी देर बैठें और आराम करें.
  • पानी खाने के तुरंत बाद न पिएं, कम से कम आधे से एक घंटे बाद पीना ज्यादा सुरक्षित है.
  • जंक फूड और भारी भोजन कम करें, हल्का और पोषक तत्वों वाला खाना पचाने में आसान होता है.
  • यदि पेट भारी महसूस हो तो नींद से पहले स्ट्रेचिंग या हल्की हल्की एक्सरसाइज करें.

यह भी पढ़ें: कैंसर से ब्लड ग्रुप का क्या कनेक्शन है? क्या सच में ‘O’ ग्रुप सबसे सुरक्षित, जानिए किस Blood Group वालों को ज्यादा खतरा

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

First published on: Feb 14, 2026 02:58 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.