---विज्ञापन---

घर पर कैसे बनाएं जायकेदार वेज बिरयानी? जानिए सबसे आसान तरीका

Veg Biryani Kaise Banaye: क्या आप भी घर पर वेज बिरयानी बनाना चाहते हैं, लेकिन आपने आज से पहले कभी खाना नहीं बनाया है? आइए आपको ऐसी आसान रेसिपी बताते हैं, जिसे फॉलो करके आप जायकेदार वेज बिरयानी बना सकते हैं.

---विज्ञापन---

Veg Biryani Recipe: नॉन वेज बिरयानी का अपना अलग ही स्वाद है, लेकिन देश में एक बड़ी आबादी उन लोगों की है, जो सिर्फ वेज खाकर ही अपनी जीवन जीते हैं. हालांकि, अगर आप सोचते हैं कि शाकाहारी लोगों को बिरयानी के टेस्ट का मालूम नहीं होगा, तो आप एकदम गलत है. वेज बिरयानी एक ऐसी डिश है, जो बिना किसी चिकन, मटन के सब्जियों से बनने के बावजूद शानदार टेस्ट देती है. इसे खाने से न सिर्फ पेट भरा रहता है, बल्कि चटपटा खाने की क्रेविंग भी कम होती है. ऐसे में अगर आप भी अपने घर पर वेज बिरयानी बनाना चाहते हैं, लेकिन आज से पहले आपने कभी कुछ नहीं बनाया है, तो आपको फिक्र करने की जरूरत नहीं है. हम आपको ऐसी आसान रेसिपी बताएंगे, जिसे फॉलो करके आप कम समय में सबसे शानदार वेज बिरयानी बना सकते हैं.

यह भी पढ़ें: घर पर काले पैर कैसे साफ करें? यहां जानिए क्या लगाने पर दूर होगी पैरों की टैनिंग

---विज्ञापन---

वेज बिरयानी बनाने के लिए किन-किन चीजों की पड़ेगी जरूरत

  • उबले चावल – 2 कप
  • मिक्स वेजिटेबल – 3 कप
  • हल्दी – 1/2 टी स्पून
  • धनिया पाउडर – 2 टी स्पून
  • प्याज कटा – 1/4 कप
  • अदरक कटा – 1 टी स्पून
  • लहसुन कटा – 5-6 कलियां
  • हरा धनिया – 2-3 टेबलस्पून
  • हरी मिर्च – 1-2
  • जीरा – 1 टी स्पून
  • लाल मिर्च पाउडर – 1/2 टी स्पून
  • गरम मसाला – 1/2 टी स्पून
  • बिरयानी मसाला – 1 टी स्पून
  • तेल – जरूरत के मुताबिक
  • नमक – स्वादानुसार
  • नींबू रस – 1 टी स्पून
  • यह तमाम चीजें लोगों की संख्या के अनुसार बढ़ भी सकती हैं.

कैसे बनाए वेज बिरयानी, जानिए स्टेप बाय स्टेप तरीका

---विज्ञापन---
  • सबसे पहले एक गहरे बर्तन जैसे देकची में चालव डालकर उसे उबालें.
  • जब तक चावल उबाल रहा है, तब तक आप हरी सब्जियों को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें.
  • इसके बाद प्याज, लहसुन, धनिया और मिर्च भी काट कर अलग रख लें, इसे बाद में डालना होगा.
  • अब एक कड़ाही लें और उसमें तेल गर्म करें. जब तेल गर्म हो जाए, तो कटी हुई प्याज, लहसुन डालकर उसे अच्छे से फ्राई करें.
  • प्याज और लहसुन जब सुनहरा होने लगे, तभी बाकी सब्जियां भी साथ में डाल दें और उन्हें भी फ्राई कर लें.
  • तमाम चीजों को फ्राई करने के बाद हल्दी, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर समेत सभी मसाले डालकर भून लें और स्वादानुसार नमक भी डाल दें.
  • जब यह मिश्रण अच्छे से भुन कर तैयार हो जाए तो सभी को एक कटोरे में डाल लें.
  • अब जो मिश्रण कड़ाही में बच गया है, उसके ऊपर चावल की एक परत बिछा दें.
  • फिर चावल के ऊपर पकी हुई सब्जियों की एक और परत लगाएं और उसके ऊपर फिर से चावल की एक परत बिछा दें और कड़ाही को ढक दें.
  • अब आपको कुछ करने की जरूरत नहीं है, बस मध्यम आग पर कड़ाही को 5-7 मिनट तक और पकने दें.
  • वक्त पूरा होने के बाद हरा धनिया डालकर गार्निश करें और सबके सामने परोसे आप इसे रायते के साथ भी खा सकते हैं.

यह भी पढ़ें: नरम-मुलायम राइस इडली से करें दिन की हेल्दी शुरुआत, स्वाद और सेहत दोनों का रखेगा ख्याल

First published on: Mar 31, 2026 03:02 PM

End of Article

About the Author

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं और उन्हें न्यूज़ और ऑनलाइन कंटेंट लिखने का अच्छा अनुभव है. वर्तमान में वह News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वह मुख्य रूप से न्यूज, ट्रेंडिंग, हाइपर-लोकल, वायरल, ऑटो, लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों पर स्टोरीज तैयार करते हैं. इससे पहले वह India.com में ट्रेनी के रूप में जुड़े थे, जहां उन्होंने ट्रेंडिंग, वायरल, जनरल नॉलेज, टेक्नोलॉजी, इंटरनेशनल और लाइफस्टाइल जैसे विभिन्न विषयों पर डिजिटल कंटेंट लिखा. अज़हर ने 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की. पढ़ाई के दौरान और उसके बाद उन्हें India News और Khabar Fast जैसे मीडिया संस्थानों में काम करने का अनुभव मिला, जिससे उन्हें न्यूज रिपोर्टिंग, डिजिटल स्टोरीटेलिंग और पाठकों को ध्यान में रखकर कंटेंट बनाने की अच्छी समझ हासिल की. 1 साल से ज्यादा के अनुभव में अज़हर का मुख्य काम है डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स को समझना, SEO-फ्रेंडली कंटेंट लिखना और पाठकों से जुड़ी स्टोरीज तैयार करना.

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola