Natural Hair Care Tips: दही से बालों को कैसे दें नेचुरल चमक और मजबूती, जानिए इस्तेमाल करने का सही तरीका

Curd For Hair Benefits: बालों का झड़ना आज के वक्त में काफी आम हो चुका है, जिससे राहत पाने के लिए लोग कई तरह के केमिकल से बने प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं. हालांकि, कई लोगों का सवाल रहता है कि क्या बालों में दही लगाना फायदेमंद हो सकता है? आइए जानते हैं फायदें और लगाने का तरीका.

Curd For Hair Benefits

बालों में दही कैसे लगाएं?

खराब खानपान, धूल, प्रदूषण के कारण कई लोगों को हेयर फॉल, रूखापन या डैंड्रफ जैसी समस्याओं का सामना भी करना पड़ता है. हार्मोन में बदलाव के कारण भी बालों की सेहत पर असर पड़ना सामान्य बात है. ऐसे समय में कई लोग केमिकल वाले प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल शुरू कर देते हैं, लेकिन इससे कभी-कभी समस्या और बढ़ सकती है. यही वजह है कि आजकल लोग फिर से प्राकृतिक और घरेलू उपायों की तरफ लौट रहे हैं, ताकि बिना किसी दिक्कत के इस समस्या से आराम मिले. पुराने समय से ही दादी-नानी दही को बालों के लिए फायदेमंद मानती थीं, अब हेल्थ एक्सपर्ट भी मानते हैं कि सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए तो दही बालों को पोषण देने में मदद कर सकता है. आइए जानते हैं दही लगाने का सही तरीका जिससे बालों की समस्या ठीक हो सके.

विज्ञापन
विज्ञापन

दही में मौजूद पोषक तत्व कैसे बालों को फायदा पहुंचाते हैं

दही में कई ऐसे पोषक तत्व होते हैं जो बालों और स्कैल्प दोनों के लिए लाभकारी माने जाते हैं. इसमें पाए जाने वाले प्रोबायोटिक्स स्कैल्प को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं जिससे बालों की जड़ें मजबूत बनती हैं. इसके अलावा दही में मौजूद लैक्टिक एसिड स्कैल्प की गंदगी और डेड स्किन को साफ करने में मदद करता है. इससे बालों के रोम छिद्र खुलते हैं और बालों को बढ़ने का बेहतर माहौल मिलता है. दही में प्रोटीन भी होता है जो बालों को मजबूत बनाता है और टूटने से बचाने में मददगार हो सकता है. नियमित इस्तेमाल से बालों में प्राकृतिक चमक भी वापस आ सकती है और बाल मुलायम महसूस हो सकते हैं.

विज्ञापन

बालों में दही लगाने का सही तरीका

अगर आप दही का पूरा फायदा लेना चाहते हैं तो इसे सही तरीके से लगाना भी जरूरी है:

विज्ञापन

सबसे पहले ताजा और कम खट्टा दही लें.

दही को अच्छी तरह फेंटकर सीधे स्कैल्प और बालों की जड़ों में लगाएं.

विज्ञापन

बेहतर परिणाम के लिए आप इसमें एक चम्मच शहद या कुछ बूंदें नींबू का रस मिला सकते हैं.

इसे लगभग 20 से 30 मिनट तक बालों में लगा रहने दें.

विज्ञापन

इसके बाद हल्के (माइल्ड) शैम्पू से बाल धो लें.

हफ्ते में 1-2 बार ऐसा करने से बालों की कंडीशनिंग बेहतर हो सकती है.

विज्ञापन

यह तरीका आसान होने के साथ-साथ पूरी तरह प्राकृतिक भी है.

दही इस्तेमाल करते समय जरूरी सावधानियां

विज्ञापन

हालांकि दही एक प्राकृतिक उपाय है, लेकिन कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है:

अगर आपको दूध या डेयरी प्रोडक्ट से एलर्जी है तो पहले पैच टेस्ट जरूर करें और डॉक्टर से सलाह लें.

विज्ञापन

बहुत ज्यादा खट्टा दही इस्तेमाल करने से स्कैल्प में जलन हो सकती है, इसलिए इसका भी ध्यान रखें.

अगर बालों का झड़ना किसी बीमारी, पोषण की कमी या हार्मोन समस्या की वजह से है तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें, ताकि इस समस्या को ठीक किया जा सके.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ