घर पर रखा कूलर देगा AC जैसी ठंडक! ना बिजली बिल की टेंशन न गर्मी करेगी परेशान, बस कर लें ये छोटे काम

Cooler Se Kaise Thandi Hawa Nikale: अक्सर लोग AC के महंगे दामों के कारण उसे खरीद नहीं पाते हैं, ऐसे में कूलर सबसे आसान और बजट के लिहाज से परफेक्ट होता है. हालांकि, अक्सर लोगों का सवाल रहता है कि हमारा कूलर ठंडी हवा नहीं देता है, तो आइए आपको ऐसे टिप्स बताते हैं, जिससे आप कूलर से एसी जैसी ठंडी हवा ले सकते हैं.

How To Make Cooler To Blow Cold Air Like Ac

कूलर से कैसे पाएं ठंडी हवा?

Esa Kya Kare Ki Ghar Ka Cooler Thandi Hawa De: भारत के कई हिस्सों में गर्मी पड़नी शुरू हो गई है, जिस कारण लोग जल्द से जल्द AC खरीदने में जुट गए हैं. क्योंकि ज्यादा गर्मी और ज्यादा डिमांड के कारण एसी की कीमतों में भारी उछाल देखने को मिलता है, जिसे खरीद पाना हर किसी के लिए आसान नहीं होता है. ऐसे में जो लोग AC नहीं खरीद पाते हैं, उनके पास कूलर खरीदने का ही ऑप्शन बचता है. अक्सर लोगों की शिकायत रहती है कि कूलर उन्हें वैसी ठंडक नहीं दे पाता है, जैसी उन्हें उम्मीद होती है! हालांकि, इसकी सबसे बड़ी वजह होती है, कुछ आम गलती, जो कूलर को रूम को ठंडा करने से रोकती है. आइए आपको कुछ ऐसे टिप्स बताते हैं, जिसकी मदद से आप बिना एसी खरीदे अपने कूलर से ही एसी जैसी ठंडी हवा पा सकते हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

किन लोगों के लिए बेस्ट है कूलर

कूलर का इस्तेमाल लंबे वक्त से चला आ रहा है और देश की बड़ी आबादी इसी का इस्तेमाल करती है. इसे लेने के कई फायदे हैं, जैसे;

  • AC के मुकाबले बहुत सस्ता होता है.
  • कही भी लगाया या ले जाया जा सकता है, एसी एक ही जगह फिट होती है.
  • AC के मुकाबले कम बिजली खपत करता है, जिससे जेब पर यह भारी नहीं पड़ता है.
  • सही तरीके से इस्तेमाल करने से कूलर एसी की तरह ठंडी हवा दे सकता है.

इन तरीकों से पाए एसी की तरह ठंडी हवा

विज्ञापन
  • अगर आपके पास पिछले साल का कूलर रखा है, तो उसे इस्तेमाल करने से पहले उसकी जाली और पैड्स को क्लीन करें. ऐसा करने से मौजूद धूल और गंदगी हटती है और एयर फ्लो आसान हो पाता है. साफ और ठंडी हवा के लिए ऐसा करना जरूरी है.
  • रूम को जल्दी ठंडा करने और ठंडी आरामदायक हवा पाने के लिए अपने कूलर में ठंडा पानी या फिर कूलर के पानी में बर्फ डाल सकते हैं. ऐसा करने से कूलर पहले ज्यादा ठंडा हवा देने लगेगा और रूम मिनटों में ठंडा हो जाएगा.
  • इन सबके अलावा कूलर को कहां रखना चाहिए इसके बारे में अक्सर लोगों को जानकारी नहीं होती है, जिस कारण भी कूलर ठंडी हवा नहीं देता है. याद रखें कि कूलर को हमेशा फ्रेश एयर की जरूरत होती है, इसलिए कूलर को खिड़की के पास रखे ताकि वह फ्रेश हवा लेकर आपको ठंडी और आरामदायक हवा दे.
  • आप जब भी कूलर का इस्तेमाल करें, उसके साथ-साथ रूम का फैन यानी पंखा भी कम स्पीड में खोल दे. इससे रूम में कूलर की ठंडी दवा चारों ओर फैल सकेगी और रूम जल्दी ठंडा हो सकेगा.
  • इस बात का भी ख्याल रखें कि कई बार मोटर और पांप में दिक्कत के कारण भी कूलर गर्म हवा देने लगता है, इसलिए उन्हें भी चेक करें.

यह भी पढ़ें: Thumb Sucking in Kids: बच्चे अंगूठा क्यों चूसते हैं? जानिए कितनी सही है ये आदत और क्या

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ