वीकेंड पर घूमने का है प्लान? Jewar Airport के 100 KM के अंदर हैं ये शानदार जगहें, एक्सप्लोर करना ना भूलें

Jewar International Airport: आज हम आपको बताएंगे कि आप जेवर एयरपोर्ट के पास और किन जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं. यहां पर ना सिर्फ आप आपने पूरे परिवार के साथ ट्रिप प्लान कर सकते हैं, बल्कि वीकेंड को भी यादगार बना सकते हैं. बस आपको सही जगह के बारे में पता होना चाहिए. 

Jewar International Airport

जेवर एयरपोर्ट के आसपास घूमने लायक जगहें. Image Credit- Gemini  

Best Places To Visit Near Jewar Airport: जेवर एयरपोर्ट का इनोग्रेशन हो गया है. हाल ही में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसका उद्घाटन किया था. इसलिए अब इस एयरपोर्ट को आम लोगों के लिए खोल दिया गया है, जिससे NCR और आसपास के लोगों को काफी राहत मिली है. इसके अलावा, इस एयरपोर्ट के खुलने से लोगों को कई तरह की सहूलियतों का सामना करना पड़ रहा है. ऐसे में अगर आप चाहें तो जेवर एयरपोर्ट से कुछ ही दूरी पर बसी खूबसूरत जगहों को एक्‍सप्‍लोर कर सकते हैं. अच्छी बात ये है कि ये सभी डेस्टिनेशन 100 किलोमीटर के दायरे में आते हैं, जिससे कम समय में भी आप एक शानदार ट्रिप प्लान कर सकते हैं. अगर आप वीकेंड पर घूमने का प्लान बना रहे हैं तो देर किस बात की आपको यकीनन इन खूबसूरत जगहों को एक्सप्लोर करना चाहिए. 

विज्ञापन
विज्ञापन

जेवर एयरपोर्ट के आसपास घूमने लायक जगहें | Best Places To Visit Near Jewar Airport

मथुरा 

आप मथुरा को एक्सप्लोर करने का प्लान बना सकते हैं. यह जेवर एयरपोर्ट से बहुत ही ज्यादा करीब है और लगभग 80 किलोमीटर दूर पड़ेगा. मथुरा के ढाबे पर आप पराठे का लुत्फ उठा सकते हैं. वरना श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर, द्वारकाधीश मंदिर और विश्राम घाट जैसे स्थानों के दर्शन कर सकते हैं. यमुना घाट पर आरती करके शॉपिंग का भी लुत्फ उठा सकते हैं.  

वृंदावन 

यह जगह भक्ति और शांति का संगम है, जो अपनी आध्यात्मिक ऊर्जा के लिए जाना जाता है. यहां के बांके बिहारी मंदिर और प्रेम मंदिर को देखने दूर दूर से लोग आते हैं. खास बात यह है कि यह मंदिर आस्था और प्रेम के लिए जाना जाता है. इसके अलावा, आप यहां की गलियों में घूमकर स्थानीय चीजों को देखने और खरीदने का भी लुत्फ उठा सकते हैं. 

विज्ञापन

आगरा 

आप आगरा भी एक्सप्लोर करने का प्लान बना सकते हैं, क्योंकि यह जगह जेवर एयरपोर्ट से सिर्फ 110 किलोमीटर दूर है. आगरा में आप ताजमहल का दीदार कर सकते हैं और किले को घूमने के लिए जा सकते हैं. मेहताब बाग की खूबसूरती को निहार सकते हैं, लेकिन यहां पर आपको सुबह जल्दी जाना होगा ताकि भीड़भाड़ वाली जगह से बचा जा सके. 

भरतपुर

इस जगह का नाम बहुत कम लोगों ने सुना होगा, लेकिन क्या आपको पता है कि नेचर और बर्ड वॉचिंग के शौकीनों के लिए यह जगह एकदम परफेक्ट है.वयहां स्थित केवलादेव नेशनल पार्क यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट है. इसके अलावा, आप यहां पर साइकिल या रिक्शा से पार्क का टूर भी प्लान कर सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ